Page Loader

राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

18 Aug 2020
रेप

उत्तराखंड: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाए रेप के आरोप, कहा- उनसे एक बच्चा भी है

उत्तराखंड के भाजपा विधायक महेश नेगी पर महिला के साथ रेप करने के आरोप लगे हैं।

17 Aug 2020
दिल्ली

शाहीन बाग CAA विरोधी प्रदर्शन में शामिल दर्जनों लोग भाजपा में हुए शामिल

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सुर्खिर्यों में आए दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी, आंध्र प्रदेश सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर राज्य की जगनमोहन रेड्डी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है।

14 Aug 2020
राजस्थान

राजस्थान: गहलोत सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, 21 अगस्त तक स्थगित हुई विधानसभा

राजस्थान में पिछले लंबे समय से चल रहे सियासी घमासान का शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया है। राज्यपाल की ओर से बुलाए गए विधानसभा सत्र में गहलोत सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।

14 Aug 2020
राजस्थान

राजस्थान: भाजपा की रणनीति फेल करने के लिए आज विश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं गहलोत

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम में गुरूवार को तब एक और दिलचस्प मोड़ आया, जब भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव के जबाव में मुुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्वास प्रस्ताव लाकर खुद बहुमत साबित करने की बात कही।

मोदी ने तोड़ा वाजपेयी का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले गैर-कांग्रेसी बने

पिछले दो लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी के नाम गुरुवार को एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह देश में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं।

13 Aug 2020
राजस्थान

राजस्थान: कल विधानसभा में गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा

भाजपा ने कल राजस्थान विधानसभा में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ कल अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी।

13 Aug 2020
राजस्थान

पंजाब: कांग्रेस सांसद बोले- मानसिक संतुलन खो बैठे हैं अमरिंदर सिंह

राजस्थान के बाद अब पंजाब में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। बुधवार को पार्टी सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, होम क्वारंटाइन हुए

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार बड़ी तेजी से होता जा रहा है। पिछले कई दिनों से भारत में दुनिया में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

12 Aug 2020
दिल्ली

कांग्रेस प्रवक्ता और नेता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट से निधन

दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार शाम को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। इससे कांग्रेस सहित राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

11 Aug 2020
BSNL

भाजपा सांसद हेगड़े ने BSNL के कर्मचारियों को बताया गद्दार, कहा- काम करने को तैयार नहीं

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से भाजपा संसद अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है।

उत्तर प्रदेश: बागपत में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और बागपत के स्थानीय नेता संजय खोखर की मंगलवार सुबह उनके खेतों के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

कांग्रेस से सुलह के बाद सचिन पायलट बोले- सैद्धांतिक था विरोध, आत्मसम्मान बचाए रखना चाहता था

पार्टी से सुलह के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि उनकी लड़ाई सैद्धांतिक थी और उन्हें कभी भी किसी पद की लालसा नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह अपना आत्मसम्मान बचाए रखना चाहते थे।

11 Aug 2020
बिहार

बिहार में तय समय पर ही डाले जाएंगे विधानसभा चुनावों के लिए वोट- चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की बिहार विधानसभा चुनावों को आगे खिसकाने की मांग को ठुकरा दिया है।

जम्मू-कश्मीर: पूर्व IAS शाह फैसल ने छोड़ी राजनीति, फिर कर सकते हैं प्रशासनिक सेवा में वापसी

नौकरशाह से राजनेता बने शाह फैसल ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

10 Aug 2020
राजस्थान

राजस्थान सियासी संकट: सचिन पायलट ने की राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात

राजस्थान की राजनीति में चल रही उठापटक के बीच कांग्रेस पार्टी से बगावत करने वाले पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर ली है।

10 Aug 2020
राजस्थान

राजस्थान: सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट खेमे ने मांगा राहुल गांधी से मिलने का समय

राजस्थान में कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आई है।

09 Aug 2020
ट्विटर

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर किया विवादित ट्वीट, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर पुलिस ने कांग्रेस नेता और विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज की है।

गृह मंत्रालय ने किया अमित शाह की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आने का खंडन

गृह मंत्रालय ने गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आने की खबर का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि शाह का कोई नया टेस्ट नहीं किया गया है।

08 Aug 2020
झारखंड

झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन ने किया भाजपा सांसद के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

07 Aug 2020
लखनऊ

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

06 Aug 2020
राजस्थान

राजस्थान: बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय मामले में अशोक गहलोत को हाई कोर्ट से राहत

राजस्थान की अपनी सरकार को बचाने में जुटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुरूवार को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने बसपा विधायको के कांग्रेस में विलय पर अस्थाई रोक लगाने की बसपा की अपील को खारिज कर दिया है।

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे मनोज सिन्हा को बनाया गया जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का अगला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। पिछले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कल अचानक से पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आज सुबह राष्ट्रति रामनाथ कोविंद ने सिन्हा को अगला राज्यपाल नियुक्त किया।

05 Aug 2020
दिल्ली

राजस्थान: सियासी घमासान के बीच बागी विधायकों तक कैसे पहुंच बना रहे हैं मुख्यमंत्री गहलोत?

