राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
हरदीप पुरी की बेटी ने एपस्टीन विवाद को लेकर 10 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवाद में उनका नाम घसीटने पर आपत्ति जताई है।
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने DGP और पुलिस आयुक्त को हटाया
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है।
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव आज, असली टक्कर बिहार-हरियाणा और ओडिशा की 11 सीटों पर
राज्यसभा की खाली 37 सीटों के लिए सोमवार सुबह 11 बजे से चुनाव शुरू होना है। यह सीटें 10 राज्यों में खाली हैं। नतीजे आज शाम ही घोषित कर दिए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 4 राज्यों और पुडुचेरी में चुनावी तारीखों का ऐलान, जानें कहां-कब मतदान
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है।
तमिलनाड: भाजपा ने TVK को 80 सीटें, थलापति विजय को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की- रिपोर्ट
चुनाव आयोग आज तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। उससे पहले तमिलनाडु में पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर हलचल तेज हो गई है।
पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव कार्यक्रम की आज होगी घोषणा
भारत का चुनाव आयोग (ECI) रविवार (15 मार्च) को 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करेगा।
दिल्ली दंगों के मामले में नहीं दर्ज होगी कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR, याचिका खारिज
दिल्ली दंगों के मामले में भाजपा विधायक और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को राहत मिली है।
रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, संसद में भी नारेबाजी
पश्चिमी एशिया में तनाव का असर तेल और गैस आपूर्ति पर दिख रहा है। केंद्र सरकार लगातार दावा कर रही है कि देश में कोई संकट नहीं है, लेकिन सड़कों पर लगी लाइन कुछ और गवाही दे रही है।
संसद में आज दिया जाएगा मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस, 193 सांसदों के हस्ताक्षर
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाला नोटिस लेकर आए हैं।
राहुल गांधी के भाषण पर हंगामा, स्पीकर ने बोलने से रोका
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर बोलने से रोक दिया गया। उन्होंने गुरुवार को तेल संकट पर बोलने के लिए नोटिस दिया था।
राहुल गांधी के खिलाफ वीर सावरकर के अपमान में मानहानि मामला बंद, याचिका वापस ली गई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विनायक दामोदर सावरकर के अपमान से जुड़े मानहानि मामले में राहत मिल गई है।
लोकसभा स्पीकर बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव के आरोपों पर जवाब दिया, कहा- सभी को मौका दिया
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को प्रश्न काल के बाद खुद के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बिंदुवार जवाब दिया।
पश्चिम एशिया तनाव पर पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बयान, कहा- घबराने की जरूरत नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पहली बार पश्चिम एशिया में तनाव के बीच बयान दिया है। उन्होंने लोगों से न घबराने को कहा है।
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, विपक्ष की नारेबाजी
संसद के बजट सत्र में लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया है।
केरल में प्रधानमंत्री मोदी बोले- विदेश में कोई देशवासी फंसा तो उसे बचाने में ताकत लगाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल के एर्नाकुलम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और विपक्षी कांग्रेस को निशाने पर लिया।
संसद में गृह मंत्री बोले- स्पीकर सभी के, उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक
संसद के बजट सत्र में आज लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये प्रस्ताव अफसोसजनक है।
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा पहुंचीं पहली समलैंगिक सांसद मेनका गुरुस्वामी कौन हैं?
पश्चिम बंगाल से सोमवार को राज्यसभा के 5 सांसदों का चुनाव किया गया, जिसमें 4 तृणमूल कांग्रेस (TMC) और एक भाजपा का सदस्य है।
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 10 घंटे होगी बहस
संसद में मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सत्ता और विपक्ष में जोरदार बहस हुई।
राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर मुकाबला, कौन चुना जा सकता है निर्विरोध?
देश के 10 राज्यों की 37 सीटों पर आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
थलापति विजय को CBI ने भेजा समन, करूर भगदड़ मामले में फिर पूछताछ को बुलाया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय को नया समन जारी किया है।
एस जयशंकर ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया संकट पर दिया अहम बयान, जानिए क्या-क्या कहा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सरकार की ओर से जानकारी दी है।
संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू, ईरान युद्ध पर जानकारी देंगे जयशंकर
संसद में सोमवार से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव और ईरान युद्ध पर जोरदार बहस होने की संभावना है।
नीतीश के बेटे निशांत की सियासी पारी शुरू, पिता की विरासत बढ़ाने समेत ये हैं चुनौतियां
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए हैं। नीतीश के राज्यसभा जाने का फैसला लेने के बाद निशांत की राजनीति में एंट्री हुई है। कहा जा रहा है कि निशांत को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में हुए शामिल, संजय झा ने दिलाई सदस्यता
बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके बेटे निशांत कुमार रविवार को पटना में आधिकारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के 'अपमान' की गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, क्या है पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान का मामला गरमा गया है। इस मामले पर केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से जवाब मांगा है। बंगाल के मुख्य सचिव को शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने की बंगाल दौरे पर राष्ट्रपति के अपमान की निंदा, TMC पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला है।
लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा? भाजपा ने जारी किया व्हिप
भाजपा ने संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण को लेकर अपने सभी सांसदों को 9 और 10 मार्च को संसद की कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बनाया जाएगा बिहार का उपमुख्यमंत्री? आज बैठक में होगा फैसला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक राज्यसभा जाने से यहां के सियासी गलियारे में हलचल मची हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि उनके बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपा।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री
बिहार की राजनीति में फिर बड़ी हलचल हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। यानी उनका राज्यसभा जाना तय हो गया है और अब उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा।
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत ये नाम चर्चा में
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा जाने का मन बना लिया है। वे आज राज्यसभा के लिए नामांकन भी दाखिल करेंगे।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से कार्यकर्ताओं में रोष, नामांकन रोकने के लिए हुए इकट्ठा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं में भारी रोष और दुख देखा जा रहा है।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की खबरों पर मुहर लगाई, कहा- मेरी इच्छा थी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने राज्यसभा जाने की खबरों पर मुहर लगा दी।
कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवार उतारे, हरियाणा से बौद्ध और तेलंगाना से सिंघवी जाएंगे
कांग्रेस ने 5 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 6 उम्मीदवारों को नाम घोषित कर दिए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, भाजपा को मिल सकता है मुख्यमंत्री पद- रिपोर्ट
रिपोर्ट्स हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल किया है।
तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK में सीट बंटवारे पर लगी मुहर, 28 सीटों पर लडे़गी कांग्रेस
तमिलनाडु में कई दिनों से जारी अनिश्चितता को खत्म करते हुए सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग गई है।
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी, महाराष्ट्र से 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान
भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुते के नाम शामिल हैं। अभी राज्य की 3 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा, बिहार से उम्मीदवार बनाया
भाजपा ने जल्द होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति में प्रवेश? भेजे जाएंगे राज्यसभा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक पर्दापण होने जा रहा है। वे इस बार राज्यसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी पर सोनिया गांधी का निशाना, कहा- यह तटस्थता नहीं
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने सवाल उठाए हैं।