LOADING...

बारिश: खबरें

03 Sep 2022
छत्तीसगढ़

भारत में अगस्त में बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 8.28 प्रतिशत, 12 महीनों में सबसे अधिक

देश में लगातार बढ़ती महंगाई के साथ बेरोजगारी में भी इजाफा हो रहा है।

28 Aug 2022
मानसून

देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। इन इलाकों में कई नदियों में पानी का बहाव तेज और अधिक हुआ है।

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, अब तक 982 की मौत और 1,456 घायल

पाकिस्तान में मानसूनी बारिश ने कहर बनकर टूट रही है। बारिश के कारण आई बाढ़ ने अधिकतर राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है।

23 Aug 2022
ओडिशा

राज्यों में बाढ़ का कहर जारी; 40 की मौत, ओडिशा में 9 लाख प्रभावित

देशभर के कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

उत्तर भारत के तीन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से 18 की मौत, कई लापता

उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर राज्यों में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है।

20 Aug 2022
उत्तराखंड

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, कम से कम चार लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश आफत बनकर बरस रही है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD

अमूमन बारिश और हरियाली का अहसास कराने वाले पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में जुलाई का महीना पिछले 122 सालों में सबसे गर्म रहा है।

16 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून, कई राज्यों में बारिश से भारी नुकसान

देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पश्चिमी मानसून के चलते तेज बारिश जारी है। पिछले एक हफ्ते में केरल, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में लगातार बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है।

गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत

सोमवार को गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसमें सात लोगों के मारे जाने की खबर है।

पिछले साल भी आई थी अमरनाथ गुफा के पास बाढ़, फिर भी वहीं लगाए गए टेंट

शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास स्थित जिस जगह पर बादल फटने के कारण बाढ़ आई थी, वहां पिछले साल भी कुछ ऐसी ही घटना हुई थी।

10 Jul 2022
असम

असम में बाढ़ का असर हुआ कम, लेकिन 6 लाख लोग अभी भी प्रभावित

असम में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और ज्यादातर जगहों पर पानी उतर गया है।

क्या होता है बादल फटना और इस तरह की किन घटनाओं ने मचाई है तबाही?

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार शाम अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

06 Jul 2022
मुंबई

बारिश का कहर: कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़ में पांच लापता, मुंबई में भूस्खलन

मानसूनी बारिश ने देश के कई राज्यों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला और किन्नौर बारिश ने भारी कहर बरपाया है।

05 Jul 2022
मुंबई

मुंबई: भारी बारिश के कारण जलभराव, अगले कुछ दिन के लिए अलर्ट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कल से हो रही भारी बारिश से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और सुबह सड़कों पर भी जाम की स्थिति देखने को मिली।

30 Jun 2022
मणिपुर

मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता

मणिपुर के नोनी जिले में जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के पास भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं।

28 Jun 2022
असम

असम: बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार, लेकिन 21 लाख अभी भी प्रभावित; 134 की मौत

असम में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है और सोमवार को सभी प्रभावित जिलों में जलस्तर में कमी हुई।

24 Jun 2022
असम

असम में बाढ़ का कहर जारी; अब तक 107 की मौत, 45 लाख से अधिक प्रभावित

असम में बाढ़ का कहर जारी है और गुरूवार को दो बच्चों समेत सात अन्य लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ इस बाढ़ में अपनी जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 107 हो गया है। इनमें से 17 लोगों की मौत भूस्खलन और बाकी की मौत बाढ़ में हुई है।

19 Jun 2022
असम

असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित

असम में भारी बारिश के कारण बाढ़ का प्रकोप जारी है और शनिवार को चार बच्चों समेत आठ और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

16 Jun 2022
असम बाढ़

असम में बारिश और भूस्खलन ने ली दो मासूमों की जान, कुल छह की मौत

मई महीने में राज्य के कई इलाको में आई बाढ़ के बाद असम में एक बार फिर लगातार भारी बारिश हो रही है।

23 May 2022
दिल्ली

दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीती रात तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।

22 May 2022
दिल्ली

उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत

कई हफ्तों से गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत में आने वाले दिन राहत भरे हो सकते हैं।

21 May 2022
बिहार

असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत

असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है।

21 May 2022
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा: ऋषिकेश-यमुनोत्री राजमार्ग पर सुरक्षा दीवार धंसने से 10,000 श्रद्धालु फंसे

