Loading...
भारतीय टीम के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत में भारतीय टीम के खिलाफ चौथा वनडे शतक जड़ा है

भारतीय टीम के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

Oct 04, 2026
04:48 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद 162 रन की शतकीय पारी खेली। इसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने 352 रनों का लक्ष्य को 48.2 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत के खिलाफ वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। यह होप का भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ चौथा वनडे शतक रहा है।

#1

एबी डिविलियर्स- 5 शतक

क्रिकइंफो के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ सबसे अधिक वनडे शतक बनाने वालों की इस सूची में शीर्ष पर हैं।

उन्होंने कुल 5 शतक जड़े हैं। 2005 और 2015 के बीच डिविलियर्स ने भारत के खिलाफ, खासकर घर से बाहर कई शानदार पारियां खेलीं।

पूर्व प्रोटियाज बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 11 वनडे मैचों में 82.75 के औसत से 662 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 130.05 की रही थी।

#2

डेरिल मिचेल- 4 शतक

चंडीगढ़ वनडे से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज डेरिल मिचेल भारत में भारतीय टीम के खिलाफ 4 वनडे शतक लगाने वाले एकमात्र अन्य खिलाड़ी थे।

फिलहाल, न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ 8 वनडे पारियों में 92.85 की औसत से 650 रन बनाए हैं।

इसमें 4 शतकों के अलावा एक अर्धशतक भी शामिल हैं।

इस दौरान मिचले की स्ट्राइक रेट भी 106.38 की रही है, जो इस प्रारूप में प्रभावशाली मानी जाती है।

ADVERTISEMENT

#2

शाई होप- 4 शतक

वेस्टइंडीज के कप्तान होप अब दूसरे स्थान पर मिचेल के साथ शामिल हो गए हैं।

भारत में खेले गए उनके वनडे मैचों में सिर्फ 14 पारियों में 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

अब तक वेस्टइंडीज के कप्तान ने भारत में भारत के खिलाफ 71.81 के औसत से 790 रन बनाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 86.62 की रही है।

उनकी इस पारी से कैरेबियन टीम भारत में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने में सफल रही है।

ADVERTISEMENT