भाजपा समाचार: खबरें

राजस्थान: टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोए भाजपा नेता, कहा- साजिश रच मेरी राजनीतिक हत्या की गई

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किशनगढ़ सीट से विकास चौधरी की जगह सांसद भगीरथ चौधरी को टिकट दिया है।

मध्य प्रदेश: चौथी बार टिकट मिलने पर दंडवत होकर हनुमान मंदिर पहुंचे भाजपा विधायक

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची भी जारी कर दी। सूची में नाम देखकर भोपाल के नरेला से विधायक और मंत्री विश्वास कैलाश सारंग खुशी से झूम उठे।

भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

चुनाव आयोग द्वारा इस साल के अंत में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा ने 3 राज्यों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

क्या है भाजपा के राहुल गांधी को 'रावण' कहने का मामला, जिसमें कांग्रेस ने किया प्रदर्शन?

राहुल गांधी को रावण बताने के लिए कांग्रेस ने आज दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भाजपा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया।

#NewsBytesExplainer: भाजपा सरकार जातिगत जनगणना करवाने से क्यों कतरा रही?

बिहार में जातिगत सर्वेक्षण के आंकड़े जारी हो गए हैं। विपक्ष इसी तर्ज पर पूरे देश में जातिगत जनगणना की मांग कर रहा है, ताकि पता चल सके कि किस जाति की कितनी आबादी है और उस हिसाब से राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों में उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।

बिहार: जातिगत सर्वे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे सर्वदलीय बैठक, हंगामे के आसार

बिहार सरकार ने सोमवार को राज्य में हुए जातिगत सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की।

#NewsBytesExplainer: असम के मुख्यमंत्री ने क्यों कहा, भाजपा को मिया मुस्लिमों के वोट की जरूरत नहीं?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में भाजपा को अगले 10 वर्षों तक मिया मुस्लिमों के वोटों की आवश्यकता नहीं है।

#NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के क्यों उतर रही भाजपा?

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा ने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है।

28 Sep 2023

लोकसभा

संसद के अंदर भड़काऊ बयान: रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें बढ़ीं, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला

लोकसभा में आपत्तिजनक भाषण को लेकर चर्चा में आए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस मामले को संसद की विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है।

भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को दी अहम जिम्मेदारी, विपक्ष बोला- नफरत भरी टिप्पणी का इनाम मिला

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के संसद में आपत्तिजनक बयान के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस के बाद अब भाजपा ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें राजस्थान में टोंक जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राजस्थान: अमित शाह की देर रात भाजपा नेताओं संग बैठक, बिना मुख्यमंत्री चेहरे के उतरेगी पार्टी

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। बुधवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में लंबी बैठक की।

#NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे शिवराज? ये घटनाएं दे रहीं संकेत

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की 3 सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में कई केंद्रीय मंत्रियों समेत सांसदों के भी नाम हैं।

राजस्थान: भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण का वीडियो वायरल, फर्जी वोट डालने की सलाह

राजस्थान में भाजपा के नेता और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह लोगों को फर्जी वोट डालने का समय बता रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय टिकट मिलने से नाखुश, बोले- मैं अब बड़ा नेता, हाथ जोड़ने कहां जाऊंगा

भाजपा ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में कई सांसदों और केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी नाम है।

मध्य प्रदेश: भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में क्यों उतारा और शिवराज का क्या होगा?

भाजपा ने 39 नामों के साथ मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है।

कौन हैं अन्नामलाई, जो बने भाजपा और AIADMK का गठबंधन टूटने का कारण?

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को तमिलनाडु में बड़ा झटका लगा है और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने उसके साथ गठबंधन तोड़ दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, लीलावती अस्पताल में भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को मंगलवार को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश: भाजपा ने शिवराज सिंह का टिकट कटने की खबरों को बताया अफवाह- रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में सरकार बचाने के लिए दबाव में दिख रही भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का टिकट नहीं काटेगी, बल्कि उनको किसी भी सीट से लड़ाया जा सकता है।

26 Sep 2023

पंजाब

पंजाब: पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

जमीन आवंटन और भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

26 Sep 2023

कर्नाटक

राम मंदिर पर बमबारी कराकर मुस्लिमों पर दोष मढ़ सकती है भाजपा- कांग्रेस विधायक

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा राम मंदिर पर बमबारी कर सकती है और इसका दोष मुस्लिमों पर डालेगी।

25 Sep 2023

AIADMK

AIADMK ने तोड़ा भाजपा से गठबंधन, सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से नाता तोड़ लिया।

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस ट्रक से टकराई, 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल

मध्य प्रदेश के खरगौन में भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस कसरावद में रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 39 लोग घायल हुए हैं।

#NewsBytesExplainer: क्या है विशेषाधिकार हनन और रमेश बिधूड़ी पर क्या कार्रवाई हो सकती है? 