उत्तराखंड में गत 3 मई से शुरू हुई चार धाम (गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बिगड़ते मौसम ने यात्रा को प्रभावित कर रखा है।

19 May 2022
असम

असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी है और बुधवार को यहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या नौ हो गई है। दीमा हसाओ जिले में सबसे अधिक चार लोगों की मौत हुई है।

17 May 2022
मेघालय

असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा प्रभावित

एक तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर का असम राज्य भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में है।

06 May 2022
दिल्ली

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज से बढ़ने लगेगा पारा, फिर सताएगी गर्मी

बुधवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई बरसात के बाद मिली राहत अब ज्यादा दिन ठहरने वाली नहीं है।

04 May 2022
दिल्ली

पहले हीटवेव और अब आंधी-तूफान, मौसम विभाग की दिल्ली के लिए नई चेतावनी जारी

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और हीटवेव (गर्म हवा या लू) से जूझ रहे दिल्ली-NCR क्षेत्र में बुधवार को राहत भरी फुहारें गिरीं।

01 May 2022
दिल्ली

मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में पिछले 122 सालों में सबसे गर्म रहा बीता अप्रैल महीना

देश के कई हिस्सों में पड़ी रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

16 Apr 2022
राजस्थान

असम में भारी बारिश और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, 20,000 लोग प्रभावित

इस समय देश के अधिकतर हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और हीटवेव (गर्म हवाएं) से जूझ रहे हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं।

23 Nov 2021
तमिलनाडु

तमिलनाडु: सालेम में भारी बारिश से ढहे चार घर, कई लोग दबे

तमिलनाडु के सालेम जिले में भारी बारिश के कारण चार घर ढह गए। करुंगलपट्टी इलाके की इस घटना में मलबे से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

20 Nov 2021
तमिलनाडु

आंध्र प्रदेश: भारी बारिश से अब तक 17 की मौत, 100 से अधिक लोग लापता

बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को रायलसीमा के तीन जिलों एवं एक दक्षिणी तटीय जिले में भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है।

19 Nov 2021
तमिलनाडु

तलिनाडु: वेल्लोर में भारी बारिश के बीच धराशाही हुआ मकान, 4 बच्चों सहित 9 की मौत

दक्षिण भारत में गत कई दिनों से मुसलाधार बारिश हो रही है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सहित तेलंगाना में बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो रहे हैं। लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया है।

11 Nov 2021
तमिलनाडु

तमिलनाडु: भारी बारिश से चेन्नई में स्थिति खराब, 20 जिलों में रेड अलर्ट

लगातार हो रही बारिश ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आम जीवन को पटरी से उतार दिया है। शहर के कई हिस्सों में घरों में पानी घुस गया है और सड़कें लबालब हैं।

09 Nov 2021
तमिलनाडु

तमिलनाडु: बाढ़ रोकने में विफलता पर मद्रास हाई कोर्ट की चेन्नई नगर निगम को फटकार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई सहित अन्य क्षेत्रों में शनिवार से भारी बारिश जारी है। इसके कारण बाढ़ के हालात हो गए हैं और अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

08 Nov 2021
तमिलनाडु

चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में इतनी बारिश क्यों हो रही है?

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार रात से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते राज्य सरकार ने चेन्नई और आसपास के चार जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी कर दी है और बारिश के अनुमान को देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी है।

21 Oct 2021
उत्तराखंड

अमित शाह ने उत्तराखंड में हवाई सर्वेक्षण किया, कहा- बारिश से हुई 64 लोगों की मौत

उत्‍तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसके कारण राज्य में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

20 Oct 2021
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश से 47 की मौत, रानीखेत और अल्मोड़ा बाकी इलाकों से कटे

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 47 लोगों की मौत हो गई है।

18 Oct 2021
केरलम

केरल: बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 26 पहुंची, प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात

केरल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और दूसरी दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 26 पहुंच गई है और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

17 Oct 2021
उत्तराखंड

उत्तराखंड: मंगलवार तक भारी बारिश का अनुमान, बद्रीनाथ यात्रा रोकी गई

मौसम विभाग ने तीन दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जिसके बाद बद्रीनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। विभाग ने 17, 18 और 19 अक्टूबर के लिए सभी 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

17 Oct 2021
उत्तराखंड

केरल में बारिश से भारी तबाही; 11 की मौत, कई अभी भी लापता

केरल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और दूसरी दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 11 पहुंच गई है और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।