NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, महाराष्ट्र में 101 लोगों की मौत
    अगली खबर
    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, महाराष्ट्र में 101 लोगों की मौत
    मौसम विभाग ने कई राज्यों में शनिवार को भारी बारिश की संभावना जताई है

    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, महाराष्ट्र में 101 लोगों की मौत

    लेखन नवीन
    Jul 29, 2023
    11:39 am

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर जलभराव की सूचना मिली है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

    आइए जानते हैं कि बारिश से इन राज्यों में क्या हालात बने हुए हैं।

    दिल्ली

    दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में जलभराव

    राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से बारिश हो रही है, जिसके कारण सिविल लाइंस, लक्ष्मीनगर, लाजपतनगर और अन्य कई क्षेत्रों में जलभराव की सूचना है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    शहर में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में बारिश से अब तक 101 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राज्य आपदा विभाग के मुताबिक, यहां 1 जून से 28 जुलाई तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 101 लोगों की मौत हुई है और 126 लोग घायल हुए हैं।

    शुक्रवार को हुई बारिश से ठाणे में कई इलाकों जलभराव की सूचना है, जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मलबा आने से यातायात करीब 5 घंटे बाधित रहा।

    मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र के विदर्भ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

    तेलंगाना

    तेलंगाना में बाढ़ से 17 लोगों की मौत, 10 लापता 

    तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ से पिछले 2 दिनों के दौरान 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य लापता हैं। उत्तरी तेलंगाना में बाढ़ के कारण 100 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण यहां यातायात बंद और विद्युत आपूर्ति बाधित है।

    राज्य का मुलुगु जिला बारिश से सबसे अधिक प्रभावित है और यहां शुक्रवार को बाढ़ में बहे 8 लोगों के शव बरामद हो गए हैं।

    आंध्र प्रदेश

    हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर जलभराव से आवाजाही बाधित 

    आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के चलते हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर पानी भर जाने के कारण शुक्रवार से हैदराबाद और विजयवाड़ा के बीच वाहनों का आवाजाही बाधित है। हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को तेलंगाना के कोडाद में डायवर्ट किया जा रहा है।

    एनटीआर जिले में नंदीगामा के पास इटावरम में मुन्नरु नदी में आई बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग 65 भी बाधित है।

    आंध्र के कृष्णा जिले के कीसरा टोलगेट पर भी राजमार्ग में पानी भरा हुआ है।

    पंजाब

    पंजाब में बारिश से 1,400 से ज्यादा गांव जलमग्न

    पंजाब में भी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां 1,319 लोग करीब 159 राहत शिविरों में शरण लिए हुई है।

    राजस्व विभाग के मुताबिक, बाढ़ से 1,473 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें 458 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित जिले पटियाला में, 268 गांव मोहाली में और 364 गांव रूपनगर में हैं।

    राज्य में अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 43 लोगों की मौत हो गई है।

    हिमाचल

    हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही

    हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून की बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। यहां बारिश से कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 24 जून से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

    शुक्रवार को शिमला, कुल्लू और मनाली में भारी भूस्खलन हुआ है और राज्य में 400 से अधिक सड़क मार्ग अभी भी बाधित है।

    इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 1 अगस्त को कुल्लू और मनाली आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग बाधित

    उत्तराखंड में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को भूस्खलन के चलते गंगोत्री राजमार्ग सुनागर और स्वारीगाड के पास बंद है, जबकि यमुनोत्री राजमार्ग भी डाबरकोट के पास मलबा आने से बाधित है।

    चमोली में हो रही लगातार बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 50 मीटर सड़क लामबगड़ के पास बह गई है। शनिवार मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी और पहाड़ी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर भारत
    बारिश
    भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    बारिश

    मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान दिल्ली
    हिमाचल: भूस्खलन से राजमार्ग बंद, 15 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे पर्यटक; होटलों में कमरे नहीं हिमाचल प्रदेश
    बिहार: वैशाली में आंधी और तेज बारिश से बहा पीपा पुल, बाल-बाल बचे 50 लोग बिहार
    बारिश के बाद पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा, NDMA ने कार्टून के जरिए समझाया कैसे बचें बाढ़

    भारतीय मौसम विभाग

    उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, दिल्ली समेत इन राज्यों में जल्द होगी बारिश उत्तर प्रदेश
    दिल्ली में 30 मई तक नहीं चलेगी लू, कई राज्यों में बारिश की संभावना दिल्ली
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश, डायवर्ट की गईं उड़ानें दिल्ली
    उत्तर प्रदेश के कई शहरों में 46 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, 18 जून से मिलेगी राहत उत्तर प्रदेश

    दिल्ली

    दिल्ली में बाढ़: AAP और भाजपा आमने-सामने, मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- गाली देने से कुछ नहीं होगा अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली में बाढ़ के कारण स्थगित हुई जाह्नवी कपूर की 'उलझ' की शूटिंग जाह्नवी कपूर
    दिल्ली में बाढ़: यमुना के जलस्तर में कमी, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बाढ़
    दिल्ली: केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP को मिला कांग्रेस का साथ कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025