Page Loader
तमिलनाडु: AIADMK ने कहा- भाजपा के साथ अभी कोई गठबंधन नहीं, चुनाव के समय लेंगे फैसला
तमिलनाडु में AIADMK नेता डी जयकुमार ने कहा कि भाजपा से कोई गठबंधन नहीं

तमिलनाडु: AIADMK ने कहा- भाजपा के साथ अभी कोई गठबंधन नहीं, चुनाव के समय लेंगे फैसला

लेखन गजेंद्र
Sep 18, 2023
05:04 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए भाजपा के साथ गठबंधन से इनकार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ AIADMK का कोई गठबंधन नहीं है और पार्टी गठबंधन को लेकर चुनाव के समय विचार करेगी। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय नहीं है, बल्कि पार्टी का फैसला है। जयकुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई पर भी निशाना साधा।

बयान

और क्या बोले जयकुमार?

जयकुमार ने मीडिया से कहा, "अन्नामलाई AIADMK के साथ गठबंधन की इच्छा नहीं रखते हैं। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता ऐसा चाहते हैं। क्या हमें अपने नेताओं की इतनी आलोचना बर्दाश्त करनी चाहिए? भाजपा यहां पैर नहीं रख सकती। उसका वोट बैंक ज्ञात है। वो इसी कारण से जाने जाते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम अब और (नेताओं की आलोचना) बर्दाश्त नहीं कर सकते। जहां तक गठबंधन का सवाल है, AIADMK भाजपा के साथ नहीं है।"

विवाद

अन्नामलाई ने क्या कहा था?

भाजपा नेता अन्नामलाई कुप्पुसामी ने पिछले दिनों राज्य के धार्मिक मामलों के मंत्री पीके बाबू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था क्योंकि उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर टिप्पणी के समय बाबू भी वहां मौजूद थे। इस दौरान अन्नामलाई ने कहा कि 1950 के दशक में सीएन अन्नादुरई ने भी सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की थी। अन्नामलाई ने जे जयललिता की भी आलोचना की थी। वह पहले भी AIADMK के नेताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।