NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस ट्रक से टकराई, 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस ट्रक से टकराई, 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल
    मध्य प्रदेश के खरगौन में ट्रक से भिड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस ट्रक से टकराई, 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल

    लेखन गजेंद्र
    Sep 25, 2023
    10:40 am

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के खरगौन में भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस कसरावद में रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 39 लोग घायल हुए हैं।

    पुलिस ने बताया कि बस कार्यकर्ताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कार्यकर्ता महाकुंभ' कार्यक्रम के लिए भोपाल जा रही थी, तभी कसरावद थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास खड़े ट्रक से बस भिड़ गई।

    पुलिस ने घायलों को सीधे खरगौन जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायलों को इंदौर भेजा गया है।

    हादसा

    कैसे हुआ हादसा?

    हादसा देर रात उस समय हुआ जब सड़क पर खड़े ट्रक में कोई लाइट न जलने के कारण बस चालक अंधेरे में उसे देख नहीं सका और जाकर भिड़ गया।

    हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने क्रेन से ट्रक और बस को अलग कराया। बस चालक को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। हादसे के कारण सड़क पर जाम भी लगा।

    बस में ज्यादातर खापरजामली, रूपगढ़ और भगवानपुरा के रायसागर के कार्यकर्ता सवार होकर भोपाल जा रहे थे।

    कार्यक्रम

    कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना

    जनसंघ के सह-संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमवार 25 सितंबर को 'कार्यकर्ता महाकुंभ' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के कोने-कोने में चल रही भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्राओं' का औपचारिक समापन भी होगा।

    पिछले 45 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी की मध्य प्रदेश की यह तीसरी यात्रा होगी।

    भाजपा ने कार्यक्रम के लिए 10 लाख लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है, जिसे पार्टी द्वारा शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    सड़क दुर्घटना
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स
    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना

    मध्य प्रदेश

    केंद्र ने बाघ गणना के आंकड़े किये जारी, 785 बाघों के साथ शीर्ष पर मध्य प्रदेश केंद्र सरकार
    मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने चुनाव समिति का ऐलान किया, कमलनाथ बने अध्यक्ष कमलनाथ
    मध्य प्रदेश: कूनो उद्यान में 1 और चीते ने दम तोड़ा, अब तक 9 की मौत कूनो राष्ट्रीय उद्यान
    मध्य प्रदेश: भिंड में 2 बच्चों से संबंधित नियम तोड़ने पर शिक्षक बर्खास्त शिक्षा

    सड़क दुर्घटना

    जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में मजदूरों को ले जा रहा वाहन खाई में पलटा, 7 की मौत जम्मू-कश्मीर
    महाराष्ट्र: इस साल सड़क हादसों में गई 4,922 लोगों की जान, आधे से अधिक बाइक चालक महाराष्ट्र
    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के गांव में कार नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत उत्तराखंड
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें

    भाजपा समाचार

    #NewsBytesExplainer: NDA और INDIA के बीच कितना करीबी मुकाबला है और कांग्रेस क्यों अहम? लोकसभा चुनाव
    #NewsBytesExplainer: एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव होने पर किसे हुआ फायदा, क्या कहते हैं आंकड़े? केंद्र सरकार
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बोले- INDIA का जीतना जरूरी, वर्ना पूरा देश मणिपुर और हरियाणा बन जाएगा एमके स्टालिन
    #NewsBytesExplainer: 6 राज्यों के उपचुनाव में कहां किसमें मुकाबला और ये INDIA के लिए क्यों महत्वपूर्ण? उपचुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025