NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, बाहरी गेट पर तोड़फोड़
    अगली खबर
    अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, बाहरी गेट पर तोड़फोड़

    अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, बाहरी गेट पर तोड़फोड़

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 30, 2022
    02:46 pm

    क्या है खबर?

    'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर बयान को लेकर आज भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी की और केजरीवाल के घर के बाहरी गेट के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया। इसके अलावा CCTV कैमरों और सिक्योरिटी बैरियर्स को तोड़े जाने की खबर भी है।

    आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने मामले पर ट्वीट करते हुए भाजपा और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है।

    प्रदर्शन

    तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में द कश्मीर फाइल्स पर केजरीवाल के बयान के खिलाफ भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज से मुख्यमंत्री आवास तक मोर्चा निकाला।

    भाजपा का आरोप है कि अपने इस बयान में केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मखौल उड़ाया।

    प्रदर्शन के वीडियो में भाजपा का झंडा और तख्तियां लेकर आए पार्टी कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

    बयान

    लगभग 150-200 कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन- पुलिस

    पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 11:30 बजे भाजपा युवा मोर्चा के 150-200 कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे।

    उसने कहा, "लगभग 1 बजे, कुछ कार्यकर्ता दो बैरिकेड्स को भेद कर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए, जहां उन्होंने हंगामा और नारेबाजी की। वे पेंट का एक छोटा डिब्बा भी लाए थे जिससे उन्हें गेट पर फेंक दिया। एक बूम बैरियर और CCTV कैमरा भी टूटा हुआ मिला है।"

    पुलिस ने लगभग 70 लोगो को हिरासत में लेने का दावा किया है।

    आरोप

    केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है भाजपा- AAP

    AAP ने मामले में भाजपा और दिल्ली पुलिस दोनों पर सवाल खड़े किए हैं।

    पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पंजाब में AAP की जीत से बौखलाई भाजपा, दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर किया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला। भाजपा इतनी बौखला गई है कि केजरीवाल जी की हत्या की साजिश रच रही है। भाजपा को डर है कि केवल केजरीवाल ही प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे सकते हैं, इसलिए उन्हें जान से मारना चाहती है।'

    प्रेस कॉन्फ्रेंस

    मनीष सिसोदिया ने हमले को बताया सोची-समझी साजिश

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर आज सोची-समझी साजिश के तहत हमला किया गया। उनकी हत्या कराने के लिए किया गया। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि केजरीवाल जी को हाथ लगाने की कोशिश मत करो, देश बर्दाश्त नहीं करेगा।"

    उन्होंने कहा कि पंजाब में हार से भाजपा बौखला गई है।

    अन्य नेता

    AAP के अन्य नेताओं ने भी साधा पुलिस और भाजपा पर निशाना

    AAP विधायक आतिशी ने मामले में दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, 'जब भाजपा नेता और कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी? क्या उन्हें अमित शाह से भाजपा की तोड़फोड़ का समर्थन करने के निर्देश थे?'

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधायक राघव चड्ढा समेत AAP के अन्य नेताओं ने भी मामले में भाजपा पर निशाना साधा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन कर सकती है AAP समाजवादी पार्टी
    कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाले चंदे में 93 प्रतिशत की गिरावट शिवसेना समाचार
    भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे और मंत्री पद की पेशकश- AAP सांसद भगवंत मान भगवंत मान
    चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP का जबरदस्त आगाज, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी चंडीगढ़

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: भाजपा के प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने LG से मांगी छठ पूजा आयोजन की छूट दिल्ली
    दिल्ली सरकार खराब हुई फसलों के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये का मुआवजा देगी दिल्ली
    दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर हो सकेगी छठ पूजा, कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा जरूरी दिल्ली
    दिल्ली: एक ही सरकारी स्कूल के 51 छात्रों ने पास की NEET परीक्षा दिल्ली सरकार

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश: पांचवें चरण का मतदान खत्म, लगभग 55 प्रतिशत रहा वोटिंग प्रतिशत उत्तर प्रदेश
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू, 38 सीटों पर डाले जा रहे वोट मणिपुर
    उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण के लिए मतदान जारी, योगी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में योगी आदित्यनाथ
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान जारी मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025