NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मिलिंद देवड़ा ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ, सुबह की थी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा
    अगली खबर
    मिलिंद देवड़ा ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ, सुबह की थी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा
    मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़कर शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं

    मिलिंद देवड़ा ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ, सुबह की थी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा

    लेखन प्रमोद कुमार
    संपादन नवीन
    Jan 14, 2024
    03:48 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

    उन्होंने आज सुबह एक्स पर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वो कांग्रेस से अपना 55 साल का रिश्ता खत्म कर रहे हैं।

    खबर है कि देवड़ा दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उद्धव ठाकरे की शिवसेना यह सीट कांग्रेस को देने के लिए तैयार नहीं थी।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    कयास

    शिंदे की शिवेसना में शामिल हुए देवड़ा

    47 वर्षीय देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की आधिकारिक सदस्यता दिलाई गई है।

    देवड़ा के साथ उनके कई समर्थक भी शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

    बता दें, मिलिंद का परिवार कांग्रेसी रहा है। उनके पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस सरकार के समय केंद्र में मंत्री थे। मनमोहन सरकार में खुद मिलिंद देवड़ा केंद्रीय राज्यमंत्री थे।

    बयान

    देवड़ा बोले- कांग्रेस से परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता हुआ खत्म

    देवड़ा ने एक्स में अपनी एक पोस्ट में इस्तीफे की जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा, 'आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक अहम अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही इस पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। मैं सालों तक उनके अटूट समर्थन के लिए पार्टी के सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।'

    वजह

    देवड़ा को कांग्रेस कार्यसमिति में बनाया गया था कोषाध्यक्ष

    हाल में कांग्रेस कार्यकसमिति के ऐलान के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन अचानक उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है।

    उनके कांग्रेस छोड़ने की वजह INDIA गठबंधन भी बताया जा रहा है। वह दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं और इस सीट पर अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने चुनाव लड़ना चाहती है।

    इसकी वजह ये है कि देवड़ा लगातार पिछले 2 लोकसभा चुनाव हारे हैं।

    कांग्रेस

    कांग्रेस महासचिव ने देवड़ा के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया 

    मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के ऐलान के बाद कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, 'मैं मुरली देवड़ा (मिलिंद के पिता) के साथ अपने कई साल पुराने जुड़ाव को बड़े प्रेम से याद करता हूं। सभी राजनीतिक दलों में उनके दोस्त थे, लेकिन वो पक्के कांग्रेसी थे, जो हर मुश्किल परिस्थिति में हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे। तथास्तु!'

    जानकारी

    देवड़ा के बहाने भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज

    पार्टी से देवड़ा के इस्तीफे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा IT प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। न्याय यात्रा बाद में।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र
    एकनाथ शिंदे
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    कांग्रेस समाचार

    लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को दे सकती है 10 सीटें समाजवादी पार्टी
    भारत बनाम INDIA और राहुल की सांसदी, ये रहीं इस साल की बड़ी राजनीतिक घटनाएं  राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग क्यों उठ रही है? उत्तराखंड
    #NewsBytesExplainer: भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक ही क्यों, क्या है कांग्रेस की रणनीति? राहुल गांधी

    महाराष्ट्र

    मुंबई: सिर्फ 'उपनाम' के सहारे 10 साल से अपनी मां को तलाश रही स्विस महिला मुंबई
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 22 दिसंबर के लिए जारी हुए नए दाम, कहां हुआ बदलाव?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    महाराष्ट्र: नाराज पत्नी की आवाज सुनने के लिए किया फोन, उसके बाद कर ली आत्महत्या ठाणे
    महाराष्ट्र: लातूर में मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, कलयुगी बेटे ने हत्या की क्राइम समाचार

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, कई घायल महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे खेमे की चेतावनी, कहा- अजित पवार आए तो हम सरकार में नहीं रहेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार 15 दिनों में गिर जाएगी, संजय राउत ने किया दावा महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे को राहत, शिंदे गुट को नहीं मिलेगा शिवसेना की संपत्ति पर हक महाराष्ट्र

    मुंबई

    दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों पर उसके परिवार ने क्या कहा? दाऊद इब्राहिम
    पहले कब-कब दाऊद इब्राहिम की मौत की खबरें सामने आईं? दाऊद इब्राहिम
    महाराष्ट्र: फर्जी पेंटिंग बेचकर निवेश बैंकर को लगाया 18 करोड़ रुपये का चूना महाराष्ट्र
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 21 दिसंबर के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कहां कितना बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025