रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, संसद में भी नारेबाजी
क्या है खबर?
पश्चिमी एशिया में तनाव का असर तेल और गैस आपूर्ति पर दिख रहा है। केंद्र सरकार लगातार दावा कर रही है कि देश में कोई संकट नहीं है, लेकिन सड़कों पर लगी लाइन कुछ और गवाही दे रही है। इसी बात को लेकर कांग्रेस कई प्रदेशों में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में उसने भाजपा मुख्यालय और गैस एजेंसियों के बाहर चूल्हे पर चाय बनाकर प्रदर्शन किया। इससे पहले गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शन
कहां-कहां हो रहे प्रदर्शन?
राजस्थान के नागौर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों पर सिलेंडर सिर पर रखकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की तू-तू मैं-मैं भी हुई। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, हापुड़ और अन्य जिलों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र विधानसभा, ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस ने स्थानीय पार्टियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक से भी प्रदर्शन की खबरें आई हैं।
प्रदर्शन
कहीं निकाली शव यात्रा, तो कहीं नाले के गैस से बनाई चाय
राजस्थान के कुछ जिलों में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की शव यात्रा सजाकर निकाली और मुर्दाबाद के नारे लगाए। उत्तराखंड के हरिद्वार में कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने नाले में पाइप डालकर गैस निकालने का प्रदर्शन किया और चाय बनाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरती भी उतारी। रायबरेली में भी कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस का विरोध मार्च निकला और प्रदर्शन किया गया।
नारेबाजी
संसद में भी हंगामा
गैस सिलेंडर को लेकर सिर्फ सड़क पर ही नहीं बल्कि संसद में भी हंगामा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के नारों के बीच इसे 2 बार स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान "मोदीजी और LPG", "नरेंदर गायब, सिलेंडर भी गायब" के नारे लगे। प्रदर्शन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल रहे।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली में प्रदर्शन
#WATCH | Delhi | Congress stages a protest over the reports of nationwide shortage of LPG gas cylinders pic.twitter.com/dkkffVJjOF
— ANI (@ANI) March 13, 2026
ट्विटर पोस्ट
बाराबंकी में गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी
#बाराबंकी में LPG सिलेंडर को लेकर मारामारी मारपीट में बदल गई. जमकर लात घूंसे चले है. मामला पुलिस तक पहुंचा है.
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) March 13, 2026
गैस कंपनियों ने अपने बुकिंग विकल्प 2 दिन से बंद कर दिए है. फोन कॉल, व्हाट्सएप, बुकिंग ऐप और पोर्टल सब बंद है. नई बुकिंग बंद होने से गैस एजेंसियों पर आने वाले दिनों में… pic.twitter.com/W7FemScpQ3
अव्यवस्था
केंद्र सरकार का आश्वासन, कतार की तस्वीरों पर भारी
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को लोकसभा में जवाब दिया कि देश में गैस की किल्लत नहीं है और देश ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार का आश्वासन देश भर के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरों और वीडियो पर भारी पड़ रही है। कई जिलों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार दिख रही है। बेंगलुरु और मुंबई समेत कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
संसद परिसर में भी प्रदर्शन
𝐍𝐚𝐫𝐞𝐧𝐝𝐞𝐫 𝐆𝐚𝐲𝐚𝐛, 𝐂𝐲𝐥𝐢𝐧𝐝𝐞𝐫 𝐆𝐚𝐲𝐚𝐛
— Congress (@INCIndia) March 13, 2026
As millions suffer due to the nationwide LPG shortage, Opposition leaders staged a protest in the Parliament premises, standing up for the people and demanding immediate action.
📍 New Delhi pic.twitter.com/ZW6U8s0nXb