LOADING...
पश्चिम एशिया तनाव पर पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बयान, कहा- घबराने की जरूरत नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर बात कही

पश्चिम एशिया तनाव पर पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बयान, कहा- घबराने की जरूरत नहीं

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2026
08:07 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पहली बार पश्चिम एशिया में तनाव के बीच बयान दिया है। उन्होंने लोगों से न घबराने को कहा है। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक जनसभा को अंग्रेजी में संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस युद्ध ने पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति चेन पर असर डाला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा भारतीयों के फायदे को ऊपर रखती है, ऐसे में किसी अफवाह से घबराने की जरूरत नहीं है।

बयान

क्या बोले मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं तमिलनाडु के लोगों से पश्चिमी एशिया में चल रहे झगड़े के बारे में बात करना चाहता हूं। इसने पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति पर असर डाला है। हम 'भारत प्रथम' की सोच में यकीन रखते हैं। हमारी सरकार हमेशा भारतीयों के फायदे को सबसे ऊपर रखती है। इस समय भी, हमारा नजरिया वही रहेगा। घबराने-अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं। मैं अपील करता हूं, आइए हम सिर्फ सही और वेरिफाइड जानकारी ही फैलाएं।"

निशाना

DMK सरकार पर साधा निशाना

मोदी ने जनसभा में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "आज तमिलनाडु की हालत क्या है? DMK सरकार में महिलाओं के खिलाफ हिंसक अपराध आम हो गए हैं। हाल ही में, एक छोटी बच्ची को भी अपराधियों ने नहीं छोड़ा। आज, अपराधी बेखौफ घूमकर, महिलाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। मैं वादा करता हूं कि NDA पक्का करेगा कि तमिलनाडु की महिलाएं बिना डरे रहें। हम अच्छी कानून-व्यवस्था देंगे। अपराधी डर में रहेंगे, लोग नहीं।

Advertisement