बारिश: खबरें

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, 50 से अधिक की मौत

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया कि अगले 24 घंटों में दोनों राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की तबाही, 41 की मौत; उत्तराखंड में भी स्थिति खराब

पिछले 24 घंटों में पहाड़ी राज्यों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश में बारिश से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 41 लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश: मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भर-भराकर गिरा पहाड़, बाल-बाल बची कार; देखें डरावना वीडियो

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ का एक हिस्सा भर-भराकर गिर पड़ा। इस दौरान यहां से गुजर रहीं 2 कार बाल-बाल बच गईं।

हिमाचल: भूस्खलन के कारण हवा में लटका शिमला-कालका रेलवे ट्रैक, देखें डरावना वीडियो

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जुतोग और समर हिल रेलवे स्टेशनों के बीच शिमला-कालका रेलवे ट्रैक बारिश के कारण बह गया।

हिमाचल प्रदेश: अचानक आई बाढ़ में बह गए 7 लोग, मुख्यमंत्री सुक्खू ने साझा किया वीडियो

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में 7 लोग बह गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना का वीडियो साझा कर जानकारी दी।

उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण देहरादून में डिफेंस कॉलेज की इमारत नदी में समाई, सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। सोमवार को देहरादून के मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की इमारत भर-भराकर गिरी और नदी में समा गई।

हिमाचल में कुदरत का कहर, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में 21 की मौत 

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग का कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन से 7 मौतें

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

चीन: बीजिंग समेत कई शहरों में बाढ़ से भारी नुकसान, 34 की मौत

चीन में भारी बारिश और बाढ़ के बाद राजधानी बीजिंग समेत कई शहरों में काफी नुकसान हुआ है। अब तक 34 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण 5,600 करोड़ रुपये का नुकसान, 187 लोगों की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश में पिछले एक महीने में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है।

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, महाराष्ट्र में 101 लोगों की मौत

उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर जलभराव की सूचना मिली है।

सब्जियों की बढ़ती कीमतों से अभी नहीं मिलेगी राहत, बारिश और बुआई में देरी है कारण

देश में बढ़ती सब्जियों की कीमतों से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है।

तेलंगाना: रिकॉर्ड तोड़ बारिश से कई जिले जलमग्न; 6 की मौत, बचाव अभियान जारी

तेलंगाना में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। यहां बारिश से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव अभियान जारी है।

27 Jul 2023

दिल्ली

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में आज भी भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में सुबह से झमाझम बारिश, नोएडा में बंद किए गए स्कूल

दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नोएडा में बारिश की वजह से सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

24 Jul 2023

गुजरात

गुजरात: जूनागढ़ में बारिश के बीच फ्लाईओवर पर पहुंचा शेर, आसपास से गुजरते रहे वाहन

गुजरात के जूनागढ़ में बारिश के बीच एक शेर जंगल से निकलकर लोगों के बीच आ गया। वह जूनागढ़ के फ्लाईओवर पर बेफिक्री से चलता नजर आया।

गुजरात में बारिश ने मचाई भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार

गुजरात में बारिश ने कहर बरपा रखा है। यहां पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में 9 लोगों की जान चली गई, जिससे 1 जून से अब तक राज्य में मरने वालों की संख्या 102 पहुंच चुकी है।

23 Jul 2023

गुजरात

गुजरात में भारी बारिश: 12 हाईवे बंद, जूनागढ़ में 4 घंटे में 10 इंच बरसे बादल

गुजरात में भारी बारिश के बाद कई जिलों में हालात खराब हैं। गुजरात के जूनागढ़ में शनिवार दोपहर को 4 घंटे में 10 इंच बारिश होने से पूरा शहर तरबतर हो गया।

23 Jul 2023

दिल्ली

दिल्ली में यमुना नदी फिर खतरे के निशान से ऊपर, सरकार बोली- हम तैयार

दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। आज सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर 205.75 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है।

उत्तराखंड में बादल फटने से सड़क बही, यमुनोत्री-बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में हालात खराब 

उत्तराखंड में शुक्रवार रात से हो रही बारिश के बाद कई नदियां उफान पर है। कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण सड़कें बह गई हैं।

हिमाचल प्रदेश: चंबा के कश्मीरी मोहल्ले में शुरू हुआ भूस्खलन, लोगों ने खाली किए मकान

हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बुधवार को पता चला कि चंबा जिले में लोग भूस्खलन के खतरे को देखते हुए डरे हुए हैं और अपने मकान खाली कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के कारण कटरा में भूस्खलन का खतरा, वैष्णों देवी का नया मार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी का नया मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बादल फटने से 9 गाड़ियां बहीं, 1 व्यक्ति की मौत