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद में की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।

संसद के अंदर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी पर किसने क्या कहा?

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के लोकसभा के अंदर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद दानिश अली को खुलेआम धमकी देने और उनके खिलाफ नस्लीय और सांप्रदायिक टिप्पणी करने के मामले ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

#NewsBytesExplainer: भाजपा-JDS गठंबधन के बाद कर्नाटक में कैसे बदलेंगे समीकरण और कांग्रेस पर क्या होगा असर?

पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि जनता दल सेक्युलर (JDS) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो सकती है।

भाजपा के गठबंधन NDA में शामिल हुई JDS, बदलेंगे कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में कर्नाटक की जनता दल सेक्युलर (JDS) पार्टी शामिल हो गई।

रमेश बिधूड़ी भड़काऊ भाषण: BSP सांसद ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा ने नोटिस दिया

लोकसभा में दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा अमर्यादित टिप्पणी किए जाने पर विवाद बढ़ता दिख रहा है।

21 Sep 2023

बिहार

तेजस्वी की भाजपा को चुनौती, कहा- OBC लड़ाका वर्ग, हक छीना तो ईंट से ईंट बजाएंगे

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक में उसकी मानसिकता झलक रही है।

#NewsBytesExplainer: भाजपा और कांग्रेस में महिला आरक्षण का श्रेय लेने की होड़ क्यों लगी हुई है?

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया। इस पर कल बुधवार को लोकसभा में बहस होगी और इसके बाद इसे गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। विधेयक का पारित होना लगभग तय माना जा रहा है।

तमिलनाडु: AIADMK ने कहा- भाजपा के साथ अभी कोई गठबंधन नहीं, चुनाव के समय लेंगे फैसला

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए भाजपा के साथ गठबंधन से इनकार किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- छोटा करने के लिए हमें INDI कहते हैं

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के विशेष सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए एक लंबा भाषण दिया।

CWC बैठक में खड़गे की सलाह- कार्यकर्ता गैरजरूरी बयानों से बचें, जानें क्या-क्या हुआ 

हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावों की तैयारी में जुट जाने का संदेश दिया।

सनातन विवाद पर बोला मद्रास हाई कोर्ट- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब नफरती भाषण देना नहीं 

सनातन धर्म को लेकर द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने भी अहम टिप्पणी की है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में किया बड़ा बदलाव, 71 प्रतिशत जिला इकाइयों के बदले अध्यक्ष

भाजपा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं।

सनातम धर्म विवाद: भाजपा ने तेज किए हमले, विपक्ष को बताया हिंदू विरोधी 

सनातन धर्म विवाद को लेकर केंद्र में सतारूढ़ भाजपा ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर हमले तेज कर दिए हैं।

14 Sep 2023

INDIA

#NewsBytesExplainer: विपक्षी गठबंधन INDIA ने क्यों लिया अर्नब-सुधीर समेत न्यूज एंकरों के बहिष्कार का फैसला?

विपक्षी गठबंधन INDIA की समन्वय समिति की पहली बैठक कल दिल्ली में हुई थी। इसमें गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई है।

14 Sep 2023

INDIA

विपक्षी गठबंधन INDIA 14 न्यूज एंकरों का करेगा बहिष्कार, अर्नब-सुधीर जैसे कई बड़े नाम शामिल

विपक्षी गठबंधन INDIA ने कल हुई समन्वय समिति की बैठक के बाद कहा था कि वो कुछ टीवी चैनलों और एंकरों का बहिष्कार करेगा।

14 Sep 2023

मणिपुर

मणिपुर: भाजपा के 30 विधायक आज पहुंचेंगे दिल्ली, केंद्र से करेंगे हिंसा के समाधान की मांग

मणिपुर में मई से जारी जातीय हिंसा का अभी तक कोई समाधान न निकलने पर राज्य के भाजपा विधायक आज दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, ताकि हिंसा का कोई हल निकले।

13 Sep 2023

बिहार

बिहार में नारों का दंगल, भाजपा ने नीतीश कुमार को बताया 'बेवफा' और 'पलटू कुमार'

राजनीतिक पार्टियों के अजीबोगरीब नारे हमेशा चर्चा में रहते हैं। बिहार के भी ऐसे ही कुछ दिलचस्प नारे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

13 Sep 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा का टिकट दिलवाने के बहाने व्यापारी से ठगे 4 करोड़ रुपये, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता गिरफ्तार

कर्नाटक में एक महिला दक्षिणपंथी कार्यकर्ता को करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।