राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- रोजाना करें हनुमान चालीसा का पाठ, कोरोना वायरस से मिलेगी मुक्ति

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कोरोना वायरस महामारी को समाप्त करने के लिए 5 अगस्त तक रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने का रास्ता सुझाया है।

राजस्थान: अशोक गहलोत ने दी राष्ट्रपति भवन जाने की चेतवनी, कहा- जरूरत पड़ी तो धरना देंगे

राजस्थान की राजनीति में मचे सियासी घमासान में हर दिन के साथ उबाल आता जा रहा है। राज्यापाल कलराज मिश्र की ओर से विधानसभा सत्र नहीं बुलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है।

कोरोना संक्रमित पाए गए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अस्पताल में होंगे भर्ती

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, जिसके बाद वो चिरायु अस्पताल में भर्ती होंगे।

24 Jul 2020

हरियाणा

हरियाणा: कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा में शामिल होने की खबरों पर दी सफाई

कांग्रेस पार्टी में आपसी कहल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मार्च में मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत करते हुए सत्ता परिवर्तन करा दिया और अब राजस्थान में सचिन पायलट का मुख्यमंत्री पद को लेकर अशोक गहलोत से घमासान चल रहा है।

राजस्थान: क्यों आमने-सामने हैं अशोक गहलोत और सचिन पायलट और कब क्या-क्या हुआ?

राजस्थान के सियासी संकट में रोजाना नए मोड़ आ रहे हैं और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पास पूर्ण बहुमत होने का दावा कर रहे हैं और राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध किया है। वहीं सचिन पायलट का खेमा गहलोत सरकार के अल्पमत में होने का दावा कर रहा है और अपनी सदस्यता बचाने में लगा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने कोरोना से लड़ने के लिए लॉन्च किया 'भाभीजी पापड़', कहा- बनाता है एंटीबॉडी

इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है और विशेषज्ञ वैक्सीन तैयार करने में जुटे हैं। इसी बीच एक केंद्रीय मंत्री ने एक 'पापड़' लॉच करते हुए दावा किया है कि यह कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित कर सकता है और वायरस से मुकाबला कर सकता है।

राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- सरकार गिराने के किए जा रहे प्रयास

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। हाईकोर्ट ने सचिन पायलट खेमे के 19 विधायकों की सदस्यता के मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए विधानसभा स्पीकर को 24 जुलाई तक कोई फैसला नहीं लेने का आदेश दिया है।

उद्धव ठाकरे बोले- मैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं, लोगों को कष्ट सहते नहीं देख सकता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं और लोगों को अपनी आंखों के सामने कष्ट सहते नहीं देख सकते। उन्होंने ये इंटरव्यू शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' को दिया है और इसे इस हफ्ते के अंत में दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा।

राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत के भाई अग्रसेन के 13 ठिकानों पर ED का छापा

राजस्थान में चल रही सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।

राजस्थान सियासी संकट: हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विधानसभा स्पीकर

राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी सचिन पायलट के खेमे को राहत देने वाले राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हाई कोर्ट ने स्पीकर से शुक्रवार तक पायलट खेमे के 19 विधायकों की सदस्यता पर कोई फैसला नहीं लेने को कहा है।

राजस्थान: सचिन पायलट के खेमे को राहत, 24 जुलाई तक सदस्यता रद्द नहीं कर सकेंगे स्पीकर

राजस्थान के सियासी संकट में सचिन पायलट के खेमे को राहत मिली है। राजस्थान हाई कोर्ट उनकी याचिका पर 24 जुलाई को फैसला सुनाएगी और तब तक विधानसभा स्पीकर उनकी सदस्यता पर कोई फैसला नहीं ले सकेंगे।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा- जाटों और सरदारों में होता है कम दिमाग; मांगी माफी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब एक बार फिर से अपने विवादित बयान के लिए सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने जाटों और पंजाबियों को लेकर विवादित बयान दिया है।

21 Jul 2020

राजनीति

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, प्रधानमंत्री समेत तमाम बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।

20 Jul 2020

हरियाणा

फिर खाली हाथ लौटी राजस्थान के बागी विधायकों को लेने हरियाणा पहुंची पुलिस की टीम

रविवार रात राजस्थान पुलिस की एक टीम हरियाणा के मानेसर स्थित उस रिजॉर्ट पर पहुंची, जहां सचिन पायलट का समर्थन कर रहे कांग्रेस के कुछ बागी विधायकों के ठहरे होने की खबर है।

राजस्थान: अगले हफ्ते विधानसभा का सत्र बुला सकते हैं मुख्यमंत्री गहलोत, हो सकता है फ्लोर टेस्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगले हफ्ते राजस्थान विधानसभा का सत्र बुला सकते हैं। शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से उनकी मुलाकात के बाद इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं।

राजस्थान: भाजपा ने ऑडियो टेप जारी होने के मामले में CBI जांच की मांग की

राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में चल रही सियासी उठापटक के बीच शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और ऑडियो टेप रिलीज किए जाने सहित अन्य मामलों की CBI जांच कराने की मांग की है।

प्रियंका से बातचीत में पायलट ने एक साल के भीतर मांगा था मुख्यमंत्री का पद- रिपोर्ट

राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच नई-नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है।

पायलट खेमे को मिला समय, हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई नहीं कर पाएंगे स्पीकर

राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा है कि विधानसभा स्पीकर मंगलवार शाम पांच बजे तक सचिन पायलट के खेमे के विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकेंगे।

