NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल से सहमत हैं उनकी बहन प्रियंका, गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष
    अगली खबर
    राहुल से सहमत हैं उनकी बहन प्रियंका, गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष

    राहुल से सहमत हैं उनकी बहन प्रियंका, गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 19, 2020
    12:49 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की राहुल गांधी की बात का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह राहुल की इस बात से पूर्ण सहमत है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए।

    'इंडिया टुमॉरो' नामक एक नई किताब में ये दावा किया गया है। इसे प्रदीप चिब्बर और हर्ष शाह ने लिखा है और 13 अगस्त को इसे लॉन्च किया गया था।

    इंटरव्यू

    प्रियंका बोलीं- पार्टी को अपना रास्ता खुद तलाशने की जरूरत

    इस किताब में प्रियंका गांधी का एक इंटरव्यू प्रकाशित किया गया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, "शायद इस्तीफे में तो नहीं, लेकिन कहीं और उन्होंने (राहुल गांधी) ने कहा था कि हम (गांधी परिवार) में से कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं इससे पूरी तरह से सहमत हूं।"

    प्रियंका ने कहा कि उन्हें लगता है कि पार्टी को भी अपना रास्ता खुद तलाशना चाहिए।

    बयान

    गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष से कोई दिक्कत नहीं- प्रियंका

    इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें गांधी परिवार से बाहर के किसी अध्यक्ष के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर वह (पार्टी अध्यक्ष) मुझसे कहता है कि उत्तर प्रदेश में मेरी जरूरत नहीं है, लेकिन अंडमान और निकोबार में मेरी जरूरत है तो मैं खुशी-खुशी अंडमान-निकोबार चली जाउंगी।"

    बता दें कि महासचिव के तौर पर प्रियंका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का पूरा कामकाज देख रही हैं।

    इस्तीफा

    लोकसभा चुनाव के बाद राहुल ने दिया था अध्यक्ष पद से इस्तीफा

    गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने राहुल को मनाने की पूरी कोशिश भी की थी, लेकिन राहुल ने वापस अध्यक्ष बनने से साफ इनकार कर दिया था।

    तब तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि राहुल चाहते हैं कि गांधी परिवार से बाहर का कोई सदस्य कांग्रेस का अगला अध्यक्ष होना चाहिए।

    मांग

    कांग्रेस नेता लगातार कर रहे पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग

    राहुल के इस्तीफे के बाद से ही कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं बना है और सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

    कांग्रेस के कई नेता पार्टी की खस्ताहाल परिस्थितियों के लिए स्थायी शीर्ष नेतृत्व की कमी को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं और लगातार पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। कुछ नेताओं ने अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव की मांग भी की है।

    रिपोर्ट्स

    फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गांधी

    इस बीच राहुल के जल्द ही अध्यक्ष पद पर वापसी करने की खबरें भी आई हैं और इसके लिए भूमिका तैयार की जा रही है। पार्टी की एक बैठक में युवा नेताओं द्वारा पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए UPA सरकार को दोषी ठहराया जाना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

    हालांकि अगर राहुल फिर से अध्यक्ष बनते हैं तो यह गांधी परिवार से बाहर के किसी सदस्य को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के उनके रुख के विपरीत होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनिया गांधी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    सोनिया गांधी

    प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक आवास पर रहने वाले परिजनों को ही मिलेगी SPG सुरक्षा, विधेयक पेश CRPF
    महाराष्ट्र: NCP ने खुली बांहों से किया अजित पवार का स्वागत, सुप्रिया सुले ने छुए पैर महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शपथ समारोह में गैर-भाजपा पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन, बड़े विपक्षी नेताओं को भेजा गया न्योता अरविंद केजरीवाल
    उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में ली शपथ भारतीय जनता पार्टी

    राहुल गांधी

    निर्भया की मां को दी गई दोषियों को माफ करने की सलाह, क्यों कहा गया ऐसा? तमिलनाडु
    आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए देशभर में यात्रा करेंगे राहुल गांधी जयपुर
    बेरोजगारी को लेकर राहुल का प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना- "युवा ऐसा डंडा मारेंगे..." दिल्ली
    लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस से सवाल- क्या नेहरू भी चाहते थे हिंदू राष्ट्र? पाकिस्तान समाचार

    कांग्रेस समाचार

    भाजपा के सहयोगी का आरोप- सरकार बचाने में अशोक गहलोत की मदद कर रहीं वसुंधरा राजे राजस्थान
    राजस्थान: कांग्रेस का केंद्रीय मंत्री पर सरकार गिराने की साजिश करने का आरोप, FIR की मांग राजस्थान
    पायलट खेमे को मिला समय, हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई नहीं कर पाएंगे स्पीकर राजस्थान
    प्रियंका से बातचीत में पायलट ने एक साल के भीतर मांगा था मुख्यमंत्री का पद- रिपोर्ट राजस्थान

    प्रियंका गांधी

    उन्नाव रेप केस: पीड़िता की कार दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक पर हत्या का मामला दर्ज भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस अध्यक्ष पद: अमरिंदर ने किया प्रियंका का समर्थन, थरूर ने कहा- चयन नहीं, चुनाव हो शशि थरूर
    नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस इस सप्ताह नियुक्त कर सकती है अंतरिम अध्यक्ष शशि थरूर
    अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर प्रियंका गांधी का संदेश, कहा- मुझे इस सब में मत खींचो शशि थरूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025