NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बग्गा की गिरफ्तारी: पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका, दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज
    राजनीति

    बग्गा की गिरफ्तारी: पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका, दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज

    बग्गा की गिरफ्तारी: पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका, दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज
    लेखन भारत शर्मा
    May 06, 2022, 02:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बग्गा की गिरफ्तारी: पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका, दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज
    तजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका।

    पंजाब पुलिस के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार को दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बग्गा को मोहली ले जा रही पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने रोक लिया। ऐसे में अब बग्गा को फिर से दिल्ली लाया जा रहा है। इधर, मामले में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

    क्या है बग्गा की गिरफ्तारी का मामला?

    बता दें कि 1 मई को पंजाब की अपराध शाखा ने एसएएस नगर थाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बग्गा के खिलाफ 30 मार्च को एक प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देने, हिंसा भड़काने, सोशल मीडिया पर झूठे और सांप्रदायिक भड़काऊ बयान पोस्ट करने का मामला दर्ज किया था। यह मामला आम आदमी पार्टी (AAP) नेता डॉ सन्नी सिंह ने शिकायत पर दर्ज किया गया था।

    पंजाब पुलिस ने क्यों किया बग्गा को गिरफ्तार?

    पंजाब पुलिस के अनुसार, मामले में जांच के लिए बग्गा को पांच नोटिस भेजे गए थे और नोटिस भेजने में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था। इसके बाद भी बग्गा जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुए। पिछले महीने पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन तब बग्गा घर पर नहीं मिले थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस ने फिर से बग्गा के घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।

    बग्गा के पिता ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

    बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा कि आज सुबह पंजाब पुलिस के 10-15 जवान उनके घर आए और तजिंदर को घसीटकर बाहर ले गए। जब उन्होंने इसकी रिकॉर्डिंग करने के लिए मोबाइल उठाया तो पुलिस उन्हें दूसरे कमरे में ले गई और मुंह पर मुक्का मारा। दिल्ली पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। इधर, मोहाली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) मनप्रीत सिंह ने आरोपों को नकारते हुए गिरफ्तारी का वीडियो देखने को कहा है।

    दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ दर्ज किया अपहरण का मामला

    बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके के पिता की शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले इसकी सूचना नहीं दी और यह कानूनी रूप से गलत है। इधर, पंजाब पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस का सूचना नहीं देने का दावा गलत है। उन्होंने गिरफ्तारी से पहले जनकपुरी पुलिस थाने में इसकी सूचना दी थी।

    हरियाणा पुलिस ने रोका पंजाब पुलिस का काफिला

    दिल्ली पुलिस के अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बग्गा को मोहली ले जा रही पंजाब पुलिस के काफिले को रोक लिया। हरियाणा पुलिस ने कहा कि उसने दिल्ली पुलिस की सूचना के आधार पर काफिला रोका है।

    बग्गा को वापस दिल्ली ला रही पुलिस

    हरियाणा में पंजाब पुलिस का कााफिला रोकने के बाद अब पुलिस बग्गा को फिर से दिल्ली ला रही है। यहां लाने के बाद पंजाब पुलिस को गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी करनी होगी। इधर, पंजाब पुलिस का कहना है कि काफिला रोके जाने के बाद कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल तीनों जिलों के SP मौके पर पहुंच गए। पंजाब पुलिस हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) को बग्गा के खिलाफ दर्ज FIR के साथ एक चिट्ठी भी भेज रही है।

    कुमार विश्वास ने साधा मुख्यमंत्री मान पर निशाना

    इस मामले में पूर्व AAP नेता और कवि कुमार विश्वास ने लिखा, 'प्रिय छोटे भाई भगवंत मान ख़ुद्दार पंजाब ने 300 साल में दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सम्भाल जट्टा।' इसी तरह भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    हरियाणा
    पंजाब
    पंजाब पुलिस

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, सौराष्ट्र के खिलाफ कर्नाटक को मुश्किल से निकाला मयंक अग्रवाल
    रणजी ट्रॉफी: सुदीप कुमार घरामी ने लगाया शतक, मध्य प्रदेश के खिलाफ मजबूत हुई बंगाल बंगाल क्रिकेट टीम
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहना लुई वितों का मफलर, ट्विटर पर हुआ ट्रेंड बजट सत्र
    शेयर बाजार: बढत के साथ सेंसेक्स 60,663 अंक पर तो निफ्टी 17,871 अंक पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    दिल्ली पुलिस

    श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने मिक्सर में पीसी थीं श्रद्धा की हड्डियां, चार्जशीट में किया गया दावा दिल्ली
    दिल्ली: ग्रीन कॉरिडोर ने बचाई मरीज की जान, 12 मिनट में AIIMS से फोर्टिस पहुंचा दिल  दिल्ली
    दिल्ली: नशे के लिए पैसे न देने पर पिता की हत्या, गिरफ्तार दिल्ली
    एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को मिली जमानत एयर इंडिया

    हरियाणा

    हरियाणा: गुरूग्राम में दंपति पर 14 वर्षीय बच्ची को पीटने और भूखा रखने का आरोप, गिरफ्तार गुरूग्राम
    सूरजकुंड में लगा शानदार अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, जानिए क्या-क्या है खास पर्यटन
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    पंजाब पुलिस

    पंजाब: बदमाशों ने की पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या पंजाब
    पंजाब: वैवाहिक कलह में बड़े सैन्य अधिकारी ने पत्नी और खुद को गोली मारी पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर RPG से हमला, जांच में जुटी पुलिस पंजाब

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023