राजनीति की खबरें | पेज 59
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
13 Sep 2020
बिहारपूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का साथ छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है।
12 Sep 2020
सोनिया गांधीकांग्रेस में फेरबदल: महासचिव पद से हटाए गए गुलाम नबी, टीम राहुल को मिलीं अहम जिम्मेदारियां
पार्टी में बड़े सुधारों की मांग करने वाला पत्र लिखने वाले 23 कांग्रेस नेताओं में सबसे बड़े नाम रहे गुलाम नबी आजाद को पार्टी महासचिव के पद से हटा दिया गया है। शुक्रवार को संगठन में हुए बड़े फेरबदल में ये फैसला लिया गया।
11 Sep 2020
ममता बनर्जीकोरोना चला गया है, रैलियों को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा रहीं ममता- बंगाल भाजपा प्रमुख
जहां एक तरफ देश में कोरोना वायरस महामारी रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर नेताओं का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और बयानबाजी जारी है। इस बार ऐसा ही एक गैर-जिम्मेदाराना बयान पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने दिया है।
11 Sep 2020
क्राइम समाचारराजनेताओं के खिलाफ लंबित पड़े हैं लगभग 4,500 मामले, सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी
देश के कई मौजूदा और पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लगभग 4,500 आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 2,556 मामले मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित हैं।
10 Sep 2020
भारत की खबरेंअरुणाचल प्रदेश: खानाबदोश जनजाति से मिलने 24 किलोमीटर पैदल चले मुख्यमंत्री, 11 घंटे में पहुंचे गांव
आपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अमूमन कारों के काफिले में कड़ी सुरक्षा के बीच चलते देखा होगा, लेकिन अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
10 Sep 2020
लालू प्रसाद यादवबिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, लालू के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा झटका लगा है। लालू प्रसाद यादव के सबसे पुराने सहयोगियों में शामिल रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी छोड़ दी है।
09 Sep 2020
पंजाबपंजाब: मास्क नहीं पहनने के लिए लोगों को उकसाने पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार इससे बचने के लिए लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील कर रही है।
08 Sep 2020
हिमाचल प्रदेशहिमाचल: विधानसभा स्पीकर विधायकों से बोले- ऊंची आवाज में बात करने से फैलता है कोरोना वायरस
हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार ने ऊंची आवाज में बोलने से कोरोना फैलने का डर बताया है।
07 Sep 2020
भारत की खबरेंमहाराष्ट्र: पांच विधायक निकले कोरोना वायरस संक्रमित, बिना प्रश्नकाल के चलेगा विधानसभा सत्र
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित महाराष्ट्र की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सरकार के अथक प्रयासों के बाद भी वहां संक्रमण पर अपेक्षित लगाम नहीं कसी जा सकी है।
07 Sep 2020
शशि थरूरउत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव के लिए बनी समितियां, सोनिया को पत्र लिखने वाले नेता शामिल नहीं
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में भले ही पत्र लिखने वाले नेताओं के प्रति कोई "बदले की भावना" न होने की बात कही हो, लेकिन पार्टी में माहौल इसके विपरीत दिख रहा है।
06 Sep 2020
ओडिशाBJD सांसद अनुभव मोहंती के खिलाफ अदालत में पहुंची उनकी पत्नी, लगाया मारपीट का आरोप
ओडिया फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शनी ने अपने अभिनेता से सांसद बने पति अनुभव मोहंती के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
03 Sep 2020
दिल्लीपंजाब: AAP के ऑक्सीमीटर अभियान पर अमरिंदर की केजरीवाल को चेतावनी, कहा- राज्य से बाहर रहें
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में AAP कार्यकर्ताओं द्वारा ऑक्सीमीटर अभियान चलाए जाने की घोषणा करने के बाद गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
03 Sep 2020
भारत की खबरेंबढ़ते दबाव के बीच फेसबुक ने भाजपा विधायक टी राजा सिंह को बैन किया
हफ्तों से दबाव का सामना कर रही सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भाजपा विधायक टी राजा सिंह को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है।
02 Sep 2020
बिहारबिहार: NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी, JDU ने दी अपने हिस्से की नौ सीटें
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) भाजपा के गठबंधन NDA के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। गुरूवार को मांझी खुद NDA में शामिल होने के फैसले की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
02 Sep 2020
शशि थरूरसंसद के मानसून सत्र से हटाया गया प्रश्नकाल, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
कोरोना वायरस संकट के बीच 14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से प्रश्नकाल को रद्द करने पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।
02 Sep 2020
योगी आदित्यनाथजेल से रिहा हुए डॉ कफील, बाहर निकलते ही बोले- बाल हठ कर रही योगी सरकार
नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में कथित भड़काऊ बयान के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिए गए डॉ कफील खान को मंगलवार रात मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया।
02 Sep 2020
गोवागोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, होम आइसोलेशन में रहेंगे
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
31 Aug 2020
नरेंद्र मोदीप्रणब मुखर्जी का सफर: क्लर्क से राष्ट्रपति बन गए, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं बनने का मलाल रहा
कई दिनों से डीप कोमा में चल रहे भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को 84 साल की उम्र में निधन हो गया।
29 Aug 2020
भारत की खबरेंभाजपा की मदद करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने फेसबुक CEO को फिर लिखी चिट्ठी
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की ओर से भाजपा की मदद किए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को फिर से फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा है।
29 Aug 2020
भारत की खबरेंउत्तराखंड: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, कुछ दिन पहले घर पर आयोजित किया था समारोह
