NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे समारोह में शामिल
    अगली खबर
    गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे समारोह में शामिल
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत।

    गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे समारोह में शामिल

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 27, 2022
    01:46 pm

    क्या है खबर?

    गोवा विधानसभा चुनावों में 20 सीट जीतने वाली भाजपा फिर से सरकार बनाने को तैयार है। भाजपा ने इस बार भी प्रमोद सांवत को ही मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय किया है।

    सांवत सोमवार सुबह 11 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित समारोह में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की उम्मीद है।

    समारोह

    समारोह में 10,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना

    राज्य के एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पणजी के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। समारोह में 10,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

    उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण विभिन्न समाचार चैनलों के माध्यम से भी किया जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री सावंत के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    बयान

    मंत्रियों के बारे में कल ही चलेगा पता- सावंत

    NDTV के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में अन्य मंत्रियों के शपथ लिए जाने के सवाल पर सावंत ने कहा, "आपको इसके बारे में कल पता चलेगा। अभी, मुझे नहीं पता कि कितने मंत्री शपथ लेंगे। फिलहाल शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है।"

    बता दें कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में 11 और मंत्री शामिल हो सकते हैं। हालांकि, भाजपा ने इनके नामों की अभी घोषणा नहीं की है।"

    जानकारी

    गोवा में दूसरी बार राजभवन के बाहर होगा शपथ ग्रहण समारोह

    बता दें कि गोवा में दूसरी बार राजभवन के बाहर मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले साल 2012 में भाजपा के सत्ता में आने पर दिवंगत मनोहर पर्रिकर ने राजधानी पणजी के कैंपल मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

    विश्वास मत

    राज्यपाल ने 29 मार्च को बुलाया है दो दिवसीय विशेष सत्र

    इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने 29 मार्च से नयी विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया है। इस दौरान सावंत को विश्वास मत हासिल करना होगा।

    अधिकारियों ने कहा था कि सत्र के दौरान विधानसभा का नया अध्यक्ष भी चुना जाएगा, जिसमें विधेयकों को पारित करने और लेखानुदान सहित कई विधायी कार्यों को पूरा किए जाने की उम्मीद है।

    कांग्रेस ने विधायक अलेक्सो सिकेरा को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है।

    जीत

    सावंत ने 666 वोटों से हासिल की थी जीत

    विधानसभा चुनाव में सावंत ने अपनी पारंपरिक सीट सांकेलिम से लगातार तीसरी जीत हासिल की थी। उन्होंने कांटे के मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सांगलानी को महज 666 वोटों से हराया है।

    बता दें कि 2017 में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के समय सावंत को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था।

    उन्होंने पर्रिकर के निधन के बाद मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक हैं।

    बहुमत

    एक सीट से बहुमत हासिल करने से चूक गई थी भाजपा

    हाल में संपन्न राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन वह स्पष्ट बहुत हासिल करने से एक सीट से चूक गई थी।

    जिसके बाद भाजपा ने तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के दो विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

    इस चुनाव में कांग्रेस मात्र 11 सीट जीत पाई थी और दो सीटें आम आदमी पार्टी (AAP) के खाते में गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    गोवा
    भाजपा समाचार
    प्रमोद सावंत

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    नरेंद्र मोदी

    पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी का आरोप- प्रधानमंत्री की यात्रा के कारण नहीं दी गई उड़ान की इजाजत पंजाब की राजनीति
    मनमोहन का प्रधानमंत्री और सरकार पर हमला, राष्ट्रवाद से लेकर मंहगाई तक के मुद्दों पर घेरा मनमोहन सिंह
    जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार कर रही मदद, इस तरह करें आवेदन सरकारी योजनाएं
    क्या है अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच चल रहा ताजा विवाद? अरविंद केजरीवाल

    गोवा

    देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 5,000 से कम मणिपुर
    गोवा: उपमुख्यमंत्री के फोन से आधी रात को भेजा गया अश्लील वीडियो, बोले- फोन हैक हुआ व्हाट्सऐप
    करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने गोवा में फैलाई गंदगी, जारी हुआ नोटिस करण जौहर
    गोवा पुलिस ने पूनम पांडे को किया गिरफ्तार, डैम पर अश्लील शूटिंग करने का आरोप बॉलीवुड समाचार

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश: वोट डालते समय की तस्वीर शेयर कर फंसी कानपुर की मेयर, दर्ज होगी FIR कानपुर
    त्रिपुरा: सरकार ने स्कूल के मैदानों में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक त्रिपुरा
    अहमदाबाद बम ब्लास्ट के फैसले पर भाजपा के कार्टून पर विवाद, ट्विटर ने हटाया ट्विटर
    केरल: कन्नूर में CPM कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने RSS और भाजपा पर लगाया आरोप केरल

    प्रमोद सावंत

    गोवा: यौन शोषण के आरोपों से घिरे मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफा, जानिये पूरा मामला गोवा
    गोवा: पार्टियों और रेस्टोरेंट में प्रवेश के लिए नए नियम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान गोवा
    गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांकेलिम सीट से हासिल की जीत कांग्रेस समाचार
    गोवा चुनाव परिणाम: बहुमत के आंकड़े से एक कदम दूर भाजपा, लेकिन सरकार बनना तय कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025