Page Loader
बिहार में नारों का दंगल, भाजपा ने नीतीश कुमार को बताया 'बेवफा' और 'पलटू कुमार'
नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ RJD के साथ सरकार बनाई थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार में नारों का दंगल, भाजपा ने नीतीश कुमार को बताया 'बेवफा' और 'पलटू कुमार'

लेखन गजेंद्र
Sep 13, 2023
07:07 pm

क्या है खबर?

राजनीतिक पार्टियों के अजीबोगरीब नारे हमेशा चर्चा में रहते हैं। बिहार के भी ऐसे ही कुछ दिलचस्प नारे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राज्य की राजधानी पटना में भाजपा और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच नारों का दंगल देखने को मिला, जिसमें पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ पूरी दीवार रंग डाली। इसमें RJD ने लिखा, 'मजदूर किसान पर रोज सितम, मोदी सरकार का खेल खतम' और 'बहुत सह चुके महंगाई की मार, अबकी बार बदलेगी मोदी सरकार।'

जवाब

भाजपा ने कैसे दिया जवाब?

भाजपा ने RJD के इन नारों के बीच में लिखा, 'कभी आपका प्यार तो कभी हमारा यार है, असली बेवफा तो नीतीश कुमार है।' एक अन्य नारे में भाजपा ने लिखा, 'दिया न शिक्षा न रोजगार, पलटू कुमार को कब तक सहेगा बिहार।' इसके अलावा INDIA गठबंधन को भी नारे में शामिल किया है। इसमें लिखा है, 'घमंडिया गठबंधन, न नीति, न नीयत, न नेता।' बता दें, लोकसभा चुनाव को लेकर 26 विपक्षी पार्टियों ने INDIA गठबंधन बनाया है।

ट्विटर पोस्ट

बिहार में नारों का झगड़ा देखिए