लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 10 घंटे होगी बहस
क्या है खबर?
संसद में मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सत्ता और विपक्ष में जोरदार बहस हुई। बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने प्रस्ताव पेश कर कहा कि पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण बिरला को पद से हटाया जाना चाहिए। कार्यवाही की अध्यक्षता करते हुए पीठासीन भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि प्रस्ताव पर बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित है।
प्रस्ताव
मोहम्मद जावेद ने प्रस्ताव पेश करते हुए क्या कहा?
मोहम्मद जावेद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोकने, महिला सांसदों पर बेवजह आरोप लगाने, विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने और पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक-अपमानजनक टिप्पणी करने पर सत्तापक्ष सदस्यों को न डांटने पर स्पीकर के व्यवहार को देखते हुए महसूस होता है कि उन्होंने सदन के सभी वर्गों का विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा कि स्पीकर सत्तापक्ष का खुलकर समर्थन करते हैं और सदस्यों के अधिकारों की अनदेखी करते हैं।
चर्चा
लोकसभा में उपसभापति की नियुक्ति न करने पर केसी वेणुगोपाल ने घेरा
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में उपसभापति की नियुक्ति न करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "जब स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव लाया जाता है, तो आर्टिकल-96 यह साफ करता है कि स्पीकर चेयर पर नहीं बैठ सकते। उस समय स्पीकर के कामों को भी मंजूरी नहीं दी जा सकती। आपको (जगदंबिका पाल) स्पीकर ने नियुक्त किया है। चुनाव के तुरंत बाद, स्पीकर-उपसभापति का चुनाव होना चाहिए। पिछले सात सालों से, उपसभापति नहीं चुना। आपने एक संवैधानिक वैक्यूम बनाया।"
आरोप
गोगोई का आरोप- स्पीकर बंद करते हैं माइक
चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद और उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि यह माइक भी एक अस्त्र है, जो सत्ता पक्ष को दिया जाता है, लेकिन विपक्ष के नेता का माइक्रोफोन बंद कर दिया जाता है और राहुल गांधी के भाषण के दौरान उन्हें लगातार बाधित किया जाता है। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के द्वारा बीच में टोके जाने पर गोगोई ने तंज कसा कि उन्हें सबसे ज्यादा व्यवधान देने वाले मंत्री का दर्जा मिलना चाहिए।
ट्विटर पोस्ट
अविश्वास प्रस्ताव पेश
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) March 10, 2026
Jagdambika Pal explaining how a Speaker of the Lok Sabha can be removed.
इससे पहले कांग्रेस के DR. Mohammad Jawed ने लोकसभा स्पीकर को हटाने के लिए लोकसभा में एक प्रस्ताव (Resolution) पेश किया। इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सदन ने 10 घंटे का समय निर्धारित किया… pic.twitter.com/n9R4XnYwvd