LOADING...
केरल में प्रधानमंत्री मोदी बोले- विदेश में कोई देशवासी फंसा तो उसे बचाने में ताकत लगाई
विदेश में फंसे भारतीयों की हरसंभव मदद की गई- मोदी

केरल में प्रधानमंत्री मोदी बोले- विदेश में कोई देशवासी फंसा तो उसे बचाने में ताकत लगाई

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल के एर्नाकुलम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और विपक्षी कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस मामले में लोगों को भड़का रही है, जबकि उनकी केंद्र सरकार लोगों को बचाने में हरसंभव मदद कर रही है। मोदी ने लोगों से इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मौका देने की अपील की है।

संबोधन

नागरिकों को बचाने में पूरी ताकत लगाते हैं- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पश्चिम एशिया में आज जो हो रहा है, उससे सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। आज देश में भाजपा-NDA की सरकार है। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा है, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।" उन्होंने बताया कि इराक में फंसी नर्सें हो या यमन में फादर टॉम, आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता।

संबोधन

कांग्रेस संकट में ढूंढ रही मौका- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है। कांग्रेस पार्टी जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है, गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं और हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं। फिर ये लोग मिलकर मोदी को गालियां देने की रील बनाने का अभियान शुरू कर सकें। यही उनका खेल है। खाड़ी के हमारे सभी मित्र देश हमारे नागरिकों का ध्यान रख रही हैं।"

Advertisement

सावधान

राहुल गांधी पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज युद्ध के समय, इस समय में भी कांग्रेस-लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में भय पैदा करने में पूरी ताकत खपा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राजकुमार ड्रोन निर्माण में भारत के युवाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों से अनजान हैं। उन्हें यह भी नहीं पता... कि केरल के युवाओं ने ड्रोन विकसित करने के लिए स्टार्टअप शुरू किए हैं।

Advertisement

परियोजना

मोदी ने 10,800 करोड़ रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री मोदी ने एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में कोच्चि रिफाइनरी में एक पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण शामिल है। उन्होंने केरल और तमिलनाडु के बीच रेल संपर्क को बेहतर बनाने के लिए पलक्कड़ और पोलाची के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। बता दें कि केरल में इस साल अप्रैल में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

मोदी का भाषण

Advertisement