NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, लालू के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी
    अगली खबर
    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, लालू के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, लालू के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 10, 2020
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा झटका लगा है। लालू प्रसाद यादव के सबसे पुराने सहयोगियों में शामिल रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी छोड़ दी है।

    हाथ से लिखा इस्तीफा लालू को भेजते हुए उन्होंने कहा है कि वह अब उनका साथ नहीं दे सकते। रघुवंश यादव लालू के बेटों से नाराज बताए जा रहे हैं और वह पार्टी चलाने के उनके तरीके से सहमत नहीं थे।

    इस्तीफा

    इस्तीफे में रघुवंश ने लिखा, 32 साल आपके पीछे खड़ा रहा, अब नहीं

    AIIMS में इलाज करा रहे रघुवंश प्रसाद ने यहीं से लालू को इस्तीफा भेजते हुए लिखा है, "जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे खड़ा रहा। लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया, मुझे झमा करें।"

    जनता दल के दिनों से लालू के साथ रहे और उनके बेहद करीबी रघुवंश RJD के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और 1997 में पार्टी के गठन से ही इसके साथ थे।

    नाराजगी

    पार्टी के काम करने के तरीके से नाराज चल रहे थे रघुवंश

    खबरों के अनुसार, रघुवंश जिस तरह से पार्टी चल रही थी, उससे खुश नहीं थे और जून में लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा था कि हालिया समय में जिस तरीके के नेताओं को पार्टी में लिया गया है, उससे वे सहमत नहीं हैं।

    दरअसल, वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के विधायक रह चुके रामा सिंह RJD में आना चाहते हैं और रघुवंश ने इसका विरोध किया था। लालू के बेटे के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया।

    बयान

    क्या कहा था लालू के बेटे ने?

    रामा सिंह को RJD में शामिल करने पर रघुवंश प्रसाद की नाराजगी से संबंधित एक सवाल का जबाव देते हुए लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप सिंह ने कहा था, "पार्टी समुद्र होती है। उससे एक लोटा पानी निकलने से कुछ नहीं होता है।"

    रघुवंश की तुलना एक लोटा पानी से करने के तेज प्रताप के इस बयान पर खूब विवाद हुआ था और लालू ने भी उन्हें फटकार लगाई थी।

    झटका

    विधानसभा चुनाव से पहले RJD और महागठबंधन को दूसरा झटका

    बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले RJD और उसके नेतृत्व वाले महागठबंधन को ये दूसरा झटका है। इससे पहले महादलितों के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी महागठबंधन का साथ छोड़ NDA में शामिल होने का ऐलान किया था।

    मांझी पिछले काफी समय से इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत कर रहे थे। दोनों के बीच हुए समझौते के तहत JDU अपने खाते की सीटों में नौ सीटें मांझी की पार्टी को देगी।

    जानकारी

    बिहार में अक्टूबर-नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव

    बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और JDU के NDA और RJD और कांग्रेस के महागठबंधन के बीच है। अभी इस मुकाबले में NDA आगे नजर आ रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लालू प्रसाद यादव
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार विधानसभा

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    लालू प्रसाद यादव

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे लोकप्रिय नारे, जिन्होंने तय किया चुनावी हवा का रुख नरेंद्र मोदी
    लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी अलग पार्टी 'लालू-राबड़ी मोर्चा' बिहार
    लालू का जेल से बिहारवासियों के नाम पत्र, लिखा- मैं कैद में हूं, मेरे विचार नहीं दलित

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    सक्रिय राजनीति में वापस लौटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी को 'अर्जुन' तो खुद को बताया 'श्रीकृष्ण' बिहार
    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    गठबंधन के मोर्चे पर बड़ी गलतियां कर रही है कांग्रेस, सहयोगियों को बनाने में रही नाकाम दिल्ली
    बिहार महागठबंधन: आखिरकार हुआ सीटों का बंटवारा, RJD 20 तो कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव बिहार

    बिहार विधानसभा

    पार्टी की हार से निराश लालू ने अस्पताल में दो दिन तक नहीं खाया खाना बिहार
    नाराज नीतीश का भाजपा को उसी की भाषा में जवाब, कैबिनेट विस्तार में दिया एक पद बिहार
    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार
    बिहार: NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी, JDU ने दी अपने हिस्से की नौ सीटें बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025