राजस्थान: कांग्रेस का केंद्रीय मंत्री पर सरकार गिराने की साजिश करने का आरोप, FIR की मांग

कांग्रेस ने आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर राजस्थान की उसकी सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

भाजपा के सहयोगी का आरोप- सरकार बचाने में अशोक गहलोत की मदद कर रहीं वसुंधरा राजे

सचिन पायलट की बगावत से पैदा हुए राजस्थान के सियासी संकट में एक नया और दिलचस्प मोड़ आया है। भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनिवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान में भाजपा की शीर्ष नेता वसुंधरा राजे सिंधिया पर सरकार बचाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मदद करने का आरोप लगाया है।

राजस्थान: सदस्यता रद्द करने के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा सचिन पायलट का खेमा

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व वाला बागी विधायकों का खेमा उनकी सदस्यता रद्द करने को लेकर जारी नोटिस के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट पहुंच गया है।

16 Jul 2020

हरियाणा

हरियाणा: गृह मंत्री के परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित, विज की रिपोर्ट आई निगेटिव

हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के प्रयासों के बाद भी संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है और अब इस वायरस ने राजनेता और उनके परिवार वालों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है।

16 Jul 2020

कर्नाटक

कोरोना वायरस: बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बोले- केवल भगवान बचा सकता है

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने निराशा भरा बयान देते हुए कहा कि किसी के हाथ में कुछ नहीं है और कोरोना वायरस महामारी से केवल भगवान ही बचा सकता है।

सचिन पायलट: कांग्रेस से जुड़ने से लेकर बगावत तक, ऐसा रहा है 17 साल का सफर

राजस्थान में कांग्रेस से खुली बगावत कर सचिन पायलट सुर्खियों में हैं। 42 वर्षीय पायलट को कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रमुख पद से हटा दिया है।

भाजपा में नहीं जाएंगे सचिन पायलट, कांग्रेस के खिलाफ साजिश रचने के आरोपों का किया खंडन

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि वो भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं।

प्रवक्ता पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने अब संजय झा को पार्टी से निलंबित किया

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय झा को अब महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है।

राजस्थान: क्या सचिन पायलट की इन तीन मांगों में उन्हें कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया?

कांग्रेस से बगावत के बाद पार्टी ने सचिन पायलट को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री तथा राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटा दिया है।

राजस्थान: खुली बगावत के बाद उप मुख्यमंत्री पद से हटाए गए सचिन पायलट

पार्टी से खुली बगावत के बाद कांग्रेस ने सचिन पायलट को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात की जानकारी दी।

राजस्थान सियासी संकट: विधायक दल की बैठक के बाद होटल भेजे गए कांग्रेस विधायक

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के कम से कम 100 विधायक शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल: घर के पास फंदे से झूलता मिला भाजपा विधायक का शव

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में हेमताबाद विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक देबेन्द्र नाथ रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

राजस्थान के सियासी संकट में आगे क्या-क्या हो सकता है, जानें चार संभावित समीकरण

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की खुली बगावत के बाद राजस्थान में कांग्रेस की सरकार खतरे में आ गई है और सबकी नजरें उनके अगले कदम पर टिकी हुई हैं। पायलट ने अपने साथ 30 विधायक होने का दावा किया है, जबकि कांग्रेस कह रही है कि 109 विधायक गहलोत के समर्थन में हैं।

राजस्थान सियासी संकट: नड्डा से मिल सकते हैं पायलट, कांग्रेस ने कहा- सरकार को खतरा नहीं

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की खुली बगावत के बीच कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में उसकी सरकार सुरक्षित है। आज सुबह 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत को 109 विधायकों का समर्थन हासिल है।

राजस्थान: कांग्रेस में क्यों चल रही है कलह और इसकी शुरुआत कहां से हुई थी?

शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी सरकार गिराने के प्रयास कर रही है।

12 Jul 2020

दिल्ली

राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, गहलोत खेमा बोला- भाजपा के संपर्क में हैं सचिन पायलट

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में सियासी पारा ऊपर चढ़ गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे का कहना है कि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भाजपा के संपर्क में हैं।

11 Jul 2020

दिल्ली

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति में हुआ सुधार, भाजपा-AAP में मची श्रेय लेने की होड़

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गत माह किए गए प्रयासों की बदौलत अब स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है।

राजस्थान: कांग्रेस विधायकों के सरकार गिराने की कोशिशों के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

कुछ दिनों के ठहराव के बाद अब एक बार फिर राजस्थान की राजनीति में हलचल शुरू होती दिख रही है।

संसदीय समिति में PM-CARES फंड पर चर्चा को तैयार नहीं भाजपा

देश की सबसे महत्वपूर्ण संसदीय समितियों में से एक लोक लेखा समिति (PAC) कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया और PM-CARES फंड पर जांच-पड़ताल नहीं कर पाएगी।

कर्नाटक: स्टाफ कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर होम क्वारंटाइन हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा

भारत में हर नए दिन के साथ कोरोना वायरस से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। यही कारण है कि शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 7,93,802 पर पहुंच गई है।

NIA को सौंपी गई केरल में 30 किलो सोने की तस्करी के मामले की जांच

गृह मंत्रालय ने गुरूवार को केरल में 30 किलोग्राम सोने की तस्करी से जुड़े मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दे दी। मंत्रालय ने कहा कि संगठित सोने की तस्करी के राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं।

झारखंड: मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण में तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि संक्रमितों की संख्या 7,42,417 पर पहुंच गई है।