NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: केजरीवाल बोले- बाढ़ का खतरा नहीं; यमुना 206 मीटर पहुंची तो लोगों को निकाला जाएगा
    अगली खबर
    दिल्ली: केजरीवाल बोले- बाढ़ का खतरा नहीं; यमुना 206 मीटर पहुंची तो लोगों को निकाला जाएगा
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहर में बाढ़ की संभावना नहीं है

    दिल्ली: केजरीवाल बोले- बाढ़ का खतरा नहीं; यमुना 206 मीटर पहुंची तो लोगों को निकाला जाएगा

    लेखन गजेंद्र
    संपादन मुकुल तोमर
    Jul 10, 2023
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली और अन्य राज्यों में लगातार हो रही बारिश से यमुना चेतावनी के निशान को पार कर गई। चेतावनी का निशान 204.50 है और 2 बजे तक पानी 204.88 मीटर पर पहुंच चुका है।

    इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा कि यमुना के 206 मीटर के निशान से ऊपर जाने पर लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

    सावधानी

    केंद्रीय जल आयोग के संपर्क में दिल्ली सरकार

    बाढ़ जैसी स्थिति पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 8-9 जुलाई को 40 साल बाद 153 MM बारिश हुई और शहर को इस तरह नहीं बनाया गया है कि वो इतनी बारिश को झेल सके, इसलिए जगह-जगह पानी भर गया है।

    उन्होंने कहा कि 3 जगह सड़क धंसी है और इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि 680 पंप पानी को बाहर निकाल रही हैं और 326 अस्थायी और 100 मोबाइल पंप भी लगाई गई हैं।

    बयान

    हिमाचल और हरियाणा से आने वाले पानी से पैदा होती है बाढ़ जैसी स्थिति- केजरीवाल

    मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति शहर में होने वाली बारिश के मुकाबले हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आने वाले पानी से अधिक प्रभावित होती है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से आज सुबह 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार केंद्रीय जल आयोग के संपर्क में हैं।

    जानकारी

    केजरीवाल बोले- ये एक-दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं

    केजरीवाल ने दिल्ली में जलभराव के कारण दिल्ली सरकार पर उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "ये एक-दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है। सभी प्रभावित राज्यों की सरकारों को मिलकर जनता को राहत प्रदान कहनी चाहिए।"

    कहर

    उत्तर भारत में कहर बरपा रही है बारिश, हिमाचल में स्थिति सबसे ज्यादा खराब

    बता दें कि उत्तर भारत में पिछले 3 दिन से भारी बारिश हो रही है और इसके कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

    हिमाचल प्रदेश में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है और यहां बाढ़ में कई गाड़ियों और पुलों के बहने की खबर है। राज्य में पिछले 36 घंटे में भूस्खलन की 14 बड़ी घटनाएं हुई हैं और कम से कम 700 से ज्यादा सड़कें बंद हो चुकी हैं। राज्य में रेड अलर्ट है।

    अन्य राज्य

    अन्य कौन से राज्य प्रभावित?

    दिल्ली और हिमाचल के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

    उत्तराखंड में कई जगह से भूस्खलन और तेज बाढ़ की खबर है, वहीं पंजाब के मोहाली में सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं। हरियाणा के गुरूग्राम में लगभग हर जगह पानी भर गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी गांवों में पानी घुस गया है।

    सभी राज्यों में बारिश संबंधी विभिन्न घटनाओं में 28 लोगों के मरने की खबर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली
    यमुना नदी
    बाढ़

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल सरकार ने सेवा विभाग के सचिव को हटाया दिल्ली सरकार
    दिल्ली: मुख्य सचिव को बदलने की तैयारी, केजरीवाल सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव; जानिए वजह दिल्ली सरकार
    दिल्ली: महिलाओं के लिए नहीं रोकी बस, केजरीवाल के ट्वीट के बाद ड्राइवर को हटाया गया दिल्ली
    कांग्रेस ने केजरीवाल को नहीं भेजा सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता, जानें वजह सिद्धारमैया

    दिल्ली

    सोने की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आयकर छापा आयकर विभाग
    दिल्ली: मंडावली में मंदिर का अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, सुरक्षा बलों की महिलाओं से झड़प दिल्ली पुलिस
    वियना है दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर, दिल्ली और मुंबई को मिला यह स्थान ऑस्ट्रिया
    दिल्ली: बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का केस सांसद-विधायक कोर्ट को ट्रांसफर बृजभूषण शरण सिंह

    यमुना नदी

    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भारत की खबरें
    यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार? दिल्ली
    अक्षय तृतीया पर खुले चार धाम यात्रा के कपाट, जानिए रजिस्ट्रेशन समेत पूरी जानकारी उत्तराखंड
    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस

    बाढ़

    गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत नरेंद्र मोदी
    अरुणाचल प्रदेश: भारत-चीन सीमा के पास से लापता हुए 19 मजदूर, सर्च अभियान जारी असम
    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, कम से कम चार लोगों की मौत उत्तराखंड
    हिमाचल समेत कई राज्यों में आफत बनकर बरसी बारिश, 31 लोगों की मौत ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025