NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब में भाजपा तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी
    राजनीति

    पंजाब में भाजपा तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी

    पंजाब में भाजपा तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी
    लेखन मुकुल तोमर
    May 07, 2022, 06:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पंजाब में भाजपा तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी
    पंजाब में भाजपा तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी

    भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पंजाब के मोहाली की एक कोर्ट ने पंजाब पुलिस को बग्गा को गिरफ्तार करके उसके सामने पेश करने का आदेश जारी किया है। बग्गा के खिलाफ ये वारंट भड़काऊ बयान देने और दुश्मनी पैदा करने के आरोपों में जारी किया गया है। उन पर अपने ट्वीट्स के जरिए ये काम करने का आरोप है।

    एक अन्य मामले में बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर पहले से ही विवाद

    बग्गा के खिलाफ ये गिरफ्तारी वारंट ऐसे समय पर जारी किया गया है जब ऐसे ही एक मामले में उनकी गिरफ्तारी को लेकर विवाद खड़ा हो रखा है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया था। हालांकि जब उन्हें पंजाब ले जाया जा रहा था, तब हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की टीम को रोक लिया। इसके बाद दिल्ली पुुलिस मौके पर पहुंची और देर रात बग्गा को दिल्ली वापस लाया गया।

    बग्गा का केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन

    मजिस्ट्रेट की तरफ से राहत मिलने के बाद अपने समर्थकों के साथ घर लौटे बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी। उन्होंने कहा, "मैं यह लड़ाई लड़ूंगा। मैं रुकने वाला नहीं हूं। मैं केजरीवाल से सवाल पूछता रहूंगा।" उन्होंने आज शाम केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

    AAP ने कहा- भाजपा गुंडों की पार्टी

    पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी मामले में बग्गा औऱ भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा गुंडों की पार्टी और बग्गा इसका सटीक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, "बग्गा के खिलाफ छेड़छाड़ और प्रताड़ना समेत कई मामले दर्ज हैं। वो पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा था। पंजाब पुलिस ने उसे पांच नोटिस दिए, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। तभी पुलिस उसे गिरफ्तार करने आई थी।"

    केजरीवाल पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, आलोचकों की मुश्किलें बढ़ीं

    बता दें कि पंजाब में AAP के सत्ता में आने के बाद अरविंद केजरीवाल के आलोचकों की मुश्किलें बढ़ी हैं। AAP के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास के खिलाफ भी पंजाब में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है। विश्वास के अलावा कांग्रेस नेत्री अलका लांबा पर भी पंजाब में मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी कई बार पुलिस के सामने पेशी हो चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब पुलिस
    भाजपा समाचार
    तजिंदर पाल सिंह बग्गा

    ताज़ा खबरें

    पिछले साल बनी गाड़ियों पर मिल रहा ऑफर, लाखों रुपये सस्ती मिल रहीं ये SUVs स्कोडा कुशाक
    हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से दी मात, जानिए अन्य नतीजे हॉकी विश्व कप
    भारतीय खेलों पर यौन उत्पीड़न का साया, जानिए पहले कब-कब सामने आए हैं ऐसे मामले यौन उत्पीड़न
    राधिका मदान ने की थी टीवी की बुराई, अब एकता कपूर ने लगाई क्लास एकता कपूर

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक ने लहराई नोटों की गड्डी, बोले- रिश्वत देने की हुई कोशिश दिल्ली विधानसभा
    केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायकों की मार्च, शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर उपराज्यपाल को घेरा दिल्ली सरकार
    दिल्ली: अब सरकारी शिक्षकों के फिनलैंड टूर को लेकर आमने-सामने आए AAP और LG, जानें मामला दिल्ली
    AAP के सरकारी विज्ञापनों के नाम पर "राजनीतिक प्रचार" करने का मामला क्या है? दिल्ली सरकार

    पंजाब पुलिस

    पंजाब: बदमाशों ने की पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या पंजाब
    पंजाब: वैवाहिक कलह में बड़े सैन्य अधिकारी ने पत्नी और खुद को गोली मारी पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर RPG से हमला, जांच में जुटी पुलिस पंजाब

    भाजपा समाचार

    छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का पायलट वाहन पलटा, 1 कांस्टेबल की मौत छत्तीसगढ़
    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश त्रिपुरा
    कौन हैं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप? कुश्ती
    बिहार: नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के लिए बक्सर में रोकी गईं ट्रेनें, भाजपा ने घेरा बिहार

    तजिंदर पाल सिंह बग्गा

    तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक 5 जुलाई तक बढ़ी आम आदमी पार्टी समाचार
    तजिंदर बग्गा को हाई कोर्ट से राहत, 10 मई तक नहीं हो सकेगी गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब: 40 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में AAP विधायक के ठिकानों पर CBI की छापेमारी दिल्ली पुलिस
    आधी रात को मिली तजिंदर बग्गा को रिहाई, घर लौटते ही दी केजरीवाल को चुनौती दिल्ली पुलिस

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023