कहते हैं कि राजनीति में कोई भी स्थाई शत्रु या मित्र नहीं होता है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में चल रहे सियासी घमासान के बीच इसे साबित भी कर दिया है।

04 Aug 2020
अमित शाह

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मिले कोरोना वायरस संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

देश के सियासी हलके में कोरोना वायरस का प्रसार बड़ी तेजी से हो रहा है।

04 Aug 2020
राजस्थान

राजस्थान के बागी विधायकों से बातचीत को तैयार कांग्रेस, लेकिन रखी एक शर्त

कांग्रेस राजस्थान के अपने बागी विधायकों से बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उसने बागियों के सामने एक शर्त रखी है। कांग्रेस का कहना है कि बागी विधायकों को पहले हरियाणा की भाजपा सरकार की मेजबानी छोड़नी होगी और इसी के बाद उनके साथ कोई बातचीत की जाएगी।

02 Aug 2020
राजस्थान

राजस्थान: सियासी संकट के बीच होटलों में रुके विधायकों के वेतन पर रोक लगाने की मांग

राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच होटलों में रुके विधायकों के वेतन और दूसरे भत्तों पर रोक लगाने की मांग की गई है।

राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत की प्रधानमंत्री से अपील, बोले- बंद करवाएं प्रदेश में चल रहा 'तमाशा'

राजस्थान में चल रहा सियासी घमासान प्रत्येक दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने समर्थित विधायकों को जैसलमेर शिफ्ट कर दिया, वहीं अब उन्होंने सार्वजनिक अपील के जरिए एक बाद फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार को 64 साल की उम्र में निधन हो गया।

31 Jul 2020
दिल्ली

दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अनलॉक-3 को लेकर दिल्ली सरकार के दो फैसले किए खारिज

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में किए जा रहे फैसलों को लेकर सरकार और उपराज्यपाल के बीच लगातार तनातनी चलती आ रही है।

सोनिया गांधी की बैठक में युवा सांसद बोले- कांग्रेस के पतन के लिए UPA सरकार जिम्मेदार

गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई पार्टी सांसदों की बैठक में एक बार फिर से कांग्रेस की अंदरूरी कलह का नमूना देखने को मिला। बैठक में युवा नेताओं ने पुराने और वरिष्ठ नेताओं की तीखी आलोचना की और पार्टी की अंतिम UPA सरकार को उसके पतन के लिए जिम्मेदार ठहराया।

31 Jul 2020
राजस्थान

विधानसभा सत्र की तारीख आने के बाद बढे हॉर्स ट्रेडिंग के दाम- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि विधानसभा सत्र शुरू होने की तारीख आने के बाद हॉर्स ट्रेडिंग के भाव बढ़ गए हैं।

30 Jul 2020
तमिलनाडु

तमिलनाडु: चार किलो सोना, 610 किलो चांदी और 8,336 किताबें; सरकार द्वारा जयललिता की संपत्ति अधिग्रहित

तमिलनाडु की छह बार मुख्यमंत्री रही स्वर्गीय जे जयललिता के चेन्नई स्थित आवास 'वेदा निलयम' को स्मारक में बदलने के लिए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की ओर से मई महीने में जारी किए गए अध्यादेश के तहत सरकार ने उनकी संपत्तियों को अधिग्रहित करना शुरू कर दिया है।

30 Jul 2020
राजस्थान

राजस्थान: राज्यपाल और मुख्यमंत्री गहलोत में टकराव खत्म, 14 अगस्त से विधानसभा सत्र

राजस्थान में राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चला आ रहा टकराव खत्म हो गया है और राज्यपाल ने गहलोत सरकार को 14 अगस्त से विधानसत्रा सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है।

29 Jul 2020
बिहार

कोरोना वायरस महामारी के कारण बिहार में विधानसभा चुनाव होने की संभावना कम- प्रशांत किशोर

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है और चुनाव आयोग सहित सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुटे हैं।

29 Jul 2020
राजस्थान

राजस्थान संकट: गहलोत, पायलट या भाजपा, कोई भी बहुमत परीक्षण की बात क्यों नहीं कर रहा?

मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को विधानसभा का सत्र बुलाने का तीसरा प्रस्ताव भेजा।

28 Jul 2020
राजस्थान

मायावती बोलीं- अशोक गहलोत ने चुराए बसपा के विधायक, उन्हें सबक सिखाने का समय

राजस्थान के सियासी संकट में कूदीं मायावती ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है। गहलोत पर बहुजन समाज पार्टी के विधायक चुराने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि वह गहलोत और कांग्रेस को सबक सिखाकर रहेंगी।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुलाया विधानसभा सत्र, देरी करने के आरोपों को किया खारिज

राजस्थान की राजनीति में चल रहे घमासान में सोमवार को नया मोड़ आ गया।

27 Jul 2020
राजस्थान

राजस्थान: अपने विधायकों को कांग्रेस से वापस लेने के लिए लड़ाई में कूदीं मायावती, कोर्ट जाएंगी

राजस्थान के सियासी संकट में एक नया मोड़ आया है। बसपा ने अपने छह विधायकों को व्हिप जारी करते हुए बहुमत परीक्षण होने पर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ वोट डालने को कहा है।

26 Jul 2020
राजस्थान

राजस्थान: गहलोत का 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव, बहुमत परीक्षण का जिक्र नहीं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र के सामने 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव रखा है। विधानसभा सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को भेजा गया ये दूसरा प्रस्ताव है और पहले प्रस्ताव को राज्यपाल ने खारिज कर दिया था।