NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आधी रात को मिली तजिंदर बग्गा को रिहाई, घर लौटते ही दी केजरीवाल को चुनौती
    राजनीति

    आधी रात को मिली तजिंदर बग्गा को रिहाई, घर लौटते ही दी केजरीवाल को चुनौती

    आधी रात को मिली तजिंदर बग्गा को रिहाई, घर लौटते ही दी केजरीवाल को चुनौती
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 07, 2022, 08:19 am 1 मिनट में पढ़ें
    आधी रात को मिली तजिंदर बग्गा को रिहाई, घर लौटते ही दी केजरीवाल को चुनौती
    आधी रात को मिली तजिंदर बग्गा को रिहाई, घर लौटते ही दी केजरीवाल को चुनौती

    शुक्रवार को पूरे दिन चले ड्रामे के बाद भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को आधी रात को रिहाई मिल गई। उन्हें आधी रात को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के घर पेश किया गया था, जहां से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। दिल्ली में अपने घर लौटने के बाद बग्गा ने आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी और कहा कि वो इस कानूनी लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं।

    शुक्रवार सुबह हुई थी बग्गा की गिरफ्तारी

    मोहाली में दर्ज एक मामले में पर पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार किया था। जब उन्हें गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था, तभी बग्गा के पिता ने पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली में अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। इसके बाद एक्शन में आई दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस को कुरुक्षेत्र के पास रोक लिया। इसके बाद बग्गा को वापस दिल्ली लाया गया।

    बग्गा की केजरीवाल को चुनौती

    मजिस्ट्रेट की तरफ से राहत मिलने के बाद अपने समर्थकों के साथ घर लौटे बग्गा ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी। उन्होंने कहा, "मैं यह लड़ाई लड़ूंगा। मैं रुकने वाला नहीं हूं। मैं केजरीवाल से सवाल पूछता रहूंगा।" पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि कई नोटिस मिलने के बाद भी बग्गा ने जवाब नहीं दिया था। इसका खंडन करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने मेरे खिलाफ जारी हुए सभी समनों का जवाब दे दिया है।"

    बग्गा के वकील ने क्या कहा?

    मीडिया से बात करते हुए बग्गा के वकील संकेत गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस का दिल्ली आकर बग्गा को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। हिरासत में लिए जाने के बाद उनके पिता ने दिल्ली पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से 97 CrPC का आवेदन दिया गया कि यह मामला अवैध हिरासत का है और वो पीड़ित की तलाश करना चाहता है। तलाशी के बाद पीड़ित (बग्गा) का पता चल गया।

    बग्गा ने कही पीठ और कंधे पर चोट आने की बात

    गुप्ता ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के दौरान बग्गा ने गिरफ्तारी के दौरान पीठ और कंधे पर चोट आने के आरोप लगाए हैं। पेशी के दौरान बग्गा ने यह भी आशंका जताई कि ऐसी घटना दोबारा हो सकती है। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने स्थानीय थाने के SHO को पीड़ित को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। बग्गा अब सोमवार को अदालत में पेश होकर इस मामले में अपना बयान दर्ज कराएंगे।

    राजनीति भी जारी

    दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने बग्गा के घर लौटने को 'घर वापसी' करार देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने झूठे आरोपों के आधार पर बग्गा को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग किया है। भाजपा ने केजरीवाल पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा नेता को पंजाब में सांप्रदायिक तनाव को उकसाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब पुलिस

    ताज़ा खबरें

    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे  हॉकी विश्व कप

    दिल्ली पुलिस

    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार दिल्ली
    BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया में हंगामा, कई छात्र हिरासत में दिल्ली
    एयर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की नीति में किया बदलाव, जानें नए नियम एयर इंडिया
    JNU: प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल दिल्ली

    दिल्ली

    अब अमृत उद्यान नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन राष्ट्रपति भवन
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका सुप्रीम कोर्ट

    आम आदमी पार्टी समाचार

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली

    पंजाब पुलिस

    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब
    पंजाब: बदमाशों ने की पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या पंजाब
    पंजाब: वैवाहिक कलह में बड़े सैन्य अधिकारी ने पत्नी और खुद को गोली मारी पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी पंजाब

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023