NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, लीलावती अस्पताल में भर्ती
    अगली खबर
    भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, लीलावती अस्पताल में भर्ती
    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक आया

    भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, लीलावती अस्पताल में भर्ती

    लेखन गजेंद्र
    Sep 26, 2023
    07:40 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को मंगलवार को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी कि हुसैन की एंजियोप्लास्टी की गई है। उन्होंने उनकी हालत स्थिर बताई है।

    डॉक्टर के मुताबिक, हुसैन को शाम 4ः30 बजे अस्पताल में लाया गया था। फिलहाल वह ICU में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

    अटैक

    ब्लड प्रेशर अधिक होने पर पहुंचे अस्पताल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुसैन मंगलवार शाम को ब्लड प्रेशर अधिक होने पर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उनकी ECG की गई तो पता चला कि उनको अटैक आया है।

    इसके बाद उनकी एंजियोग्राफी की गई तो ब्लॉकेज पाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करते हुए उनको स्टेन लगाया और ICU में शिफ्ट कर दिया।

    डॉक्टरों ने बताया कि उनको जल्द ही प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

    भाजपा नेता

    शाहनवाज पिछले महीने हुए थे AIIMS में भर्ती

    शाहनवाज हुसैन को पिछले महीने अचानक बीमार पड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। उनको डॉक्टरों ने वायरल निमोनिया बताया था और आराम करने की सलाह दी थी।

    बता दें कि हुसैन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वह बिहार सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। हुसैन 3 बार लोकसभा सांसद और एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहनवाज हुसैन
    भाजपा समाचार
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' से हुआ व्यापक नुकसान, गोपनीय रिपोर्ट में 8 अन्य ठिकानों का खुलासा ऑपरेशन सिंदूर
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर CDS अनिल चौहान बोले- नुकसान महत्वपूर्ण नहीं बल्कि परिणाम महत्वपूर्ण है रक्षा मंत्रालय
    राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का टीजर जारी, गैंगस्टर अवतार में आए नजर   राजकुमार राव
    बिल गेट्स अपनी 17,000 अरब रुपये की संपत्ति का बड़ा हिस्सा अफ्रीका को क्यों दान देंगे? बिल गेट्स

    शाहनवाज हुसैन

    शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दर्ज होगा रेप का केस, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया निर्देश दिल्ली हाई कोर्ट

    भाजपा समाचार

    #NewsBytesExplainer: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के बयान पर क्या विवाद है और किसने क्या कहा?  सनातन धर्म
    क्या 'इंडिया' हटाकर केवल 'भारत' किया जाएगा देश का नाम? G-20 निमंत्रण के बाद अटकलें केंद्र सरकार
    राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए 'इंडिया' नाम को क्यों बताया खतरनाक?  राजनाथ सिंह
    मध्य प्रदेश: भाजपा में तकरार, उमा भारती नाराज मध्य प्रदेश

    मुंबई

    मुंबई: पुलिस को मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी, प्रधानमंत्री मोदी भी निशाने पर नरेंद्र मोदी
    भारत के ये 4 रेस्टोरेंट हुए एशिया के शीर्ष 50 बारों में शामिल, जानिए इनकी रैंकिंग दिल्ली
    मुंबई में मिलता है चकली और चीज से भरा अनोखा वड़ा पाव, देखिए वायरल वीडियो खान-पान
    इंडिगो की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025