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के काइस गांव में रविवार रात 2ः30 बजे अचानक बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मलबे में 9 गाड़ियां बह गईं। घटना में 3 लोग घायल हुए हैं।

उत्तराखंड: भूस्खलन से कई मार्ग बंद, देवप्रयाग में गंगा ने खतरे का निशान पार किया

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का असर बढ़ने लगा है। भूस्खलन की वजह से कई मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि देवप्रयाग में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाके अब भी जलमग्न 

उत्तर भारत में इन दिनों बारिश में भारी तबाही मचाई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

14 Jul 2023

सिक्किम

सिक्किम: भूस्खलन से नाथू ला दर्रा समेत कई जगह से संपर्क टूटा, बहाल करने की कोशिश

लगातार हो रही बारिश के कारण सिक्किम के कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है। इससे प्रमुख मार्गों पर मलबा जमा होने के कारण उनसे संपर्क टूट गया है।

उत्तर भारत में बारिश के कारण लगभग 150 की मौत, हिमाचल और उत्तराखंड में येलो अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। यहां मानसून की शुरुआत के बाद बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 150 लोगों की मौत हुई है। पहाड़ी राज्यों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।

13 Jul 2023

दिल्ली

दिल्ली में बाढ़: यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा, कई अहम इलाके डूबे; स्कूल-कॉलेज बंद

दिल्ली में बाढ़ से स्थिति खराब है और अभी इससे राहत मिलती नहीं दिख रही। यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़कर 208.66 मीटर पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश में युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य जारी, अब तक 90 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। राज्य में अभी भी 900 से ज्यादा पेयजल परियोजनाएं ठप हैं, जबकि करीब 2,000 सड़कें अभी भी बाधित हैं।

उत्तराखंड: कोटद्वार में अवैध खनन से कमजोर हुआ पुल नदी के बहाव से ढहा, यातायात प्रभावित

उत्तराखंड में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस बीच खबर आई है कि कोटद्वार में मालन नदी पर बने मोटा ढांक पुल का एक हिस्सा गुरुवार को पानी के तेज बहाव के कारण ढह गया। इसका वीडियो भी आया है।

बारिश और बाढ़ से गड़बड़ाया रसोई का बजट, कई सब्जियों के भाव आसमान पर

देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तर भारत के राज्यों में सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित होने से दाम अब आसमान पर चढ़ने लगे हैं।

12 Jul 2023

दिल्ली

बारिश से उत्तर भारत में 100 की मौत, हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित, हजारों पर्यटक फंसे

उत्तर भारत में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को बारिश से जुड़े हादसों में 20 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद बीते 4 दिन में मरने वालों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बीते 45 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल प्रदेश में हर तरफ तबाही का मंजर

उत्तर भारत में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को भी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 23 राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई।

#NewsBytesExplainer: मौसम विभाग के येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का क्या मतलब होता है?

उत्तर भारत में मूसलाभार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) प्रतिदिन मौसम संबंधी घटनाओं के पूर्वानुमान को लेकर 'कलर कोड' में चेतावनी जारी करता है।

11 Jul 2023

बाढ़

बाढ़ वाली जगह पर फंस गए हैं? तुरंत उठाएं ये कदम

बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है और लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर इसका खतरा बढ़ गया है।

11 Jul 2023

दिल्ली

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, लोगों को निकालने का काम शुरू 

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में पिछले 3 दिनों से भारी बारिश जारी है, जिससे 37 से अधिक लोगों की जान गई गई है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर, जो कल देर शाम 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था, वो आज सुबह 206.32 मीटर पर पहुंच गया है।

#NewsBytesExplainer: उत्तर भारत में अचानक अत्यधिक बारिश क्यों हो रही है?

उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है, जिसमें 28 लोगों की मौत हो चुकी है। जुलाई के पहले कुछ दिनों में हुई बारिश ने पूरे देश में बारिश की कमी को पूरा कर दिया है।

दिल्ली: केजरीवाल बोले- बाढ़ का खतरा नहीं; यमुना 206 मीटर पहुंची तो लोगों को निकाला जाएगा

दिल्ली और अन्य राज्यों में लगातार हो रही बारिश से यमुना चेतावनी के निशान को पार कर गई। चेतावनी का निशान 204.50 है और 2 बजे तक पानी 204.88 मीटर पर पहुंच चुका है।

उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल सबसे अधिक प्रभावित; अभी और बारिश की संभावना

उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले 3 दिनों से भारी बारिश जारी है। विभिन्न राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 19 लोग मारे गए हैं। बारिश के चलते दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।