NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर आज INDIA की अहम बैठक, जानें क्या हो सकता है
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर आज INDIA की अहम बैठक, जानें क्या हो सकता है
    कांग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे और NCP शरद पवार गुट की आज दिल्ली में बैठक होनी है

    महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर आज INDIA की अहम बैठक, जानें क्या हो सकता है

    लेखन नवीन
    Jan 09, 2024
    01:18 pm

    क्या है खबर?

    विपक्षी गठबंधन INDIA में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है।

    इस कड़ी में सोमवार को महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस, उद्धव गुट वाली शिवसेना और शरद गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की बैठक होनी है।

    ये तीनों प्रमुख विपक्षी पार्टियां महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में हैं और बैठक के बाद सीट बंटवारे की स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट होने की संभावना है।

    बैठक

    कांग्रेस नेता वासनिक के घर पर होगी बैठक

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के घर पर महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर शाम 4:00 बजे बैठक होगी। इसमें कांग्रेस की तरफ से बालासाहेब थोराट, अशोक चव्हाण और नाना पटोले शामिल होंगे।

    शिवसेना (UTB) की तरफ से संजय राउत और NCP (शरद गुट) से तरफ से जितेंद्र आव्हाड़ बैठक में मौजूद रहेंगे। NCP के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के बैठक में शामिल होने पर संशय बना हुआ है।

    सीट

    उद्धव गुट ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

    पिछले महीने उद्धव गुट के नेता राउत ने महाराष्ट्र में 48 में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया था। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसा कुछ भी नहीं करेगी, जिससे विपक्षी गठबंधन को नुकसान पहुंच सकता है।

    बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह दिए जाने के बाद उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा था, लेकिन उनकी महाराष्ट्र में अभी भी मजबूत स्थिति है।

    सीट

    महाराष्ट्र में 2-3 सीट पर हो सकता है विवाद- राउत

    समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में उद्धव गुट के नेता राउत ने कहा कि 2-3 सीट पर विवाद हो सकता है और उस पर चर्चा कर सकते हैं।

    खबर है कि इस बैठक के बाद 14-15 जनवरी के बीच दिल्ली में एक और बैठक प्रस्तावित है। इसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे शामिल होंगे।

    इस बैठक के बाद ही महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

    समीकरण

    महाराष्ट्र में इस तरह हो सकता है सीटों का बंटवारा

    कांग्रेस की कोशिश है कि MVA में शामिल शिवसेना (UTB), पवार गुट की NCP और प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी को संतुष्ट किया जाए।

    मौजूदा स्थितियों में कांग्रेस के 20, शिवसेना (UBT) के 16 से 18 और पवार गुट की NCP के 6 से 7 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

    इसके अलावा वंचित बहुजन आघाड़ी को 2 सीटें मिल सकती हैं क्योंकि 2014 चुनाव में उसने एक सीट जीती थी।

    समीकरण

    2019 के बाद बदल चुके हैं राजनीतिक समीकरण

    महाराष्ट्र में 2019 के बाद राजनीतिक समीकरण और गठबंधन भी बदल चुके हैं। शिवसेना 2 गुटों में बंट गई है। एक धड़ा उद्धव के साथ है तो दूसरा शिंदे के साथ खड़ा है।

    2019 चुनाव में शिवसेना के जीते हुए 18 सांसद भी इन दोनों गुटों में बंट गए हैं। अब 12 सांसद शिंदे के साथ हैं, जबकि 6 सांसद ठाकरे के साथ हैं।

    NCP के भी 2 धड़ों में बंटने के बाद असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2019 में भाजपा और शिवसेना ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस और NCP एक साथ मैदान में उतरे थे।

    उस वक्त भाजपा ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और 23 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 सीटें जीतने में सफल रही थी।

    कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 1 सीट पर जीत हासिल की, जबकि NCP ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटें जीती थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    उद्धव ठाकरे
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    धांसू माइलेज देने वाली 5 CNG कारें, एक किलोग्राम गैस में दौड़ेगी 30 किलोमीटर से ज्यादा  CNG कार
    रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल तक, नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन निभाएगा किसका किरदार? नितेश तिवारी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, विदेश दौरे का अनुभव जाना नरेंद्र मोदी
    कौन हैं अमोल पाराशर, जो कोंकणा सेन शर्मा को कर रहे डेट?  कोंकणा सेन शर्मा

    कांग्रेस समाचार

    मल्लिकार्जुन खड़गे का उपराष्ट्रपति पर निशाना, कहा- संवैधानिक पदों पर बैठे लोग दलगत राजनीति कर रहे कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC)
    INDIA गठबंधन में 'मतभेद' के बीच राहुल गांधी ने नीतीश को किया फोन, क्या बात हुई?  नीतीश कुमार
    विधानसभा चुनावों में हार पर राज्य नेताओं पर भड़के राहुल गांधी, पूछा ये सवाल राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: पश्चिम बंगाल में कैसा होगा INDIA का स्वरूप, कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं? पश्चिम बंगाल

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    महाराष्ट्र: MVA में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू, 44 सीटों पर सहमति- रिपोर्ट महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: सावित्रीबाई फुले के खिलाफ लेख पर NCP का प्रदर्शन, मुंबई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की महाराष्ट्र
    शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया शरद पवार
    महाराष्ट्र में श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज का पूरा मामला क्या है, जिस पर गरमाई राज्य की सियासत? महाराष्ट्र

    उद्धव ठाकरे

    विधानसभा उपचुनाव: 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा, शिवसेना, RJD और TRS को मिली 1-1 सीट उपचुनाव
    महाराष्ट्र: शिंदे गुट वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा- प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ MVA गठबंधन कर रहा है विरोध मार्च, जानिए प्रमुख बातें महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में लोकायुक्त के दायरे में आएंगे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल, लाया जाएगा नया कानून महाराष्ट्र सरकार

    लोकसभा चुनाव

    अशोका विश्वविद्यालय में सब्यसाची के बाद एक और प्रोफेसर का इस्तीफा, विवादित अध्ययन पेपर का मामला अशोका यूनिवर्सिटी
    केंद्र 2024 से पहले उठा सकती है बड़े कदम, सिलेंडर की कीमत में कटौती संभव- रिपोर्ट भाजपा समाचार
    राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दावा राहुल गांधी
    गौतम गंभीर लोकसभा चुनावों के चलते IPL 2024 से बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट  गौतम गंभीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025