देश में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के कोरोना वायरस की चपेट में आने का सिलसिला तेजी से बढ़ता जा रहा है।
28 Aug 2020
कपिल सिब्बलकपिल सिब्बल बोले- अपने इतिहास के सबसे निचले स्तर पर कांग्रेस, 24x7 नेतृत्व की जरूरत
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने गुरूवार को कहा कि कांग्रेस अपने इतिहास के सबसे निचले स्तर पर है और 2014 और 2019 के चुनाव इस बात को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को इस समय 24x7 सक्रिय रहने वाले नेतृत्व की जरूरत है।
27 Aug 2020
आम आदमी पार्टी समाचारभारत में फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापन देने में भाजपा सबसे आगे
देश में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी पिछले 18 महीनों से भारत में फेसबुक पर 'सामाजिक मुद्दे, चुनाव और राजनीति' श्रेणी में सबसे बड़ी विज्ञापनदाता बनी हुई है।
26 Aug 2020
भारत की खबरेंपंजाब: विधानसभा सत्र से पहले 23 विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
पंजाब में 28 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार तक राज्य के 23 विधायकों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें कुछ अस्पताल में भर्ती हैं तो कुछ ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
26 Aug 2020
उद्धव ठाकरेNEET-JEE परीक्षा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे गैर भाजपा शासित राज्यों के सात मुख्यमंत्री
अपनी ही पार्टी में गुटबाजी का सामान करने वाली कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को विपक्षी दलों को साथ लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।
24 Aug 2020
हरियाणाहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
कोरोना वायरस ने देश में सियासी हलके में जैसे मजबूत पकड़ बना ली है। प्रतिदिन कोई न कोई नेता इस वायरस की चपेट में आ रहा है।
24 Aug 2020
सोनिया गांधीकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी, पार्टी की बैठक में हुआ निर्णय
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सोमवार को हुई हंगामेदार बैठक में सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए रखने का निर्णय किया गया है।
24 Aug 2020
सोनिया गांधीकांग्रेस संकट: आखिरी बार 1999 में हुई थी गांधी परिवार के खिलाफ बगावत, जानें पूरा घटनाक्रम
पार्टी में बड़े सुधारों की मांग करने वाले 23 वरिष्ठ नेताओं के पत्र ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में भूचाल ला दिया है। सामूहिक नेतृत्व की मांग करने वाले इस पत्र को कांग्रेस को गांधी परिवार की "गिरफ्त से मुक्त" कराने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
24 Aug 2020
हरियाणाहरियाणा: विधानसभा स्पीकर और दो विधायक कोरोना संक्रमित, 26 अगस्त से शुरू होना है मानसून सत्र
हरियाणा में आगामी 26 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बड़ी खबर सामने आई है।
24 Aug 2020
सोनिया गांधीकांग्रेस में बगावत: पार्टी की अहम बैठक में अब तक क्या-क्या हुआ?
आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में पार्टी में बड़े सुधारों की मांग करने वाले 23 वरिष्ठ नेताओं के पत्र को लेकर विरोधी खेमों के बीच तीखी बहस हुई।
23 Aug 2020
सोनिया गांधीनेताओं के पत्र के बाद सोनिया गांधी ने कही अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को बता दिया है कि वो अंतरिम अध्यक्ष के पद पर नहीं रहेंगी।
23 Aug 2020
असमरंजन गोगोई ने दावों का किया खंडन, बोले- मैं भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं
देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि भाजपा उन्हें असम में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना सकती है।
23 Aug 2020
नीतीश कुमारजेपी नड्डा का ऐलान- नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने भाजपा, जनता दल यूनाइटेड (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा भी की।
23 Aug 2020
शशि थरूर23 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सोनिया गांधी को अभूतपूर्व पत्र, पार्टी में बड़े सुधारों की मांग
अपनी तरह के अभूतपूर्व घटनाक्रम में कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखते हुए पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े सुधारों की मांग की है। पत्र में शक्ति के विकेंद्रीकरण, राज्य इकाइयों के सशक्तिकरण, ब्लॉक से लेकर शीर्ष तक पार्टी में हर स्तर पर चुनाव और एक केंद्रीय संसदीय बोर्ड के तत्काल गठन समेत कई सुधारों की मांग की गई है।
23 Aug 2020
असमरंजन गोगोई हो सकते हैं असम में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार- वरिष्ठ कांग्रेस नेता
असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने कहा है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।
21 Aug 2020
बिहारबिहार विधानसभा चुनावों के लिए गाइडलाइंस जारी; मतदाताओं को मिलेंगे दस्ताने, ऑनलाइन होंगे नामांकन
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।
21 Aug 2020
बिहारलालू यादव की सुरक्षा में तैनात नौ पुलिसकर्मी हुए कोरोना वायरस संक्रमित
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (72) को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।
20 Aug 2020
बिहारबिहार: विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को झटका, जीतनराम मांझी ने छोड़ा साथ
अक्टूबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंक्षी जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला लिया है।
20 Aug 2020
भारत की खबरेंकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
देश में सियासी हलके में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन कोई न कोई नेता इस वायरस की चपेट में आ रहा है।
19 Aug 2020
सोनिया गांधीराहुल से सहमत हैं उनकी बहन प्रियंका, गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की राहुल गांधी की बात का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह राहुल की इस बात से पूर्ण सहमत है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए।
18 Aug 2020
मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी राज्य की सरकारी नौकरियां
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य की सरकारी नौकरियों को राज्य के निवासियों के लिए आरक्षित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए एक कानून लाया जाएगा।