NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / रमेश बिधूड़ी भड़काऊ भाषण: BSP सांसद ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा ने नोटिस दिया
    अगली खबर
    रमेश बिधूड़ी भड़काऊ भाषण: BSP सांसद ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा ने नोटिस दिया
    BSP सांसद दानिश अली ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ लिखा पत्र (तस्वीर: X/@KDanishAli)

    रमेश बिधूड़ी भड़काऊ भाषण: BSP सांसद ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा ने नोटिस दिया

    लेखन गजेंद्र
    Sep 22, 2023
    04:41 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा में दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा अमर्यादित टिप्पणी किए जाने पर विवाद बढ़ता दिख रहा है।

    एक तरफ बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पीड़ित सांसद दानिश अली ने मामले पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी बिधूड़ी को नोटिस बताओ जारी किया है।

    सांसद दानिश ने ओम बिरला को पत्र लिखकर सांसद रमेश बिधूड़ी को नोटिस जारी करने और मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है।

    मांग

    दानिश ने पत्र में क्या लिखा?

    अमरोहा से सांसद दानिश ने लिखा, "ये पत्र मैं गहरी पीड़ा के साथ लिख रहा हूं। बिधूड़ी ने अपने भाषण में मेरे खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अध्यक्ष के रूप में आपके नेतृत्व में नई संसद में यह हुआ।"

    सांसद ने लिखा, "मैं रमेश बिधूड़ी के खिलाफ लोकसभा की प्रक्रिया और कामकाज के संचालन के नियमों के नियम 222, 226, 227 के तहत नोटिस देना चाहता हूं। अनुभवी सदस्य को अनुशासित करने का यही तरीका है।"

    विवाद

    क्या है मामला?

    सांसद बिधूड़ी गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर भाषण देते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दे रहे थे।

    इस दौरान सांसद दानिश अली बीच में बोल पड़े और विरोध जताने लगे। इस पर बिधूड़ी ने उन्हें आतंकवादी और उग्रवादी कहा और कहा कि वो मुल्ले को बाहर देखेंगे।

    बिधूड़ी के भाषण के अंश संसद के रिकॉर्ड से हटा दिए गए और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद जताया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनको चेतावनी दी है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    संसद की विशेषाधिकार समिति एक स्थायी समिति है। समिति सदन और उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन के मामलों की जांच करती है और उचित कार्रवाई की सिफारिश करती है। बता दें, विशेषाधिकार समिति में 15 सदस्य और राज्यसभा समिति में 10 सदस्य होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बहुजन समाज पार्टी
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    बहुजन समाज पार्टी

    विरोध प्रदर्शनों के बीच CAA-NRC पर विपक्ष की बैठक, ममता और मायावती नहीं होंगी शामिल पश्चिम बंगाल
    चंदा हासिल करने में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ा, साल 2018-19 में जुटाए 742 करोड़ कांग्रेस समाचार
    राजनीतिक दलों को पिछले 14 सालों में अज्ञात स्रोतों से मिला 11,234 करोड़ रुपये का चंदा कांग्रेस समाचार
    भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने लॉन्च की नई पार्टी, मायावती की बढ़ेंगी मुश्किलें मायावती

    भाजपा समाचार

    मध्य प्रदेश चुनाव: ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका और उनके भाजपा में आने से क्या असर पड़ेगा?  मध्य प्रदेश चुनाव
    कांग्रेस ने त्रिपुरा के कार्यकारी अध्यक्ष को निष्कासित किया, भाजपा में हो सकते हैं शामिल त्रिपुरा
    बंगाल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी बोले- महिलाओं की सुरक्षा के लिए एनकाउंटर जरूरी पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर के स्कूल के वीडियो पर छिड़ा विवाद, जानें अब तक क्या-क्या हुआ उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025