NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: भारत जोड़ो यात्रा और संगठन में बदलाव; कैसे 'मिशन 2024' की तैयारी कर रही कांग्रेस?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: भारत जोड़ो यात्रा और संगठन में बदलाव; कैसे 'मिशन 2024' की तैयारी कर रही कांग्रेस?
    कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए जोरो-शोरों से तैयारियां कर रही हैं

    #NewsBytesExplainer: भारत जोड़ो यात्रा और संगठन में बदलाव; कैसे 'मिशन 2024' की तैयारी कर रही कांग्रेस?

    लेखन आबिद खान
    Jan 07, 2024
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने शनिवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में अपनी चुनाव समिति का गठन किया है।

    इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय प्रचार समिति का गठन भी किया है और आम चुनावों के लिए सेंट्रल वॉर रूम पदाधिकारी भी नियुक्त किए हैं।

    आइए जानते हैं कि कांग्रेस कैसे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

    समिति

    8 राज्यों की चुनाव समिति में दिग्गजों को जगह

    कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, नागालैंड और मणिपुर में चुनाव समिति की घोषणा की है।

    मध्य प्रदेश में इसकी जिम्मेदारी हालिया नियुक्त किए गए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राजस्थान में गोविंद सिंह डोटासरा, छत्तीसगढ़ में दीपक बैज और तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को सौंपी गई है।

    सभी राज्यों में समिति में एक अध्यक्ष के अलावा कई बड़े नेताओं को भी सदस्य बनाया गया है।

    प्रचार

    कई बड़े नेता संभालेंगे प्रचार समिति की जिम्मदारी

    कांग्रेस ने प्रचार समिति की घोषणा भी की है, जिसका संयोजक अजय माकन को बनाया गया है।

    इसमें पार्टी महासचिव जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) प्रशासन प्रभारी गुरदीप सिंह सप्पल, मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा और सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत को भी जगह मिली है।

    इसके अलावा ऑर्गेनाइजेशनल वॉर रूम का अध्यक्ष शशिकांत सेंथिल और कम्युनिकेशन वॉर रूम का अध्यक्ष वैभव वालिया को बनाया गया है।

    समितियां

    5 स्क्रीनिंग समितियां करेंगी प्रत्याशियों का चयन

    प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश को 5 क्लस्टर में बांटा है और इसके लिए 5 स्क्रीनिंग समितियां बनाई गई हैं।

    हरीश चौधरी, मधुसूदन मिस्त्री, रजनी पाटिल, भक्तचरण दास और राणा केपी सिंह की अध्यक्षता में ये कमेटियां बनाई गई हैं।

    इन समितियों का काम राज्यों के नेताओं से फीडबैक के आधार पर हर सीट पर प्रत्याशियों का पैनल तैयार करना और उसे केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपना रहेगा।

    यात्रा

    14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस 14 जनवरी से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाल रही है। मणिपुर से शुरू होकर यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में समाप्त होगी।

    कांग्रेस का लक्ष्य इसके जरिए कम से कम 350 लोकसभा सीटों को कवर करने का है। यात्रा में सभी सहयोगी पार्टियों को आमंत्रित कर कांग्रेस INDIA गठबंधन को भी एकजुट रखना चाहती है।

    पार्टी ने कहा कि ये यात्रा लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए है।

    सीट

    सीट बंटवारे पर चर्चा अंतिम दौर में

    कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर अपने संगठन के साथ ही INDIA की पार्टियों से भी बातचीत कर रही है।

    4 जनवरी को इस संबंध में कांग्रेस की समिति ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक की थी। इसमें राहुल गांधी भी मौजूद थे।

    इसके अलावा राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर उसकी क्षेत्रीय दलों से भी बातचीत चल रही है। इसी महीने सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला हो सकता है।

    संगठन

    राज्यों के संगठन में बदलाव

    हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी ने संगठन में बदलाव किए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस की कमान कमलनाथ की जगह अब जीतू पटवारी को सौंपी है।

    इसी तरह छत्तीसगढ़ में दीपक बैज का प्रदेश अध्यक्ष और चरण दास महंत को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया है। राजस्थान में अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

    इन बदलावों में कई समीकरणों के साथ चुनावों का भी ध्यान रखा गया है।

    लोकसभा

    लोकसभा की आधी से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस का फोकस

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा की आधी से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सहयोगी पार्टियों से बातचीत के साथ ही अंदरूनी सर्वे भी किए जा रहे हैं।

    दक्षिण के तेलंगाना और कर्नाटक में जीत से उत्साहित पार्टी ने यहां पहले से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला को पार्टी ने अपने साथ जोड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    भारत बना ChatGPT उपयोग में नंबर एक देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा

    लोकसभा चुनाव

    #NewsBytesExplainer: भाजपा अध्यक्ष नड्डा की नई टीम का ऐलान; कैसे साधे गए चुनावी और जातिगत समीकरण? भाजपा समाचार
    गुजरात: AAP प्रमुख का दावा- कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी गुजरात
    अशोका विश्वविद्यालय में सब्यसाची के बाद एक और प्रोफेसर का इस्तीफा, विवादित अध्ययन पेपर का मामला अशोका यूनिवर्सिटी
    केंद्र 2024 से पहले उठा सकती है बड़े कदम, सिलेंडर की कीमत में कटौती संभव- रिपोर्ट भाजपा समाचार

    कांग्रेस समाचार

    संसद से 3 और विपक्षी सांसद निलंबित, 146 पहुंची संख्या संसद
    मल्लिकार्जुन खड़गे का उपराष्ट्रपति पर निशाना, कहा- संवैधानिक पदों पर बैठे लोग दलगत राजनीति कर रहे कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC)
    INDIA गठबंधन में 'मतभेद' के बीच राहुल गांधी ने नीतीश को किया फोन, क्या बात हुई?  नीतीश कुमार
    विधानसभा चुनावों में हार पर राज्य नेताओं पर भड़के राहुल गांधी, पूछा ये सवाल राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    दिल्ली: कीर्ति नगर के फर्नीचर बाजार पहुंचे राहुल गांधी; बढ़इयों से मुलाकात की, रंदा चलाया दिल्ली
    कांग्रेस सांसद ने 'जितनी आबादी, उतना हक' पर किया राहुल गांधी का विरोध, ट्वीट डिलीट किया जातिगत जनगणना
    क्या है भाजपा के राहुल गांधी को 'रावण' कहने का मामला, जिसमें कांग्रेस ने किया प्रदर्शन? भाजपा समाचार
    छात्राओं ने राहुल गांधी से पूछा, अब तक क्यों नहीं की शादी; जानें क्या जवाब दिया राजस्थान

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    अमित शाह के पत्र का मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया जवाब, बोले- सरकार की कथनी-करनी में अंतर मणिपुर हिंसा
    विपक्ष ने राज्यसभा सभापति पर लगाया प्रधानमंत्री को बचाने का आरोप, उपराष्ट्रपति ने दिया यह जवाब मणिपुर हिंसा
    राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे; भाजपा समेत किसने क्या कहा?  राहुल गांधी
    अधीर रंजन चौधरी निलंबन: विपक्ष ने किया लोकसभा का बहिष्कार, खड़गे ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025