NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आगाज, खड़गे ने दिखाई हरी झंडी 
    अगली खबर
    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आगाज, खड़गे ने दिखाई हरी झंडी 
    मणिपुर के थौबल जिले से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो गई है

    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आगाज, खड़गे ने दिखाई हरी झंडी 

    लेखन नवीन
    Jan 14, 2024
    04:36 pm

    क्या है खबर?

    राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को मणिपुर के थौबल जिले से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की इस यात्रा को अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि यह यात्रा नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के 'अन्याय काल' के खिलाफ निकाली जा रही है।

    पार्टी

    राहुल ने यात्रा से पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक में शहीदों को दी श्रदांजलि

    राहुल और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक 1891 में ब्रिटिश सेना के खिलाफ मणिपुर के स्वतंत्रता के लड़े सेनानियों की याद में बनाया गया है।

    कांग्रेस की न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले थौबल में खड़गे ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल द्वारा निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य गरीबों, वंचितों और शोषित को न्याय दिलाना है।

    ट्विटर पोस्ट

    खड़गे ने यात्रा का किया शुभारंभ

    आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने श्री @RahulGandhi को राष्ट्रीय ध्वज देकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का शुभारंभ किया।

    मणिपुर से मुंबई तक 6700 किलोमीटर की यात्रा में यह ध्वज राहुल जी के साथ रहेगा।#BharatJodoNyayYatra pic.twitter.com/EZm1i1rzde

    — Congress (@INCIndia) January 14, 2024

    राहुल

    राहुल ने अपने संबोधन में क्या कहा?

    राहुल ने यात्रा से पहले कहा कि उन्होंने मणिपुर हिंसा के दौरान राज्य का दौरा किया था और उन्होंने जो देखा उन्हें उस पर विश्वास नहीं हुआ।

    उन्होंने कहा कि बहुत दुखद है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिंसा पर एक शब्द नहीं कहा क्योंकि भाजपा के लिए मणिपुर कोई मायने नहीं रखता है।

    उन्होंने कहा कि मणिपुर से यात्रा शुरू के पीछे का एक बड़ा मकसद यह भी है कि हिंसा के शिकार लोगों को न्याय मिलना चाहिए।

    यात्रा

    67 दिनों में 6,700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे राहुल

    कांग्रेस नेता राहुल इस यात्रा के दौरान 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले हैं और यात्रा 15 राज्यों और 100 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

    यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचेगी।

    यात्रा के दौरान राहुल हर दिन 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत करेंगे।

    दानिश अली

    बसपा सासंद दानिश अली भी यात्रा में हुए शामिल

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) लोकसभा सांसद दानिश अली भी इंफाल में पहुंचकर यात्रा में शामिल हुए।

    उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि वह इस यात्रा का हिस्सा बनना अपना फर्ज समझते हैं क्योंकि राहुल की ये यात्रा कमजोर लोगों को न्याय दिलाने और भारतवासियों को जोड़ने के लिए है।

    उन्होंने कहा कि राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होने का निर्णय उन्होंने सोच-समझकर लिया है और उनके साथ वह जरूर खड़े रहेंगे।

    वैचारिक

    यह चुनावी नहीं, पार्टी की वैचारिक यात्रा- कांग्रेस

    कांग्रेस नेता जयराम ने कहा कि ये यात्रा एक वैचारिक लड़ाई है, जिसे कांग्रेस ने ध्रुवीकरण की राजनीति और सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय के खिलाफ शुरू किया है।

    उन्होंने कहा कि यह चुनावी यात्रा नहीं, एक राजनीतिक पार्टी की वैचारिक यात्रा है और भारत जोड़ो यात्रा नफरत और हिंसा की राजनीति के खिलाफ देशभर में प्यार और सद्भाव के लिए थी।

    उन्होंने कहा कि अब यह यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय की मांग के लिए है।

    यात्रा

    उत्तर प्रदेश में 11 दिनों में 20 जिलों से गुजरेगी यात्रा 

    यात्रा पूर्वोत्तर राज्य से शुरू होकर, उत्तर और मध्य से होते हुए 20 मार्च को महाराष्ट्र में समाप्त होगी। ये यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

    इस यात्रा के दौरान राहुल उत्तर प्रदेश में अधिकतम 11 दिनों में 20 जिलों में 1,074 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

    इसके बाद असम और झारखंड में 8-8 दिन और मध्य प्रदेश में 7 दिन बिताएंगे, जबकि राजस्थान में यात्रा सबसे कम यानी एक दिन रहेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    मणिपुर

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    राहुल गांधी

    क्या है भाजपा के राहुल गांधी को 'रावण' कहने का मामला, जिसमें कांग्रेस ने किया प्रदर्शन? भाजपा समाचार
    छात्राओं ने राहुल गांधी से पूछा, अब तक क्यों नहीं की शादी; जानें क्या जवाब दिया राजस्थान
    राहुल गांधी बोले- हमारी सरकार बनी तो अडाणी के खिलाफ जांच कराएंगे  अडाणी समूह
    तेलंगाना: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, सत्ता में आए तो कराएंगे जातिगत जनगणना कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग क्यों उठ रही है? उत्तराखंड
    #NewsBytesExplainer: भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक ही क्यों, क्या है कांग्रेस की रणनीति? राहुल गांधी
    लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन में शामिल शिवसेना ने मांगी 23 सीटें, कांग्रेस का इंकार महाराष्ट्र
    नागपुर: कांग्रेस ने महारैली में कुर्सियों के पीछे चंदे के लिए लगाया 'बार कोड' नागपुर

    मणिपुर

    मणिपुर: छात्रों की हत्या के बाद फिर बढ़ा तनाव, इंटरनेट और स्कूल बंद मणिपुर हिंसा
    मणिपुर सरकार ने पूरे राज्य को 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया मणिपुर हिंसा
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर अब 'अशांत क्षेत्र' घोषित; जानें ये क्या होता है और क्या इससे हिंसा रुकेगी सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (AFSPA)
    IPS अधिकारी राकेश बलवाल को श्रीनगर से मणिपुर भेजा गया, दोबारा हिंसा भड़कने के बाद फैसला मणिपुर हिंसा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025