NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पश्चिम बंगाल में गठबंधन का मामला खत्म! कांग्रेस के मनाने से भी नहीं मानेंगी ममता- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल में गठबंधन का मामला खत्म! कांग्रेस के मनाने से भी नहीं मानेंगी ममता- रिपोर्ट 
    ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ लड़ने के मूड में नहीं

    पश्चिम बंगाल में गठबंधन का मामला खत्म! कांग्रेस के मनाने से भी नहीं मानेंगी ममता- रिपोर्ट 

    लेखन महिमा
    Jan 28, 2024
    11:25 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ें, लेकिन ममता का INDIA से मोहभंग हो गया है। वह कांग्रेस के साथ बंगाल में बातचीत को तैयार नहीं हैं।

    न्यूज18 ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

    बता दें कि बुधवार को ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि वह अकेले ही बंगाल की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

    विचार 

    सूत्रों ने कहा- गठबंधन के बारे में अब कुछ नहीं सोच रहीं ममता 

    सूत्रों ने कहा, "ममता ने पन्ना पलट दिया है, बंगाल में गठबंधन को लेकर वह कुछ नहीं सोच रही। यह अब खत्म हो गया है।"

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को ममता से संपर्क साधना चाहा, लेकिन TMC के सूत्रों ने इससे इनकार किया है।

    सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें संदेश भेजकर बस उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। बता दें कि बुधवार को वर्धमान से लौटते समय ममता दुर्घटना का शिकार हो गई थीं।

    संयोजक

    TMC के सूत्रों ने और क्या बताया?

    TMC के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि जब जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नीतीश कुमार को INDIA गुट के संयोजक के रूप में प्रस्तावित किया गया तो ममता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ममता को यह प्रस्ताव कुछ अटपटा लगा था, जिसको लेकर उन्होंने अन्य सदस्यों को सचेत भी किया था।

    उन्होंने दावा किया कि ममता ने पहले दिन से कहा था कि वह बहरामपुर (अधीर रंजन चौधरी की सीट) और दक्षिण मालदा कांग्रेस को दे सकती हैं।

    ससेट बंटवारा 

    सूत्रों ने बताया क्यों नहीं बनी दोनों पार्टियों के बीच बात 

    सूत्रों ने दावा किया कि ममता ने 3 सीटों का ऑफर भी दिया हो, लेकिन कांग्रेस को 10 सीटें चाहिए थीं।

    दरअसल, TMC कांग्रेस को राज्य में 2 सीटें देना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस 10-12 सीटें चाहती है। ममता ने इस मांग को अनुचित बताया और कहा था कि कुछ राज्यों में कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों पर फैसला छोड़ना चाहिए।

    बाद में ममता ने अकेले लड़ने की घोषणा की और कांग्रेस के साथ कोई चर्चा न होने की बात कही।

    कोशिश 

    ममता को मनाने की कोशिशें कर रही कांग्रेस 

    कांग्रेस लगातार ममता बनर्जी को मनाने की कोशिशें कर रही है।

    राहुल से लेकर जयराम रमेश तक, सभी ने ममता INDIA गुट का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने का अनुरोध किया।

    दरअसल ममता ने यात्रा को लेकर कहा था, "मैं INDIA गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में सूचित करना आवश्यक नहीं समझा।"

    बैठक 

    तमिलनाडु में आज सीटों को लेकर DMK और कांग्रेस के बीच होगी चर्चा

    इस बीच द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहले दौर की चर्चा आज शुरू होनी है। यह चर्चा चेन्नई में DMK के मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में होगी।

    सबसे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक प्रदेश नेताओं से चर्चा करेंगे। बाद में कांग्रेस नेता अन्ना अरिवलयम में DMK सीट शेयरिंग समिति से मिलेंगे।

    बता दें कि अभी भी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल
    कांग्रेस समाचार
    तृणमूल कांग्रेस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    ममता बनर्जी

    ओडिशा ट्रेन हादसा: प्रधानमंत्री आज करेंगे घटनास्थल का दौरा, घायलों से करेंगे मुलाकात नरेंद्र मोदी
    पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बना वजह पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव के मतदान के दिन भारी हिंसा, 13 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: TMC की शानदार जीत, भाजपा दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल

    भारतीय किशोर ने ताश के पत्तों से बनाई प्रतिष्ठित इमारतों की संरचना, बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड कोलकाता
    जाली पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, CBI ने पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 50 जगहों पर मारा छापा  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कोलकाता में पुचका की थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, देखिए वायरल वीडियो कोलकाता
    क्या है राशन वितरण से संबंधित घोटाला, जिसमें गिरफ्तार हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक? भ्रष्टाचार

    कांग्रेस समाचार

    ममता प्रधानमंत्री की सेवा में व्यस्त, हम अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन अधीर रंजन चौधरी
    राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदला, अब 15 राज्यों से गुजरेगी; जानें रूट  राहुल गांधी
    कांग्रेस ने INDIA के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की, कहां फंसेगा पेच? INDIA
    दिसंबर में RSS मुख्यालय गए थे चीनी राजनयिक, कांग्रेस ने उठाए सवाल  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

    तृणमूल कांग्रेस

    कौन हैं जय अनंत देहाद्रई, जिनकी वजह से महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुसीबतें?  निशिकांत दुबे
    देश में 9 महीने में 145 बाघों की अप्राकृतिक मौत, TMC सांसद ने उठाए सवाल मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: दर्शन हीरानंदानी ने महुआ मोइत्रा पर क्या गंभीर आरोप लगाए और उन्होंने क्या जवाब दिया? महुआ मोइत्रा
    निशिकांत दुबे का महुआ मोइत्रा पर नया हमला, लगाया यह बड़ा आरोप महुआ मोइत्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025