Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
राजनीति

दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लेखन प्रमोद कुमार
Mar 25, 2022, 04:21 pm 4 मिनट में पढ़ें
दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

विधानसभा चुनाव में जोरदार बहुमत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य बड़े चेहरों के साथ हजारों लोग इस समारोह में शामिल हुए थे।

उत्तर प्रदेश
केशव प्रसाद मौर्य फिर बने उप मुख्यमंत्री

विधानसभा चुनाव में हार के बाद केशव प्रसाद मौर्य दोबारा राज्य के उप मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके अलावा सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद ने मंत्री पद की शपथ ली।

जानकारी
गुरुवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए थे योगी

भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले उन्होंने दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

शपथ ग्रहण समारोह
सोनिया और मुलायम को भेजा गया था निमंत्रण

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी, सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती समेत कई बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था। इनके अलावा अक्षय कुमार, कंगना रनौत, बोनी कपूर आदि बॉलीवुड सितारों और हाल ही में रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की टीम को भी बुलाया गया था।

उत्तर प्रदेश
भाजपा को मिला है भारी बहुमत

भाजपा और उसके सहयोगियों ने राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 273 पर जीत दर्ज की थी। इसी के साथ भाजपा का दोबारा सत्ता में लौटने का रास्ता साफ हो गया था। समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी मात्र 125 सीट ही जीत पाए, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी लगभग साफ हो गई है और मात्र एक सीट जीत हासिल की। कांग्रेस ओर अन्य ने केवल दो-दो सीटें अपने नाम की हैं।

रिकॉर्ड
योगी ने अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

आज शपथ ग्रहण करने के साथ ही योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के इतिहास के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो अपने पहले पूर्ण कार्यकाल के बाद लगातार दूसरी बार सत्ता में आए हैं। इसके अलावा योगी पिछले 37 साल में सत्ता में वापसी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। इससे पहले 1985 में नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री के नाते सत्ता में वापसी करने में कामयाब रहे थे।

रिकॉर्ड
सत्ता में वापसी करने वाले कुल पांचवें मुख्यमंत्री बने योगी

1952 के बाद से अब तक उत्तर प्रदेश में 21 मुख्यमंत्री रह चुके हैं और योगी पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। उनसे पहले 1957 में सम्पूर्णानंद, 1962 में चंद्रभानू गुप्ता, 1974 में हेमवती नंदन बहुगुणा और 1985 में नारायण दत्त तिवारी ने ऐसा किया था। हालांकि, इनमें से किसी ने भी पहले कार्यकाल में पूरे पांच साल राज नहीं किया था, इसलिए पूर्ण कार्यकाल के बाद वापस आने वाले योगी पहले मुख्यमंत्री हैं।

जानकारी
उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले भाजपा नेता हैं योगी

योगी उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले भाजपा नेता बन गए हैं। उनसे पहले राज्य में भाजपा के तीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह रह चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई भी दोबारा सत्ता में नहीं लौटा था।

ट्विटर पोस्ट
इकाना स्टेडियम में पहुंचे हजारों लोग

उत्तर प्रदेश: मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए लोग अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। pic.twitter.com/MLQdzFC0v4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2022
इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
नरेंद्र मोदी
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश
भाजपा समाचार
ताज़ा खबरें
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता देश
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां ऑटो
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम करियर
कोरोना: UK में ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन को मंजूरी, भारत में भी चल रही तैयारी
कोरोना: UK में ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन को मंजूरी, भारत में भी चल रही तैयारी देश
नरेंद्र मोदी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा टेक्नोलॉजी
क्या है भारत में बनी ATAGS तोप की खासियत जिससे स्वतंत्रता दिवस पर दी गई सलामी?
क्या है भारत में बनी ATAGS तोप की खासियत जिससे स्वतंत्रता दिवस पर दी गई सलामी? देश
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी राजनीति
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का लाल किले से संबोधन, देश को दिए पांच प्रण
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का लाल किले से संबोधन, देश को दिए पांच प्रण देश
क्या है ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्री और यह सामान्य डिजिटल डिग्री से कैसे अलग है?
क्या है ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्री और यह सामान्य डिजिटल डिग्री से कैसे अलग है? करियर
और खबरें
योगी आदित्यनाथ
योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान को आर्म्स एक्ट के तहत एक साल की सजा
योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान को आर्म्स एक्ट के तहत एक साल की सजा राजनीति
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी देश
उत्तर प्रदेश: नोएडा में महिला से मारपीट के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: नोएडा में महिला से मारपीट के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई देश
योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी
योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी राजनीति
आर्म्स एक्ट में दोषी पाए गए योगी के मंत्री, जमानत बॉन्ड दिए बिना अदालत से गायब
आर्म्स एक्ट में दोषी पाए गए योगी के मंत्री, जमानत बॉन्ड दिए बिना अदालत से गायब राजनीति
और खबरें
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी
उत्तर प्रदेश: असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी करियर
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध, नुपुर शर्मा थीं निशाने पर- पुलिस
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध, नुपुर शर्मा थीं निशाने पर- पुलिस देश
श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप
श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप देश
महिला के साथ गाली-गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी बोला- वह मेरी बहन जैसी, मेरे खिलाफ साजिश
महिला के साथ गाली-गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी बोला- वह मेरी बहन जैसी, मेरे खिलाफ साजिश राजनीति
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर धमाके करने की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार- पुलिस
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर धमाके करने की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार- पुलिस देश
और खबरें
भाजपा समाचार
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू देश
केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये
केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये राजनीति
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार देश
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष राजनीति
महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022