Page Loader
हिमाचल प्रदेश: अचानक आई बाढ़ में बह गए 7 लोग, मुख्यमंत्री सुक्खू ने साझा किया वीडियो
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ में 7 लोग बहे (फाइल तस्वीर: ट्विटर/@SukhuSukhvinder)

हिमाचल प्रदेश: अचानक आई बाढ़ में बह गए 7 लोग, मुख्यमंत्री सुक्खू ने साझा किया वीडियो

लेखन गजेंद्र
Aug 14, 2023
04:00 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में 7 लोग बह गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना का वीडियो साझा कर जानकारी दी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, 'सम्भल, पंडोह, जिला मंडी से परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि आज अचानक आई बाढ़ में 7 लोग बह गए। इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय बचाव, खोज और राहत अभियान वर्तमान में जारी हैं।'

हादसा

लगातार बारिश से 2 दिन में 21 लोगों की मौत

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी लगातार बारिश से बादल फटने और भूस्खलन आदि में 2 दिन में करीब 21 लोगों की मौत हो चुकी है। सोलन में अचानक बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं शिमला शहर के समर हिल इलाके में भूस्खलन की वजह से शिव मंदिर के ढहने से 9 लोगों की मौत हुई। मुख्यमंत्री ने सभी से नदी और नालों से दूर रहने और घर में रहने की अपील की है।

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री सुक्खू ने साझा किया हादसे का वीडियो