LOADING...
नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की खबरों पर मुहर लगाई, कहा- मेरी इच्छा थी
नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि की

नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की खबरों पर मुहर लगाई, कहा- मेरी इच्छा थी

लेखन गजेंद्र
Mar 05, 2026
11:31 am

क्या है खबर?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने राज्यसभा जाने की खबरों पर मुहर लगा दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उनकी इच्छा थी कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य बने। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि उनका संबंध भविष्य में भी बना रहेगा और नई सरकार को सहयोग करते रहेंगे।

राज्यसभा

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

नीतीश ने एक्स पर लिखा, 'संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में बना रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग-मार्गदर्शन रहेगा।'

ट्विटर पोस्ट

नीतीश कुमार का पोस्ट

Advertisement

चुनाव

नीतीश के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजने की चर्चा थी

इससे पहले खबर आई थी कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। उनके साथ पार्टी रामनाथ ठाकुर या अन्य को भेज सकती है। अब पार्टी दूसरी सीट पर निशांत को उतारेगी या अन्य को, इसका खुलासा भी जल्द होगा। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवेश कुमार को उतारा है। एक अन्य सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को उतारने की तैयारी है।

Advertisement