Page Loader
सिक्किम: भूस्खलन से नाथू ला दर्रा समेत कई जगह से संपर्क टूटा, बहाल करने की कोशिश
सिक्किम में भूस्खलन से नाथू ला दर्रा समेत कई जगह मार्गों से संपर्क टूटा (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@HP_SDRF)

सिक्किम: भूस्खलन से नाथू ला दर्रा समेत कई जगह से संपर्क टूटा, बहाल करने की कोशिश

लेखन गजेंद्र
Jul 14, 2023
03:18 pm

क्या है खबर?

लगातार हो रही बारिश के कारण सिक्किम के कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है। इससे प्रमुख मार्गों पर मलबा जमा होने के कारण उनसे संपर्क टूट गया है। जवाहरलाल नेहरू रोड के नौवें माइल इलाके में शुक्रवार सुबह भूस्खलन होने से नाथू ला दर्रा, त्सोमगो झील और बाबा मंदिर मार्ग बंद हो गए हैं। उत्तरी सिक्किम में मंगन और चुंगथांग के बीच संपर्क टूट गया। संपर्क बहाल करने के लिए सीमा सड़क संगठन (BRO) ने काम शुरू कर दिया है।

भूस्खलन

यातायात शुरू करने में लगेगा 3 से 4 दिन का समय

BRO के अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग से मलबा हटाने के लिए कर्मियों को लगाया गया है। यातायात पूरी तरह से शुरू होने में कम से कम 3 से 4 दिन लगेंगे। ऐसे में यात्रियों और पर्यटकों को मार्ग पर न आने की हिदायत दी गई है। बताया जा रहा है कि सड़कों से मलबा हटने और मौसम साफ होने तक पर्यटकों को क्षेत्र में न घूमने की सलाह दी गई है। पर्यटक पास पर रोक लगाई गई है।