राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- पुलवामा हमले में भी ढूढ़ रहे थे राजनीतिक स्वार्थ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यहां राष्ट्रीय एकता दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।
मध्य प्रदेश: विवादित बयानों को लेकर कमलनाथ पर गिरी गाज, छिना 'स्टार प्रचारक' का दर्जा
मध्य प्रदेश में आगामी 3 नवंबर को 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनावों के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से दिए जा रहे बेबाक और विवादित बयान अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
मध्य प्रदेश: भाजपा की सरकार रहेगी या कांग्रेस की होगी वापसी? उपचुनाव से होगा तय
इस समय सभी की नजरें बिहार विधानसभा चुनाव पर लगी हुई हैं, लेकिन इन्हीं के साथ हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव भी कम अहम नहीं हैं।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीबी माने जाने वाले केशुभाई पटेल का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया।
मायावती का बड़ा बयान, कहा- सपा को हराने के लिए भाजपा को भी दे देंगे वोट
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के एक बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अपने इस बयान में उन्होंने कहा है कि विधान परिषद (MLC) के आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को हराने के लिए उनकी पार्टी भाजपा को भी वोट देने को तैयार है।
बिहार विधानसभा चुनाव: कोरोना के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 53.54% लोगों ने डाला वोट
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं के बाद शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
बिहार विधानसभा चुनाव: कमल के निशान वाला मास्क पहनकर वोट डालने पहुंचे कृषि मंत्री, मामला दर्ज
बिहार में बुधवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान राज्य के कृषि मंत्री आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विवादों में आ गए हैं।
मुंगेर गोलीकांड पर गरमाई राजनीति; चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को बताया 'जनरल डायर'
बिहार में बुधवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान हो रहा है, वहीं गत सोमवार को मुंगेर में हुई पत्थरबाजी और गोलीकांड को लेकर राजनीति में उबाल आया हुआ है।
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग जारी, 2.15 करोड़ लोग डालेंगे वोट
बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है और आज पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में लगभग 2.15 करोड़ वोटर्स विभिन्न पार्टियों के 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन वोटर्स में 1.12 करोड़ पुरुष, 1.01 करोड़ महिलाएं औऱ 599 थर्ड जेंडर के हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 502 उम्मीदवार, 495 करोड़पति
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ी संख्या में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार अपनी किश्मत आजमा रहे हैं।
तमिलनाडु: प्रदर्शन करने जा रही भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया गया, जानिए मामला
तमिलनाडु में विदुथलई चिरुथैगल काच्चि (VCK) प्रमुख द्वारा मनुस्मृति पर की गई टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है।
कोरोना महामारी के बीच बिहार में कैसे हो रही हैं चुनाव की तैयारियां?
कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार देश का पहला राज्य है जहां चुनाव हो रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: तीन PDP नेताओं ने छोड़ी पार्टी, महबूबा मुफ्ती के तिरंगे वाले बयान से थे नाराज
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी के लिए तिरंगे को लेकर विवादित बयान देने वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती विवादों में आ गई हैं।
बिहार: लोजपा की सरकार बनी तो जेल में होंगे नीतीश कुमार- चिराग पासवान
रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजा जाएगा।
प्रधानमंत्री ने तय कर दिया है कि चीन-पाकिस्तान से कब होगा युद्ध- उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आ गए हैं।
कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं है शिवराज सिंह चौहान- कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी अपने एक बयान को लेकर आलोचनाओं से घिर गए हैं।
जम्मू-कश्मीर: विशेष दर्जे की बहाली के लिए साथ आई पार्टियां, अब्दुल्ला बोले- गठबंधन देश विरोधी नहीं
जम्मू-कश्मीर की छह राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन के देश विरोधी होने के भाजपा के आरोपों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) फारूक अब्दुल्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन भाजपा विरोधी जरूर है, लेकिन देश विरोधी नहीं है।
बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे 108 आदिवासी गांव, जानें क्या है कारण
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू होने में अब चंद दिन ही बाकी रह गए हैं और राजनीतिक पार्टियों से लेकर वोटर्स तक सभी पूरी तरह से तैयार हैं।
कोरोना वायरस से संक्रमित मिले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते महाराष्ट्र अभी भी देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है।
बिहार विधानसभा चुनाव: प्रमुख पार्टियों ने अपने घोषणापत्रों में क्या-क्या वादे किए हैं?
