Page Loader
राजस्थान: उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी हारे
राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव में हारे भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी

राजस्थान: उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी हारे

लेखन गजेंद्र
Jan 08, 2024
01:22 pm

क्या है खबर?

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। यहां भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी चुनाव हार गए हैं। आजतक के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कूनर ने टीटी को 12,000 से अधिक वोटों से हराया। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार पृथपाल सिंह रहे। चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण विधानसभा चुनाव के दौरान सीट पर मतदान नहीं हुआ था।

चुनाव परिणाम

कैबिनेट मंत्री हैं टीटी

करणपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर थी क्योंकि भाजपा ने सभी विवादों को दरकिनार करते हुए अपने उम्मीदवार टीटी को पहले ही कैबिनेट मंत्री बना दिया था और शपथ दिलवाई थी। टीटी को 30 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। उनको भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। बता दें, रुपिंदर पूर्व विधायक गुरमीत सिंह के बेटे हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे भाजपा के अहंकार की हार बताई है।

ट्विटर पोस्ट

चुनाव जीतने पर क्या बोले अशोक गहलोत?