NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया
    अगली खबर
    दिल्ली: पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया
    दिल्ली: पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को हिरासत में लिया

    दिल्ली: पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 06, 2022
    10:35 am

    क्या है खबर?

    पंजाब पुलिस ने भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

    बग्गा के आवास पर पहुंचने से पहले पंजाब पुलिस ने जनकपुरी पुलिस थाने में इसकी सूचना दी थी।

    पिछले महीने पंजाब में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन तब बग्गा घर पर नहीं मिले थे।

    हालांकि, बग्गा ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला।

    जानकारी

    AAP नेता ने दी थी शिकायत

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बग्गा के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) नेता डॉ सन्नी सिंह ने शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई थी।

    इसमें आरोप लगाया गया है कि बग्गा ने भड़काऊ बयान दिए, अफवाह फैलाई और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया।

    बग्गा पर 30 मार्च को एक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देने का भी आरोप है।

    बयान

    तजिंदर के पिता ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेता के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा कि आज सुबह पंजाब पुलिस के 10-15 उनके घर आए और तजिंदर को घसीटकर बाहर ले गए। जब उन्होंने इसकी रिकॉर्डिंग करने के लिए मोबाइल उठाया तो पुलिस उन्हें दूसरे कमरे में ले गई और मुंह पर मुक्का मारा।

    उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया कि तजिंदर ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। दिल्ली पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

    ट्विटर पोस्ट

    AAP विधायक ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

    लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता @TajinderBagga को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी। pic.twitter.com/LzZmPVaDRQ

    — MLA Naresh Balyan (@AAPNareshBalyan) May 6, 2022

    प्रतिक्रिया

    भाजपा ने की गिरफ्तारी की आलोचना

    तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी की भाजपा ने कड़ी आलोचना की है।

    पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि संवैधानिक व्यवस्था में यकीन रखने वाला दिल्ली का हर नागरिक अरविंद केजरीवाल द्वारा तजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर गिरफ्तार कराए जाने का विरोध करता है।

    वहीं कपिल मिश्रा ने दावा किया कि पुलिस के 50 जवान बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार कर ले गए हैं।

    जानकारी

    केजरीवाल के आलोचकों की बढ़ रही मुश्किलें

    पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद अरविंद केजरीवाल के आलोचकों की मुश्किलें बढ़ रही है।

    AAP के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास के खिलाफ भी पंजाब में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है।

    विश्वास के अलावा कांग्रेस नेत्री अलका लांबा पर भी पंजाब में मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी कई बार पुलिस के सामने पेशी हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब पुलिस
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    दिल्ली

    दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय
    दिल्ली में जहांगीरपुरी में फिर भड़की हिंसा; पूछताछ करने गई पुुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर घायल दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ सहित सात जिलों में फिर अनिवार्य हुआ मास्क, सरकार ने जारी किए आदेश हरियाणा
    जानिए हूमायूं के मकबरे का इतिहास, प्रवेश फीस और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज पंजाब
    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्कूलों में धार्मिक ड्रेस पर लगाई रोक, जारी किए आदेश दिल्ली
    दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों द्वारा दी जा रही छूट पर क्यों लगाई रोक? दिल्ली
    विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP को बहुमत के आसार पंजाब

    पंजाब पुलिस

    पंजाबः बुजुर्ग ने रचाई 24 साल की लड़की से शादी, कोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश हरियाणा
    बहू से शादी करने के लिए बाप ने की बेटे की हत्या, लाश के किये टुकड़े पंजाब
    ये हैं दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले, लंबाई 7'6" इंच, पहनते हैं 19 नंबर का जूता अजब-गजब खबरें
    पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल की किस्मत चमकी, लॉटरी में जीते 2 करोड़ रुपये पंजाब

    भाजपा समाचार

    एन बीरेन सिंह बने रहेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया ऐलान मणिपुर
    उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक नरेंद्र मोदी
    मणिपुर: भाजपा के एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ मणिपुर
    उत्तराखंड: अपनी सीट से हारने के बावजूद दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025