NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तराखंड में बादल फटने से सड़क बही, यमुनोत्री-बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में हालात खराब 
    अगली खबर
    उत्तराखंड में बादल फटने से सड़क बही, यमुनोत्री-बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में हालात खराब 
    बारिश से पहाड़ी राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं

    उत्तराखंड में बादल फटने से सड़क बही, यमुनोत्री-बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में हालात खराब 

    लेखन आबिद खान
    Jul 22, 2023
    11:16 am

    क्या है खबर?

    उत्तराखंड में शुक्रवार रात से हो रही बारिश के बाद कई नदियां उफान पर है। कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण सड़कें बह गई हैं।

    पहाड़ों से मलबा गिरने के बाद यमुनोत्री और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद किया गया है। इस वजह से सैकडों पर्यटक भी फंस गए हैं।

    महाराष्ट्र, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    पर्यटक

    हाईवे बंद होने से पर्यटक फंसे

    यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को धरासू बैंड और गंगनानी के पास मलबा गिर जाने के बाद बंद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बड़कोट क्षेत्र में गंगनानी के पास भारी बारिश के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर छटांगा समेत कई जगहों पर मलबा इकट्ठा हो गया है।

    चमोली जिले के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी 3 जगह मलबा गिरने की खबर है। इस वजह से इस सड़क को भी बंद किया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    उत्तराखंड में बादल फटने के बाद का मंजर

    Visuals from Purola in Uttarakhand, where a cloudburst was witnessed earlier today. pic.twitter.com/BGhDMUmz1k

    — Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2023

    असर

    राज्य में जनजीवन प्रभावित

    बारिश के कारण उत्तरकाशी के बड़कोट में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जलजभराव हो गया, जिसके बाद स्कूली बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

    बादल फटने की घटनाओं के बाद 85 से ज्यादा सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, जिसके कारण करीब 200 गांवों से संपर्क टूट गया है।

    हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद किया गया है। राज्य में सैकड़ों स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में भी हालात खराब

    बारिश से महाराष्ट्र में भी हालात खराब हैं। रायगढ़ में हुए भूस्खलन के बाद अब तक 22 शव बरामद किए गए हैं। 86 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

    पालघर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई।

    समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, नांदेड़ में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण बिलोली तहसील के 10 से अधिक गांवों के लगभग 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    राजस्थान

    राजस्थान: तेज बहाव में बाइक संग बहा युवक

    राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में तेज बारिश के बाद गलियों में पानी घुस गया है। जोधपुर की एक गली में पानी के तेज बहाव में एक युवक बाइक संग बह गया। यहां 2 घंटे में 66.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। जोधपुर रेलवे स्टेशन में बारिश का पानी भर गया है।

    राजस्थान के 114 बांध पानी से लबालब हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि कुल 690 बांधों में भंडारण क्षमता का 59.71 प्रतिशत भंडारण हो गया है।

    लेह

    लेह में बादल फटे, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

    जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग को मलबा गिरने के बाद बंद किया गया है। सुरंग के मुख्य द्वार पर ही मलबा जमा हो गया है।

    लेह में स्कैमलुंग और स्कैम्परी में बादल फटने की खबर है। लेह के बाजार पानी घुसने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। आध्यात्मिक स्थल चोखांग विहार के परिसर में भी भूस्खलन हुआ है।

    यहां भारतीय सेना के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

    जानकारी

    आज कैसा रहेगा मौसम?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड के 7 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    भारतीय मौसम विभाग
    मानसून
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    उत्तराखंड

    गंगोत्री में शुरू हुई 5G सर्विस, देश में 2 लाख तक पहुंची कुल साइट्स की संख्या  अश्विनी वैष्णव
    गर्मियों की छुट्टियों के लिए उत्तर भारत की इन 5 जगहों को चुनें, मिलेगा खूबसूरत अनुभव पर्यटन
    उत्तराखंड के पास LAC से 11 किलोमीटर दूर गांवों का निर्माण कर रहा चीन- रिपोर्ट चीन समाचार
    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के गांव में कार नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत पुष्कर सिंह धामी

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में 18 मई तक चलेगी धूल भरी आंधी, बारिश की संभावना दिल्ली
    उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में 3 दिन चलेगी लू, 45 डिग्री पहुंचेगा तापमान  उत्तर प्रदेश
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में 2 दिन चलेगी लू; 24 मई से बदलेगा मौसम, होगी बारिश दिल्ली
    उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, दिल्ली समेत इन राज्यों में जल्द होगी बारिश उत्तर प्रदेश

    मानसून

    देश के 80 प्रतिशत हिस्से में पहुंचा मानसून, 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग
    मानसून के दौरान इस तरह करें मेकअप, लंबे समय तक रहेगा ठीक मेकअप टिप्स
    मानसून के दौरान अपने गार्डन में लगाएं ये फूल वाले पौधे, लगेंगे बहुत खूबसूरत गार्डनिंग टिप्स
    मानसून के दौरान बनाकर पीएं ये 5 ड्रिंक, इम्युनिटी को मिलेगी मजबूती खान-पान

    बारिश

    पूर्वी भारत और दिल्ली में कुछ दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग
    भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, देश के कई हिस्सों में एक हफ्ते तक नहीं चलेगी लू भारतीय मौसम विभाग
    देश के कई इलाकों में अगले 5 दिनों में होगी बारिश, इन राज्यों में येलो अलर्ट भारतीय मौसम विभाग
    उत्तर भारत में बारिश और ओलवृष्टि, आखिर क्यों मई में ऐसा हो रहा है मौसम? उत्तर भारत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025