NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हिमाचल: विधानसभा स्पीकर विधायकों से बोले- ऊंची आवाज में बात करने से फैलता है कोरोना वायरस
    राजनीति

    हिमाचल: विधानसभा स्पीकर विधायकों से बोले- ऊंची आवाज में बात करने से फैलता है कोरोना वायरस

    हिमाचल: विधानसभा स्पीकर विधायकों से बोले- ऊंची आवाज में बात करने से फैलता है कोरोना वायरस
    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 08, 2020, 02:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हिमाचल: विधानसभा स्पीकर विधायकों से बोले- ऊंची आवाज में बात करने से फैलता है कोरोना वायरस

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार ने ऊंची आवाज में बोलने से कोरोना फैलने का डर बताया है। उन्होंने मंगलवार को विधायकों से कोरोना संक्रमण फैलने के लिए लागू किए गए नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि ऊंची आवाज में बोलने से कोरोना वायरस फैल सकता है। इससे पहले सोमवार को इंदौरा से भाजपा विधायक रीता देवी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    संक्रमण रोकने के लिए धीमे बोले- स्पीकर

    सोमवार से शुरू हुए सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत में स्पीकर परमार ने कहा, "मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत तेज बोलने से भी कोरोना वायरस फैल सकता है। इसलिए संक्रमण को रोकने के लिए धीरे-धीरे बात करें।" उनकी यह बात सुनकर कई विधायक हंस पड़े। बाद में नेता विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई विधायकों ने ऊंची आवाज में अपनी बात रखी। बता दें, मंगलवार को सत्र का दूसरा दिन था।

    सत्र शुरू होने से पहले विधायकों से की थी यह अपील

    सत्र की शुरुआत में स्पीकर ने विधायकों से कहा था कि अगर उनमें कोरोना के लक्षण हैं तो उन्हें विधानसभा आने की जगह खुद को होम क्वारंटाइन कर लेना चाहिए। उन्होंने विधायकों से सदन में आते समय थर्मल स्क्रीनिंग कराने को भी कहा था।

    हिमाचल के तीन विधायकों का चल रहा इलाज

    फिलहाल हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, रीता देवी और नालागढ़ के कांग्रेस विधायक लखविंद्र सिंह राणा कोरोना संक्रमित हैं और इनका इलाज चल रहा है। इससे पहले राज्य के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और दून से भाजपा विधायक परमजीत सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब दोनों इस महामारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं और विधानसभा के मौजूदा सत्र में भी शामिल हो रहे हैं।

    हिमाचल प्रदेश में कुल कितने मामले?

    पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में अब तक 7,760 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 2,234 सक्रिय मामले हैं, 5,370 लोग ठीक हो चुके हैं और 56 की मौत हुई है।

    देश में क्या है कोरोना संक्रमण का हाल?

    अगर पूरे देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो इनकी संख्या 43 लाख की तरफ बढ़ रही है। बीते दिन सामने आए 75,809 मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 42,80,422 पहुंच गया है। वहीं कल हुई रिकॉर्ड 1,132 मौतों के साथ कुल मृतकों की संख्या 72,775 हो गई है। अब दुनिया में केवल अमेरिका में भारत से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मृतकों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    विधानसभा

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल
    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा मोटर्स
    'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्टी करेंगे मलयालम डेब्यू? मोहनलाल की इस फिल्म में आएंगे नजर कांतारा फिल्म

    हिमाचल प्रदेश

    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत

    कांग्रेस समाचार

    केरल: कांग्रेस दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण बिहार
    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू जेल में ही रहेंगे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी छूट नवजोत सिंह सिद्धू
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस

    भाजपा समाचार

    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव

    विधानसभा

    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार शशि थरूर
    झारखंड: केजरीवाल की तर्ज पर बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री सोरेन, "भाजपा का पर्दाफाश" करने का इरादा झारखंड
    बेंगलरू: भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, गिरफ्तार भी कराया कर्नाटक
    झारखंड: क्या अयोग्य घोषित होंगे मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन? चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट झारखंड

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023