NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सीट बंटवारे पर सपा से बनी बात
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सीट बंटवारे पर सपा से बनी बात
    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

    उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सीट बंटवारे पर सपा से बनी बात

    लेखन आबिद खान
    Jan 27, 2024
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    INDIA गठबंधन को पंजाब और पश्चिम बंगाल में लगे झटके के बाद उत्तर प्रदेश से थोड़ी राहत भरी खबर है।

    यहां समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है, जिसके तहत कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    SP के नेता अखिलेश यादव ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि सपा और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के बीच पहले ही सीटों का बंटवारा हो चुका है।

    बयान

    अखिलेश बोले- ये रणनीति इतिहास बदलेगी

    अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, 'कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। 'INDIA' की टीम और 'PDA' की रणनीति इतिहास बदल देगी।'

    बताया जा रहा है कि सीटों की संख्या बढ़ भी सकती है। कहा जा रहा है कि अगर कांग्रेस और सीटों पर जीत की योजना पेश करती है तो सीटें बढ़ाई जा सकती है।

    कांग्रेस

    फैसले पर कांग्रेस ने जताई असहमति

    कांग्रेस ने अखिलेश के फैसले पर असहमति जताई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अभी तो सीट बंटवारे पर बातचीत ही चल रही है और वैसे भी सीट बंटवारे की घोषणा कांग्रेस करेगी।

    प्रदेश के शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि यह अखिलेश का अपना फैसला है, जिससे वो सहमत नहीं हैं।

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस राज्य में कम से कम 23 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी।

    RLD

    7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी RLD

    उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की RLD 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 19 जनवरी को अखिलेश ने इसकी जानकारी दी थी।

    उन्होंने कहा था, 'राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!'

    इसके बाद जयंत ने लिखा था, 'राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर। हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!'

    पंजाब

    पंजाब और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को झटका

    कांग्रेस की पश्चिम बंगाल और पंजाब में अपने सहयोगी दलों से सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है।

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। यहां कांग्रेस 10-12 सीटें मांग रही थी, जिसके लिए TMC तैयार नहीं हुई।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कांग्रेस से गठबंधन से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव लड़ेगी।

    स्थिति

    पिछले चुनावों में क्या था स्थिति?

    2019 में सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और RLD ने गठबंधन किया था। तब सपा को 5, बसपा को 10 और RLD को एक भी सीट नहीं मिली थी।

    कांग्रेस को मात्र एक सीट पर जीत मिली थी और यहां तक कि राहुल गांधी खुद अमेठी से चुनाव हार गए थे।

    तब सपा और कांग्रेस के बीच कोई औपचारिक गठबंधन तो नहीं था, लेकिन सपा ने राहुल और सोनिया गांधी की सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    समाजवादी पार्टी
    अखिलेश यादव
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    उत्तर प्रदेश

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शून्य रहेगी दृश्यता, येलो अलर्ट जारी भारतीय मौसम विभाग
    अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं? इन जगहों की भी करें यात्रा  अयोध्या
    उत्तर प्रदेश: जालौन में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के घर की छत पर चढ़ा सांड, देखें वीडियो देश
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 11 जनवरी के लिए नए भाव जारी, इन राज्यों में हुआ सस्ता  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    समाजवादी पार्टी

    "राजनीति के एक युग का अंत", प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि योगी आदित्यनाथ
    निजी और राजनीतिक जीवन से जुड़ी इन घटनाओं को लेकर चर्चा में रहे मुलायम सिंह यादव मुलायम सिंह यादव
    राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव सैफई में होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार योगी आदित्यनाथ
    भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को तीन साल की सजा, विधायकी जाना तय आजम खान

    अखिलेश यादव

    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी
    तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR ने भारत राष्ट्र समिति का दिल्ली में खोला दफ्तर, 2024 पर नजर तेलंगाना
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे  भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव और मायावती- रिपोर्ट भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस समाचार

    व्यावसायिक घरानों ने भाजपा को दिया सबसे अधिक चंदा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर भी नहीं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
    जगन रेड्डी की बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल हुईं, पार्टी का भी विलय किया राहुल गांधी
    ममता प्रधानमंत्री की सेवा में व्यस्त, हम अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन अधीर रंजन चौधरी
    राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदला, अब 15 राज्यों से गुजरेगी; जानें रूट  राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025