LOADING...
थलापति विजय को CBI ने भेजा समन, करूर भगदड़ मामले में फिर पूछताछ को बुलाया
CBI ने करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय को पूछताछ के लिए बुलाया

थलापति विजय को CBI ने भेजा समन, करूर भगदड़ मामले में फिर पूछताछ को बुलाया

लेखन गजेंद्र
Mar 09, 2026
02:14 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय को नया समन जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने विजय को मंगलवार को एक बार फिर से पूछताछ के लिए कार्यालय में बुलाया है। इससे पहले विजय 12 जनवरी और 19 जनवरी को मुख्यालय में पेश हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने कुछ नए सबूत जुटाए हैं, जिसके संबंध में पूछताछ होनी है।

जांच

किस मामले की जांच कर रही है CBI

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CBI अब तक कई गवाहों से पूछताछ कर चुकी है। कोर्ट ने पिछले साल अक्टूबर में CBI निदेशक को जांच का निर्देश दिया था। साथ ही, जांच की प्रगति की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में एक निगरानी पैनल गठित किया था। CBI कई पहलुओं की पड़ताल कर रही है, जिसमें भीड़ प्रबंधन व्यवस्था से संबंधित दस्तावेज, कार्यक्रम स्थल की अनुमति और विजय के दावे शामिल हैं।

घटना

भगदड़ में गई थी 41 की जान

तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को थलापति विजय की रैली हुई थी, जिसमें 10,000 से अधिक लोग जुटे थे। रैली में अचानक भगदड़ मचने से करीब 41 लोगों की जान चली गई, जिसमें बच्चे-महिलाएं भी शामिल हैं। करीब 60 घायल हुए थे। TVK ने भगदड़ को साजिश बताते हुए पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद CBI को जांच सौंपी गई है।

Advertisement