Page Loader
हिमाचल प्रदेश: चंबा के कश्मीरी मोहल्ले में शुरू हुआ भूस्खलन, लोगों ने खाली किए मकान
हिमाचल प्रदेश में चंबा के कश्मीरी मोहल्ले में भूस्खलन का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@jairamthakurbjp)

हिमाचल प्रदेश: चंबा के कश्मीरी मोहल्ले में शुरू हुआ भूस्खलन, लोगों ने खाली किए मकान

लेखन गजेंद्र
Jul 19, 2023
06:38 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बुधवार को पता चला कि चंबा जिले में लोग भूस्खलन के खतरे को देखते हुए डरे हुए हैं और अपने मकान खाली कर रहे हैं। ट्विटर पर वीडियो साझा कर एक संस्था ने दावा किया कि चंबा शहर के कश्मीरी मोहल्ला के ठीक नीचे भूस्खलन शुरू हो गया है। इससे घबराए कश्मीरी मोहल्ला के निवासियों ने मकान खाली कर दिए हैं।

भूस्खलन

कांगड़ा में भी ग्राम पंचायत के 15 मकानों पर खतरा

जानकारी के मुताबिक, कांगड़ा जिले में जवाली के अधीन ग्राम पंचायत न्यांगल में भी 15 मकानों पर भूस्खलन का खतरा है। यहां के लोगों ने बताया कि मकानों के 50 मीटर पीछे लगातार भूस्खलन हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर भूस्खलन हो रहा है, वहां नाला बहता है और इसी जगह एक क्रेटवॉल बननी थी, लेकिन इसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। सुरक्षा दीवार न होने से खतरा बना हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

चंबा में कश्मीरी मोहल्ले पर भूस्खलन का खतरा