NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: AAP के ऑक्सीमीटर अभियान पर अमरिंदर की केजरीवाल को चेतावनी, कहा- राज्य से बाहर रहें
    राजनीति

    पंजाब: AAP के ऑक्सीमीटर अभियान पर अमरिंदर की केजरीवाल को चेतावनी, कहा- राज्य से बाहर रहें

    पंजाब: AAP के ऑक्सीमीटर अभियान पर अमरिंदर की केजरीवाल को चेतावनी, कहा- राज्य से बाहर रहें
    लेखन भारत शर्मा
    Sep 03, 2020, 08:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पंजाब: AAP के ऑक्सीमीटर अभियान पर अमरिंदर की केजरीवाल को चेतावनी, कहा- राज्य से बाहर रहें

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में AAP कार्यकर्ताओं द्वारा ऑक्सीमीटर अभियान चलाए जाने की घोषणा करने के बाद गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल उनके राज्य से बाहर रहें और राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने पर ध्यान केंद्रित करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की थी पंजाब में ऑक्सीमीटर अभियान चलाने की घोषणा

    बता दें कि पंजाब में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब में ऑक्सीमटर अभियान चलाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए आगे आएंगे। इसके तहत सभी कार्यकर्ता ऑक्सीमीटर लेकर प्रत्येक गांव में जाएंगे और लोगों के ऑक्सीजन के स्तर की जांच करेंगे। उन्होंने लोगों से कार्यकर्ताओं का सहयोग करने की अपील भी की थी।

    हमें आपके ऑक्सीमीटर की जरूरत नहीं- अमरिंदर सिंह

    NDTV के अनुसार केजरीवाल के ऑक्सीमीटर अभियान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, "हमें आपके ऑक्सीमीटर की जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ यह चाहिए कि आप पंजाब में अपने कार्यकर्ताओं पर सिकंजा कसें। आपके कार्यकर्ता हमारे लोगों को अस्पताल में जाकर उपचार नहीं कराने के लिए उकसा रहे हैं और स्वयं के स्तर पर जांच और उपचार करने की बात कह रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से राज्य में स्थिति बिगड़ रही है।

    AAP कार्यकर्ता पर लगाया फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप

    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि वर्तमान में राज्य में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना के उपचार के नाम पर मरीजों के शरीर के अंग निकाले जा रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को फर्जी और पाकिस्तान से संबंधित बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वीडियो को AAP के एक सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा वायरल किया जा रहा था। मामले में उस कार्यकर्ता अमरिंदर सिंह (31) को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

    कार्यकर्ता पर लगाया सुरक्षा खतरे में डालने का आरोप

    बता दें कि गिरफ्तार किए गए अमरिंदर सिंह पर स्वास्थ्य अधिकारियों का असहयोग कर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। वह विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर सीट से AAP के टिकट पर उम्मीदवार था। उससे पूछताछ जारी है।

    केजरीवाल की घोषणा पर भी उठाए सवाल

    मुख्यमंत्री ने केजरीवाल के ऑक्सीमीटर अभियान के जरिए उनकी पार्टी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में AAP पंजाब सरकार के कोरोना महामारी में लोगों की जिंदगी बचाने के प्रयासों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के एक पत्रकार ने पुलिस को बताया कि उसे कोरोना से जुड़ा फर्जी वीडियो तैयार करने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी। ऐसे में राज्य में बड़ी साजिश चल रही है।

    पत्रकार की शिकायत की जांच के दिए आदेश

    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) दिनकर गुप्ता को पत्रकार की शिकायत की गहन जांच करने तथा मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    भारत और पंजाब में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83,883 नए मामले सामने आए और 1,043 की मौत हुई है। देश में पहली बार 80,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और यह एक वैश्विक रिकॉर्ड है। देश में कुल मामलों की संख्या 38,53,406 हो गई है, वहीं 67,376 की मौत हो चुकी है। इ सी तरह पंजाब में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,000 के पार पहुंच गई है। इनमें से अब तक 1,618 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह

    ताज़ा खबरें

    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए फरवरी में कंपनी का ऑफर होंडा
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान
    ओला लेकर आ रही नई इलेक्ट्रिक बाइक, अगले साल होगी लॉन्च   ओला

    दिल्ली

    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा
    सर्दियों में डेट के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये 5 रेस्टोरेंट लाइफस्टाइल
    दिल्ली: ग्रीन कॉरिडोर ने बचाई मरीज की जान, 12 मिनट में AIIMS से फोर्टिस पहुंचा दिल  दिल्ली पुलिस
    दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल का नाम भी आया, ED ने किए कई बड़े दावे  शराब नीति

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दिया जवाब, मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताया दिल्ली

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    अमरिंदर सिंह

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज महाराष्ट्र
    पंजाब: 50 लाख रुपये की रिश्वत देते हुए पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा गिरफ्तार पंजाब
    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अपनी पार्टी का भी विलय किया नरेंद्र मोदी
    सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी करेंगे विलय नरेंद्र मोदी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023