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू होने में अब मात्र चंद दिन बचे हैं और तमाम पार्टियों ने वोटर्स को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 की वापसी तक तिरंगा नहीं उठाऊंगी, ना चुनाव लड़ूंगी- महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर से पिछले साल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान हिरासत में ली गई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रिहाई के बाद अब मोदी सरकार को कड़ी चुनौती दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव: रैलियों में एक-दूसरे पर बरसे मोदी और राहुल, कही ये बातें
बिहार में आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान परवान पर है।
विधानसभा चुनाव: क्या इस बार भी बाहुबली नेताओं के ईद-गिर्द घूमेगी बिहार की राजनीति?
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर होगा। इसके लिए सभी पार्टियां पूरे दमखम से प्रचार अभियान में जुटी है, लेकिन एक चीज जो सबसे "आम" है वह है बाहुबली नेता।
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, AIIMS पटना में भर्ती
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
कोरोना वायरस वैक्सीन पर राजनीति, भाजपा का वादा- बिहार के लोगों को मुफ्त में लगाएंगे
राजनीतिक पार्टियां किस तरीके से आम हित के मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आती, इसकी एक बानगी बिहार विधानसभा चुनाव के भाजपा के घोषणापत्र से मिलती है।
कोरोना वायरस से संक्रमित हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, होम क्वारंटाइन में रहेंगे
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते महाराष्ट्र अभी भी देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। गुरुवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी के भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है।
महाराष्ट्र में जांच करने से पहले अब CBI को लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) अब महाराष्ट्र सरकार की अनुमति के बिना राज्य में कोई जांच नहीं कर सकेगी। राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने बुधवार को राज्य में जांच के लिए CBI को दी गई आम सहमति वापस ले ली और अब यहां कोई भी जांच करने से पहले CBI को राज्य सरकार का अनुमति लेनी होगी।
बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश कुमार की रैली में लगे 'लालू जिंदाबाद' के नारे, मुख्यमंत्री भड़के
बिहार में 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण प्रचार पूरे परवान पर पहुंच गया है।
'आइटम' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने कमलनाथ को भेजा नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब
मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
विधानसभा चुनाव: क्या है बिहार का जातीय समीकरण, कौन किसकी तरफ?
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने में मात्र चंद दिन बाकी रह गए हैं और सभी पार्टियां अपने पूरे दमखम के साथ लोगों को लुभाने में लगी हुई हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने दिया इस्तीफा, NCP में होंगे शामिल
महाराष्ट्र में भाजपा को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके एकनाथ खड़से ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
'आइटम' वाले बयान पर राहुल की नाराजगी, कमलनाथ ने किया माफी मांगने से इनकार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 'आइटम' वाले बयान को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 328 उम्मीदवार, 375 करोड़पति
बिहार में 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव मैदान में उतरने वाले कुल उम्मीदवारों में से 328 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं, जबकि 375 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
गोवा: उपमुख्यमंत्री के फोन से आधी रात को भेजा गया अश्लील वीडियो, बोले- फोन हैक हुआ
गोवा में मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से आधी रात अश्लील वीडियो क्लिप भेजे जाने का मामला सामने आया है। ये अश्लील क्लिप सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजी गई थी।
पंजाब: मुख्यमंत्री ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ पेश किए विधेयक, बोले- इस्तीफे से नहीं डरता
केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में जबरदस्त विरोध हो रहा है।
बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- जल्द लागू करेंगे CAA, महामारी के कारण आई देरी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि नागरिक संशोधन कानून (CAA) को लागू करने में कोरोना वायरस महामारी के कारण देरी हुई है और अब महामारी के कमजोर पड़ने के बाद इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
पंजाब: कांग्रेस सरकार के खिलाफ रातभर विधानसभा में धरने पर बैठे रहे AAP विधायक
पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक राज्य सरकार के खिलाफ कल पूरी रात विधानसभा में धरने पर बैठे रहे। AAP विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के नए कृषि विधेयक की कॉपी उन्हें न देने के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
बलिया फायरिंग: आरोपी के पक्ष में बयानबाजी करने वाले भाजपा विधायक से हाईकमान नाराज, नोटिस भेजा
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बलिया फायरिंग मामले में पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा की गई बयानबाजी पर कड़ा ऐतराज जताया है।
पंजाब: नए कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा महामंत्री ने दिया इस्तीफा
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता मालविंदर सिंह कंग ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव: NDA ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, दिया अपने कार्यों का ब्यौरा
बिहार में आगामी 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टियां प्रचार अभियान में जुटी है और जनता को आकर्षित करने के लिए अपने रिपोर्ट कार्ड और चुनावी घोषणा पत्र जारी कर रही है।