NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मल्लिकार्जुन खड़गे का अमित शाह को पत्र, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए
    अगली खबर
    मल्लिकार्जुन खड़गे का अमित शाह को पत्र, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए
    असम में राहुल गांधी के FIR मामले में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने गृह मंत्री शाह को पत्र लिखा है

    मल्लिकार्जुन खड़गे का अमित शाह को पत्र, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए

    लेखन नवीन
    Jan 24, 2024
    12:07 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी और उनकी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    दरअसल, मंगलवार को गुवाहाटी में यात्रा के दौरान असम पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली थी।

    मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आदेश पर राहुल और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

    पत्र

    खड़गे ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में  क्या कहा?

    खड़गे ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि असम पुलिस द्वारा राहुल गांधी को जरूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही है और भाजपा कार्यकर्ता यात्रा पर हमले कर रहे हैं।

    उन्होंने लिखा, "21 जनवरी को यात्रा पर सोनितपुर जिले में हमला हुआ। यहां स्थानीय पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री के भाई हैं। उन्होनें हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि यात्रा में शामिल लोगों पर हमला किया गया। इस दौरान पार्टी महासचिव जयराम रमेश की कार पर हमला हुआ।"

    पत्र

    हमलावरों को संरक्षण दे रही है असम पुलिस- खड़गे

    खड़गे ने अपने पत्र में आगे लिखा, "भाजपा के कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस समिति अध्यक्ष भूपेन बोरा पर हमला किया और उन्हें चोट आई। अगले दिन 22 जनवरी को नगांव जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोका और उनके काफी करीब आ गए।"

    उन्होंने लिखा, "यह राहुल की सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला है। असम पुलिस हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को संरक्षण दे रही है और मामले में आपका (गृह मंत्री) हस्तेक्षप जरूरी है।"

    आरोप

    मुख्यमंत्री सरमा बोले- भीड़ को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं राहुल

    मंगलवार को गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस महानिदेशक को FIR दर्ज करने को कहा था।

    उन्होंने कहा कि राहुल यात्रा के दौरान भीड़ को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और इससे राज्य में शांति व्यवस्था भंग हो रही है।

    इसके बाद राहुल और अन्य कांग्रेस नेताओं पर आपराधिक साजिश, गैरकानूनी सभा और शांति भंग करने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

    यात्रा

    राहुल ने आज असम के बारपेटा से शुरू की यात्रा

    राहुल की न्याय यात्रा का आज 11वां दिन हैं। बुधवार सुबह असम के बारपेटा से यात्रा फिर शुरू हुई। यात्रा के असम में प्रवेश के बाद से टकराव की स्थिति बनी हुई है।

    मंगलवार को मेघायल में राहुल को छात्रों से बातचीत की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने असम-मेघालय सीमा के पास छात्रों को संबोधित किया।

    इससे पहले सोमवार को उन्हें असमिया संत और विद्वान श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बोरदोवा थान मंदिर जाने से भी रोका गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मल्लिकार्जुन खड़गे
    अमित शाह
    कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे; भाजपा समेत किसने क्या कहा?  राहुल गांधी
    अधीर रंजन चौधरी निलंबन: विपक्ष ने किया लोकसभा का बहिष्कार, खड़गे ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा कांग्रेस समाचार
    लाल किले समारोह में शामिल नहीं हुए खड़गे, वीडियो जारी कर पूर्व प्रधानमंत्रियों को याद किया स्वतंत्रता दिवस
    प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज- अगले साल अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे नरेंद्र मोदी

    अमित शाह

    अविश्वास प्रस्ताव: अमित शाह ने मणिपुर पर राजनीति को बताया शर्मनाक, जानें भाषण की प्रमुख बातें लोकसभा
    ओवैसी का अमित शाह पर निशाना, बोले- गौरक्षक मोनू आपके लिए डार्लिंग, उसको 'भारत छोड़ो' कहिए असदुद्दीन ओवैसी
    #NewsByteExplainer: गृह मंत्री अमित शाह पर संसद में झूठ बोलने का आरोप क्यों लग रहा है? राहुल गांधी
    मोदी सरकार का आपराधिक कानूनों में बड़ा बदलाव; IPC और CrPC होंगे खत्म, 3 विधेयक पेश लोकसभा

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: 2024 के लोकसभा चुनावों पर कौन-से मुद्दे प्रभाव डाल सकते हैं? लोकसभा चुनाव
    गोवा में सनबर्न उत्सव को लेकर क्या विवाद है, जिसमें कांग्रेस-AAP ने की कार्रवाई की मांग? गोवा
    IIT-BHU छात्रा से गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी, आरोपियों के भाजपा से जुड़े होने पर भड़का विपक्ष  बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
    #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति? भाजपा समाचार

    राहुल गांधी

    #NewsBytesExplainer: क्या है नेशनल हेराल्ड मामला, जिसमें गांधी परिवार की कंपनी की संपत्ति जब्त हुई? नेशनल हेराल्ड
    प्रधानमंत्री मोदी को 'पनौती' और 'जेबकतरा' कहने पर राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस  नरेंद्र मोदी
    भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग भाजपा समाचार
    असदुद्दीन ओवैसी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आप 50 पार हुए, अकेलापन परेशान कर रहा असदुद्दीन ओवैसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025