नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से कार्यकर्ताओं में रोष, नामांकन रोकने के लिए हुए इकट्ठा
क्या है खबर?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं में भारी रोष और दुख देखा जा रहा है। गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर नीतीश के समर्थकों का जमावड़ा लग गया और प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारेबाजी हुई और विधायक-मंत्री की गाड़ियां रोकी गईं। कई समर्थक नीतीश के फैसले से रोते नजर आए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
प्रदर्शन
नीतीश को नामांकन भरने नहीं जाने देंगे- राजीव रंजन पटेल
पार्टी के नेता राजीव रंजन पटेल ने रोते हुए कहा कि नीतीश को नामांकन भरने के लिए नहीं जाने दिया जाएगा, अगर उनके बेटे निशांत कुमार राज्यसभा के लिए जाते हैं तो यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि कल किसी भी कार्यकर्ता ने होली नहीं मनाई, हजारो कार्यकर्ता रो रहे हैं। सभी लोगों ने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा था किसी और के लिए नहीं। उन्होंने कहा, "लाठी-लात खाकर हमनें नीतीश कुमार को जीताया है।"
ट्विटर पोस्ट
नीतीश कुमार के आवास के बाहर नेता रोते हुए
#WATCH | पटना: JDU नेता राजीव रंजन पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "(नीतीश कुमार के बेटे)निशांत कुमार को राज्यसभा भेजें लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहें। बिहार की जनता रो रही है, किसी ने कल होली नहीं मनाई है...… pic.twitter.com/24jRGJSNZ9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
ट्विटर पोस्ट
नीतीश के आवास के बाहर प्रदर्शन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ख़िलाफ़ जदयू के कार्यकर्ता और समर्थक, उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) March 5, 2026
अब कितना भी विरोध प्रदर्शन करें लेकिन नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय है।
pic.twitter.com/9pHztjvHUJ