NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / नीतीश कुमार का NDA में जाना लगभग तय, आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा- रिपोर्ट
    अगली खबर
    नीतीश कुमार का NDA में जाना लगभग तय, आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा- रिपोर्ट
    नीतीश कुमार कल बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं

    नीतीश कुमार का NDA में जाना लगभग तय, आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा- रिपोर्ट

    लेखन आबिद खान
    Jan 28, 2024
    10:09 am

    क्या है खबर?

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महागठबंधन छोड़ना लगभग तय हो गया है।

    दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश आज (28 जनवरी) ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है और इसके तुरंत बाद नीतीश राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं।

    कहा जा रहा है कि वे आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होकर दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं।

    बैठक

    तेजस्वी यादव के घर हुई RJD की बड़ी बैठक

    बिहार में सियासी हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी तैयारी में जुट गई है।

    RJD नेता तेजस्वी यादव ने कल अपने निवास पर विधानमंडल दल की बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी विधायकों समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए।

    बैठक से पहले सभी विधायकों और नेताओं के फोन बाहर रखवाए गए थे। RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद सब कुछ स्पष्ट कर दिया जाएगा।

    रद्द

    बिहार सचिवालय की छुट्टी रद्द

    बिहार में उथल-पुथल के बीच रविवार को सचिवालय की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

    इसके अलावा राजभवन भी रविवार को खुला रहेगा। यानी साफ है कि आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए बड़ा साबित होने वाला है।

    इस बीच बिहार में बैठकों का दौर जारी है। राज्य विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर और ललन सिंह समेत JDU के कई बड़े नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।

    कांग्रेस

    कांग्रेस की बैठक में 19 में से 10 विधायक ही पहुंचे

    कांग्रेस विधायकों पर भी टूट का खतरा मंडरा रहा है। कल पूर्णिया में हुई कांग्रेस की बैठक में 19 में से मात्र 10 विधायक ही पहुंचे, जिसके बाद बैठक को टाल दिया गया है। विधायक दल के नेता शकील अहमद ने इसकी जानकारी दी है।

    दूसरी ओर, नीतीश के आवास पर संजय झा, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार भी पहुंचे हैं। दिल्ली में चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की है।

    नीतीश

    नीतीश से बात करने की कोशिश कर रही कांग्रेस

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने प्रयास किया है बिहार के मुख्यमंत्री से बात करने का। ईमानदारी से प्रयास किया है, एक बार नहीं 2-3 बार। बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। यहां-वहां बैठक हैं।"

    दूसरी ओर, खड़गे ने कहा, "मैंने नीतीश को पत्र लिखा है और उनसे बात करने की कोशिश भी की। मुझे नहीं पता कि नीतीश के मन में क्या है। कल मैं दिल्ली जाऊंगा और पूरी जानकारी लूंगा। देखते हैं क्या होता है।"

    मांझी

    मांझी के भी संपर्क में कांग्रेस

    खबरें हैं कि कांग्रेस ने जीतनराम मांझी से संपर्क किया है। राहुल गांधी ने मांझी को फोन कर INDIA गठबंधन में आने का न्योता दिया है।

    आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता भूपेश बघेल मांझी से मुलाकात कर सकते हैं।

    इससे पहले खबर थी कि मांझी के बेटे संतोष सुमन को RJD ने उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद मांझी ने कहा था कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं।

    पारस

    पशुपति कुमार का दावा- बिहार में बनेगी नई सरकार

    लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने शनिवार को दावा किया था कि बिहार में 28 जनवरी को नई सरकार बनेगी।

    उन्होंने कहा, "वह शुभ घड़ी आ गई है। हम इसके लिए शुभकामना व्यक्त कर रहे हैं। मौसम का कुहासा समाप्त हो गया, 26 जनवरी भी हो गई। बिहार में एक नए समीकरण के तहत कल के बाद सरकार बदलेगी। इस सरकार को मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।"

    विधानसभा

    क्या है बिहार विधानसभा की स्थिति? 

    बिहार की 243 सदस्यों की विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सदस्यों की जरूरत है। फिलहाल RJD के सबसे अधिक 79 विधायक हैं।

    इसके बाद भाजपा के पास 78, JDU के पास 45, कांग्रेस के पास 19, कम्युनिस्ट पार्टी के पास 12, AIMIM के पास एक और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) के 4 विधायक हैं।

    अगर नीतीश अलग होते हैं तो RJD, कांग्रेस और वाम दलों के पास 114 सीटें होंगी, जो बहुमत से 8 कम हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    तेजस्वी यादव
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    ताज़ा खबरें

    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    बिहार

    बिहार में 8,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा अडाणी समूह, 10,000 रोजगार पैदा होंगे अडाणी समूह
    पेट्रोल-डीजल के दाम: 15 दिसंबर के लिए जारी हुई नई कीमतें, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    बिहार: 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, आज से दोबारा खुलेगी पंजीकरण विंडो  BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)
    बिहार: पवन एक्सप्रेस के AC डिब्बे में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री मुंबई

    नीतीश कुमार

    G-20 रात्रिभोज में शामिल होंगे नीतीश और ममता, विपक्ष के इन नेताओं को भी मिला न्योता G-20 शिखर सम्मेलन
    बिहार: प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में JDU के 5 लोग भी नहीं जीतेंगे बिहार
    बिहार में नारों का दंगल, भाजपा ने नीतीश कुमार को बताया 'बेवफा' और 'पलटू कुमार' बिहार
    बिहार में जातिगत सर्वे के आंकड़े जारी; 63 प्रतिशत आबादी OBC, 16 सवर्ण बिहार

    तेजस्वी यादव

    2 दिन पहले नीतीश ने शाह से कही थी चिंता न करने की बात- सुशील मोदी नरेंद्र मोदी
    कैसे सोनिया गांधी को नीतीश कुमार की एक कॉल से बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य? नीतीश कुमार
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने किया 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान बिहार
    बिहार: आज मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे नीतीश कुमार, राजद को मिल सकते हैं 15 मंत्री पद बिहार

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    बिहार: भाजपा से गठबंधन तोड़ RJD के साथ सरकार बना सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट्स नरेंद्र मोदी
    बिहार: नीतीश कुमार ने किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ बिहार
    क्या भाजपा को पहले से थी नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने के कदम की जानकारी? नीतीश कुमार
    बिहार: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025