Loading...
भारत-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर हलचल तेज, कल से शुरू होगी 5वें दौर की वार्ता
भारत और कनाडा के बीच CEPA को लेकर 5 अक्टूबर से वार्ता का 5वां दौर शुरू होगा

भारत-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर हलचल तेज, कल से शुरू होगी 5वें दौर की वार्ता

लेखन आबिद खान
Oct 04, 2026
03:47 pm

क्या है खबर?

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के लिए 5वें दौर की बातचीत 5 अक्टूबर से ओटावा में शुरू होगी, जो 9 अक्टूबर तक चल सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों का लक्ष्य इस साल के अंत तक वार्ता को पूरी करने का है। इसलिए वार्ता में तेजी लाई जा रही है। बता दें कि वार्ता का चौथा दौर 18 सितंबर को नई दिल्ली में हुआ था।

रिपोर्ट

महीने के अंत में भारत आएंगे कनाडा के व्यापार मंत्री

ये बातचीत इसलिए अहम है, क्योंकि माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में कनाडा का दौरा कर सकते हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पिछले महीने ये जानकारी दी थी।

बातचीत को और बढ़ावा देने के लिए कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू इस महीने के आखिर में 300 लोगों के एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली का दौरा करेंगे।

वे पिछले महीने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मिले थे।

टाइमलाइन

वार्ता को लेकर कब-क्या हुआ?

CEPA को लेकर दोनों देशों ने 2015 में बातचीत शुरू की थी। 2015-17 के दौरान कई दौर की बातचीत हुई।

मार्च 2022 में दोनों देशों ने एक अंतरिम समझौते पर बातचीत शुरू की, जिसे 'अर्ली प्रोग्रेस ट्रेड एग्रीमेंट' नाम दिया गया।

2023 में हरदीप सिंह निज्जर विवाद के चलते कनाडा ने बातचीत रोक दी।

मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों ने प्रस्तावित समझौते पर फिर से औपचारिक बातचीत शुरू की।

ADVERTISEMENT