NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल प्रदेश में हर तरफ तबाही का मंजर
    अगली खबर
    उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल प्रदेश में हर तरफ तबाही का मंजर
    मौसम विभाग ने 23 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है

    उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल प्रदेश में हर तरफ तबाही का मंजर

    लेखन नवीन
    Jul 11, 2023
    07:09 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को भी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 23 राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई।

    उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका है।

    इसके अलावा दिल्ली और आसपास के इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

    अलर्ट

    उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में रेड अलर्ट

    IMD ने उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अत्यधिक बारिश की आशंका जताई गई है।

    इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश का संभावना जताई है।

    उत्तर भारत

    उत्तर भारत में अब तक 51 लोगों की मौत

    उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश के चलते अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के कारण कई लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

    इन राज्यों में राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को तैनात किया गया है।

    NDRF ने प्रभावित राज्यों में 39 टीमें तैनात की हैं।

    हिमाचल

    हिमाचल प्रदेश में अब तक 30 लोगों की मौत

    हिमाचल प्रदेश में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है और हर तरफ तबाही का मंजर है। यहां भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आकर 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

    पुलिस के मुताबिक, 30 मृतकों में से 29 की पहचान हो चुकी है। यहां 7 राष्ट्रीय राजमार्ग और 828 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिसके कारण विभिन्न हिस्सों में 500 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं।

    राज्य में करीब 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में बहा मोटर पुल

    मंगलवार को उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भागीरथी नदी के उफान में चीनी सीमा के पास जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना मोटर पुल बह गया।

    इस मोटर पुल के बहने से सीमा क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ-साथ सेना के जवानों की आवाजाही बाधित है और सीमांत नीति घाटी का देश से संपर्क टूट गया है।

    इसके अलावा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने वाहन सवार 4 यात्रियों की मौत हुई है।

    दिल्ली

    दिल्ली में यमुना जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा 

    दिल्ली में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे कारण निचले इलाकों को एहतियातन खाली करवा दिया गया है।

    दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और हालात पर नजर रखने के लिए दिल्ली सरकार ने 16 कंट्रोल रूम बनाए हैं।

    सोमवार को दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में जलभराव और यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एक उच्च स्तरीय में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    पंजाब और हरियाणा

    पंजाब और हरियाणा में बारिश से नुकसान का हो रहा आंकलन

    हरियाणा और पंजाब में पिछले दिनों की भारी बारिश के बाद नुकसान का आंकलन करने और विस्थापित लोगों को भोजन, पानी और आश्रय प्रदान करने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

    पंजाब के डेरा बस्सी में एक निजी हाउसिंग कॉलोनी में बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। यहां पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि घरों में फंसे स्थानीय लोगों को बचाने के लिए प्रशासन को नावों और ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    बारिश
    हिमाचल प्रदेश
    बाढ़

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    भारतीय मौसम विभाग

    उत्तर भारत में बारिश और ओलवृष्टि, आखिर क्यों मई में ऐसा हो रहा है मौसम? उत्तर भारत
    दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना दिल्ली
    चक्रवाती तूफान 'मोका' का कैसे पड़ा नाम और भारत के किन राज्यों में दिखेगा इसका असर?  बंगाल की खाड़ी
    चक्रवाती तूफान 'मोका' से दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश बंगाल की खाड़ी

    बारिश

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश से बुरा हाल, उत्तर प्रदेश में 13 की मौत दिल्ली
    देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश? मुंबई
    बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट दिल्ली
    उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज भी जारी रहेगी बारिश, दिल्ली में बूंदा-बांदी की संभावना दिल्ली

    हिमाचल प्रदेश

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: हिमाचल प्रदेश और बंगाल ने जीते अपने मैच, जानिए पूरे दिन का हाल सचिन तेंदुलकर
    प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना से संक्रमित सुखविंदर सिंह सुक्खू
    पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए दो अलग-अलग हादसों में दो पर्यटकों की मौत गुजरात
    साहसिक खेलों के लिए मशहूर हैं ये 5 भारतीय जगहें एडवेंचर

    बाढ़

    गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत नरेंद्र मोदी
    अरुणाचल प्रदेश: भारत-चीन सीमा के पास से लापता हुए 19 मजदूर, सर्च अभियान जारी असम
    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, कम से कम चार लोगों की मौत उत्तराखंड
    हिमाचल समेत कई राज्यों में आफत बनकर बरसी बारिश, 31 लोगों की मौत ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025