NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी
    राजनीति

    इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी

    इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी
    लेखन भारत शर्मा
    Apr 21, 2022, 08:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी
    इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी।

    देश में राजनीतिक दलों के लिए व्यवस्थित रूप से उद्योग जगत और लोगों से चंदा एकत्र करने के लिए गठित सात इेलेक्टोरल ट्रस्टों (चुनावी न्यास) को वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 258.49 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। इन ट्रस्टों ने इसमें से सबसे अधिक 212.05 करोड़ रुपये केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को दिए हैं, जबकि कांग्रेस को महज 5.43 करोड़ मिले हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

    इलेक्टोरल ट्रस्टों ने किया 99.98 प्रतिशत चंदे का वितरण

    ADR की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में सभी सात इलेक्टोरल ट्रस्टों ने उद्योग जगत और लोगों से मिले 258.49 करोड़ के चंदे में से 99.98 प्रतिशत यानी 258.43 करोड़ रुपये का राजनीतिक दलों में वितरण किया है। इसमें से भाजपा को सबसे अधिक 82.05 प्रतिशत यानी 212.05 करोड़ दिए हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 10.45 प्रतिशत यानी 27 करोड़ रुपये का चंदा दिया गया है।

    अन्य दलों को मिला सिर्फ 19.38 करोड़ का चंदा

    इलेक्टोरल ट्रस्टों ने कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), अन्नाद्रमुक (AIADMK), द्रमुक (DMK), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), आम आदमी पार्टी (AAP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM), भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (BKP) और लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) को कुल 19.38 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इनमें से देश की दूसरी सबसे पार्टी कांग्रेस को महज 5.43 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। यह पार्टी के लिए बड़ी चिंता की बात है।

    किसने दिया इलेक्टोरल ट्रस्टों को सबसे अधिक चंदा

    इलेक्टोरल ट्रस्टों को फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज ने सबसे अधिक 100 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इसी तरह हल्दिया एनर्जी इंडिया लिमिटेड ने 25 करोड़ रुपये और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने विभिन्न ट्रस्टों को कुल 22 करोड़ रुपये का दान दिया है। इसके अलावा फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड ने 20 करोड़, भारती एयरटेल लिमिटेड ने 15 करोड़, टोरंट पावर और टोरंट फार्मा ने 10-10 करोड़ तथा भारती इंफ्राटेल लिमिटेड ने 10 करोड़ दिए हैं।

    159 लोगों ने दिया ट्रस्टों को चंदा

    रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में लगभग 159 व्यक्तियों ने चुनावी ट्रस्टों को चंदा दिया है। इनमें से दो लोगों ने प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को 3.50 करोड़ का योगदान दिया है। इसके अलावा 153 लोगों ने स्मॉल डोनेशन इलेक्टोरल ट्रस्ट को 3.20 करोड़, तीन व्यक्तियों ने आइंजिगर्टिग इलेक्टोरल ट्रस्ट को पांच लाख रुपये और एक अन्य व्यक्ति ने इंडिपेंडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को महज 1,100 रुपये का चंदा दिया है।

    देश में कितने इेलेक्टोरल ट्रस्ट हैं पंजीकृत?

    ADR की रिपोर्ट के अनुसार, देश में राजनीतिक दलों के लिए चंदा एकत्र करने को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) से अनुमोदित कुल 23 इलेक्टोरल ट्रस्ट पंजीकृत हैं। चुनाव आयोग ने इन सभी को प्रत्येक वित्तीय वर्ष की रिपोर्ट जमा कराने के निर्देश दे रखे हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कुल 14 ट्रस्टों ने अपनी रिपोर्ट दी थी, लेकिन इनमें से केवल सात ट्रस्टों ने ही इस वित्त वर्ष में चंदा मिलने का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है।

    अन्य ट्रस्टों ने की कोई चंदा नहीं मिलने की घोषणा

    ADR की रिपोर्ट के अनुसार, आठ ट्रस्टों ने वित्त वर्ष में किसी भी प्रकार का चंदा नहीं मिलने की घोषणा की है या उन्हें मिले दान की रिपोर्ट पंजीकरण के बाद से कभी भी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    चुनाव आयोग
    जनता दल यूनाइटेड
    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT)

    ताज़ा खबरें

    गर्दन के कूबड़ के इलाज में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास  योग
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 9,000 रन पूरे करने के हैं करीब, बना सकते हैं प्रमुख रिकॉर्ड्स  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली

    कांग्रेस समाचार

    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' सोनिया गांधी
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन हिंडनबर्ग रिसर्च
    हिंडनबर्ग-अडाणी मामला: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जांच की मांग  अडाणी समूह

    चुनाव आयोग

    आगामी चुनावों में रिमोट EVM के इस्तेमाल का कोई प्रस्ताव नहीं- कानून मंत्री किरेन रिजिजू संसद
    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे भाजपा समाचार
    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश त्रिपुरा
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान मेघालय

    जनता दल यूनाइटेड

    लोकसभा चुनाव 2019 में 17 सीटों के बदले NDA छोड़ने वाली थी JDU- प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर
    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा भाजपा समाचार
    नीतीश ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया, साथ जाने का सवाल नहीं- बिहार भाजपा प्रमुख बिहार
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण बिहार

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT)

    सरकार ने 30 सितंबर तक बढ़ाई वित्त वर्ष 2020-21 की ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख आयकर विभाग
    सरकार ने 31 मई तक बढ़ाई 2020-21 की ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि आयकर विभाग
    31 दिसंबर तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने पर भरना होगा दोगुना जुर्माना आयकर विभाग
    आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, हवाला ऑपरेटर्स के यहां से जब्त किए 62 करोड़ रुपये आयकर विभाग

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023